Holi 2023: खास है इस बार की होली, बन रहा है 30 साल बाद दुर्लभ योग, जानिए किन उपायों से आपको होगा फायदा

Holi 2023: इस साल की होली काफी खास है क्योंकि इस बार 30 साल बाद 7 मार्च मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि के चंद्रमा में अत्यंत शुभ योग बन रहा है। 7 मार्च को ही होलिका दहन किया जाना है ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको इससे काफी फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको आपकी राशि के अनुसार होलिका दहन वाले दिन क्या उपाय करने हैं।

रितिका आर्या Written by: March 4, 2023 4:03 pm
Holi 2023

नई दिल्ली। रंगों से रंगे हाथ, चेहरे पर खुशी और मौसम में पकवानों की खुशबू…होली के आते ही ऐसा माहौल हर जगह ही देखने को मिलता है। इस साल होली का त्योहार 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले यानी 7 मार्च को होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन का भी खास महत्व होता है। इस दिन लोग होलिका जलाकर बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हैं। इस साल की होली काफी खास है क्योंकि इस बार 30 साल बाद 7 मार्च मंगलवार को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सिंह राशि के चंद्रमा में अत्यंत शुभ योग बन रहा है। 7 मार्च को ही होलिका दहन किया जाना है ऐसे में अगर आप अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय करते हैं तो आपको इससे काफी फायदे हो सकते हैं। चलिए जानते हैं आपको आपकी राशि के अनुसार होलिका दहन वाले दिन क्या उपाय करने हैं।

मेष

मेष राशि के जातकों को होलिका दहन वाले दिन मसूर की दाल से पूजा करनी चाहिए साथ ही होलिका की तीन परिक्रमा लगानी चाहिए। इससे उन्हें फायदा होता है।

वृष

वृष राशि के जातकों को 7 मार्च एक सूखा नारियल लेकर इसमें बूरा भरकर होलिका की आग में डाल देना चाहिए।

मिथुन

मिथुन राशि वाले जो जातक हैं उन्हें गाय के उपले और मूंग दाल से होलिका की पूजा करने पर फायदा होता है।

कर्क

कर्क राशि वाले जातकों को इस दिन एक सफेद रुमाल में चावल रखकर इसकी पूजा करनी चाहिए। फिर इस रूमाल को अपने ऊपर से घुमाकर होलिका दहन की आग में डाल देना चाहिए।

सिंह

सिंह राशि वाले जातकों को इस दिन गुड़ और गेहूं लेकर होलिका की पूजा करनी चाहिए।

कन्या

कन्या राशि वाले जातकों को मूंग और पालक से पूजा करनी चाहिए और एक हरा नींबू अपने ऊपर घुमाकर होलिका दहन में डालना चाहिए। इस तरह से पूजा करने पर उन्हें फायदा होगा।

holi

तुला

तुला राशि वालों को पीली सरसों और जायफल लेकर होलिका वाले दिन पूजा करनी चाहिए।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वाले लोगों को मसूर की दाल और पेड़े से होलिका पूजा करने पर फायदा होगा।

धनु

धनु राशि वालों को चने की दाल और कमल गट्टा से होलिका की पूजा करनी चाहिए।

मकर

मकर राशि के लोगों को एक नीला कपड़ा लेकर उसमें उड़द की दाल और 5 सिक्के रखकर एक पोटली बना लेनी चाहिए। फिर इस पोटली को अपने ऊपर घुमाकर होलिका की आग में डाल देना चाहिए। इससे उन्हें फायदा होगा।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को एक काले कपड़े में काला कोयला, उड़द की दाल, लोहे का सिक्का लेकर साथ में बांध लेना चाहिए। फिर से बांधे हुए सामान को तीन बार अपने उपर से उतारकर होलिका दहन में डालना चाहिए।

holi 2023

मीन

मीन राशि के जातकों को जायफल, लौंग का जोड़ा और सुपारी लेकर होलिका की पूजा करनी चाहिए। अगर आप किसी बिमारी से जूझ रहे हैं तो आप जायफल को अपने ऊपर से उतार कर होलिका की आग में डाल दें। इस उपाय से आपके सभी रोग खत्म हो जाते हैं।

Latest