newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vijaya Ekadashi 2023: श्री हरि विष्णु की कृपा पाने का खास दिन आज, जानिए क्या है विजया एकादशी पर व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त

Vijaya Ekadashi 2023: जो भी व्यक्ति इस एकादशी के दिन सच्चे मन से विष्णु जी की पूजा करता है। नियमों का पालन करते हुए व्रत रखता है उसके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। इस विजया एकादशी को दुश्मनों पर विजय दिलाने वाली एकादशी (Vijaya Ekadashi 2023) कहा जाता है। ऐसे में इस दिन व्रत करने से व्यक्ति के सभी दुश्मनों पर भी उसे विजय मिलती है।

नई दिल्ली। वैसे तो हर महीने में 2 एकादशी तिथि पड़ती है। एक एकादशी शुक्ल पक्ष होती है तो दूसरी कृष्ण पक्ष की। इस वक्त फाल्गुन का महीना चल रहा है और इस महीने में कृष्ण पक्ष की एकादशी मनाई जाती है। फाल्गुन महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) कहा जाता है। इस एकादशी का हिन्दू धर्म में खास महत्व होता है। कहते हैं जो भी व्यक्ति इस एकादशी के दिन सच्चे मन से विष्णु जी की पूजा करता है। नियमों का पालन करते हुए व्रत रखता है उसके सभी दुख खत्म हो जाते हैं। इस विजया एकादशी को दुश्मनों पर विजय दिलाने वाली एकादशी (Vijaya Ekadashi 2023) कहा जाता है। ऐसे में इस दिन व्रत करने से व्यक्ति के सभी दुश्मनों पर भी उसे विजय मिलती है।

कब है विजया एकादशी 

इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की विजया एकादशी आज, गुरुवार 16 फरवरी को मनाई जा रही है। श्री हरि के लिए व्रत और पूजा भी इसी दिन करना चाहिए। विष्णु पूजा और व्रत के अलावा आप पारण से पहले किसी गरीब-जरूरतमंद को दान जरूर करें इसके बाद ही पारण करें।

Shattila Ekadashi 2023

विजया एकादशी पर व्रत का मुहूर्त

विजया एकादशी पर जो लोग व्रत कर रहे हैं उन लोगों को बता दें कि फाल्गुन कृष्ण एकादशी तिथि आज, गुरुवार को सुबह 5 बजकर 32 मिनट से शुरू हो गई है जो कि कल, शुक्रवार को सुबह 2 बजकर 49 मिनट पर खत्म हो रही है। जो लोग व्रत कर रहे हैं उन्हें इसका पारण अगले दिन 17 फरवरी को सुबह 08 बजकर 01 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 13 मिनट के बीच में करना है।

Utpanna Ekadashi 2022...

विजया एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त (Vijaya Ekadashi 2023 Puja)

विजया एकादशी पर शुभ मुहूर्त में की गई पूजा शुभ फलदायी होती है। ऐसे में आपको पूजा के मुहूर्त में ही पूजा करनी चाहिए। फाल्गुन माह की इस विजया एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:59 बजे से सुबह 08:23 बजे तक रहेगा।