newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Chaitra Navratri 2024 Upay: इस चैत्र नवरात्रि इन अचूक उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, कदम चूमेगी तरक्की

Chaitra Navratri 2024 Upay: नवरात्रि के नौ दिनों में भक्त अलग-अलग उपायों के जरिये मां जगदम्बा को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे सरल ज्योतिष उपायों के बारे में जिन्हें करने से मां दुर्गा का न सिर्फ आशीर्वाद प्राप्त होगा बल्कि सारी मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी।

नई दिल्ली। चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल 2013 से हो रही है। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान मां दुर्गा के अलग-अलग रूपों की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। नवरात्रि के ये 9 दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए सर्वोत्तम माने जाते हैं। इन नौ दिनों में भक्त अलग-अलग उपायों के जरिये मां जगदम्बा को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे सरल ज्योतिष उपायों के बारे में जिन्हें करने से मां दुर्गा का न सिर्फ आशीर्वाद प्राप्त होगा बल्कि सारी मनोकामनाओं की पूर्ति भी होगी।

नवरात्रि में मां दुर्गा को ऐसे करें प्रसन्न:

  • इस नवरात्रि मां दुर्गा की विशेष कृपा पाने के लिए अपने घर के पूजा घर में मां दुर्गा के साथ-साथ लक्ष्मी और मां सरस्वती की मूर्ति भी स्थापित करें। फूलों से सजाकर विधिपूर्वक इन प्रतिमाओं की पूजा करें।
  • नवरात्रि के पूरे नौ दिन मां दुर्गा के व्रत का संकल्प लें और अगर नौ दिन संभव न हो तो पहले, चौथे और आठवें दिन का व्रत जरूर करें।
  • नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक घर में माता रानी के लिए जोत जलाएं और इन दिनों ज्यादा से ज्यादा बार देवी दुर्गा के नवार्ण मंत्र ‘ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै नमः’ का जाप करें। नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती के पाठ से भी लाभकारी परिणाम मिलते हैं।
  • मां दुर्गा की पूजा करने के लिए लाल रंग के आसन को सर्वश्रेष्ठ माना गया है।

  • मां दुर्गा की पूजा करते वक़्त लाल रंग के वस्त्र पहनना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही अपने माथे पर लाल रंग का तिलक लगाना बिलकुल न भूलें। लाल रंग कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा करने से उनकी कृपा जल्द ही अपने भक्तों पर होती है।
  • नवरात्रि के दिनों में रोज सुबह मां दुर्गा को दूध में शहद मिलाकर अर्पित करें। मां दुर्गा को प्रसन्न करने का ये सबसे उत्तम उपाय है।
  • नवरात्रि के अंतिम दिन घर में मौजूद किताबें, वाद्य यंत्रों, कलम आदि की पूजा भी जरूर करें। ऐसा करने से मां दुर्गा के साथ-साथ देवी सरसवती भी प्रसन्न होंगी।
  • अष्टमी और नवमी के दिन हवन करने के बाद कन्या पूजन अवश्य करें। बिना इसके आपके नवरात्रि का अनुष्ठान पूरा नहीं माना जाएगा।