newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Basant Panchami 2023: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पाना है आशीर्वाद तो भूलकर भी ना करें ये 5 काम, जरूर पढ़ें

Basant Panchami 2023: इसी दिन से बसंत ऋतु का भी आगमन हो जाता है। हालांकि इस दिन कई ऐसे काम भी हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए बताते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी नहीं करनी चाहिए…

नई दिल्ली। बसंत पंचमी (Basant panchmi) का त्यौहार आने वाला है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस साल 26 जनवरी को बसंत पंचमी मनाई जाएगी। ये दिन ज्ञान, विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। कहते हैं इस दिन जो भी व्यक्ति सच्चे मन से संगीत और ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा करता है तो वो व्यक्ति अपने जीवन में सफल रहता है। उसे अपने जीवन में बल, बुद्धि और विद्या मिलती है। लोग अज्ञानता, आलस से छुटकारा पाने के लिए भी मां सरस्वती की पूजा करते हैं। इसी दिन से बसंत ऋतु का भी आगमन हो जाता है। हालांकि इस दिन कई ऐसे काम भी हैं जिन्हें भूलकर भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए बताते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी नहीं करनी चाहिए…

बसंत पंचमी के दिन भूलकर भी ना करें ये काम

  • बसंत पंचमी के दिन आपको गलती से भी काले रंग के कपड़े नहीं पहने चाहिए। ना तो पुरुष और ना ही स्त्री दोनों काले रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस दिन केवल पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।
  • धार्मिक ग्रंथों की मानें तो बसंत पंचमी के दिन सुबह के समय स्नान आदि करने के बाद बालों में कंघी भी कर लेनी चाहिए। पंचमी के दिन सूर्यास्त यानी सूरज ढलने के बाद भूलकर भी कंघी न करें।

Basant Panchami 2023.

  • बसंत पंचमी के दिन बड़ों का आदर सम्मान करना चाहिए। पैर छूकर उनका आशीर्वाद करना चाहिए। उनके लिए मन में आदर सम्मान रखना चाहिए। इस दिन भूलकर भी अपने परिवार या फिर किसी दूसरे व्यक्ति की भी अवहेलना ना करें।
  • बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती का आशीर्वाद पाने के लिए लहसुन, प्याज, मांस, मदिरा, धूम्रपान करने से भी बचें। अगर आप बसंत पंचमी के दिन इन चीजों का सेवन करते हैं तो मां सरस्वती नाराज हो जाती है। ऐसे में जितना हो सके चीजों से दूर रहें।

Basant Panchami 2023,.

  • बसंत पंचमी के दिन आपको दूसरों के लिए ना तो अपने मन में बुरे विचार लाने चाहिए और ना ही किसी से तो बुरा व्यवहार करना चाहिए। इस दिन कोई आपके दरवाजे पर आता है तो आपको उसका सम्मान करते हुए उसे कुछ ना कुछ जरूर देना चाहिए।