newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Putrada Ekadashi 2023: सावन पुत्रदा एकादशी पर आज इन 6 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, छप्पर फाड़ बरसेगा पैसा

Sawan Putrada Ekadashi 2023: इस बार की पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi) खास है क्योंकि इस दौरान 5 शुभ योग बन रहे हैं। इस शुभ संयोगों का फायदा कुछ राशि वालों को भी होगा। चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो राशि वाले जिनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा…

नई दिल्ली। आज 27 अगस्त को सावन मास की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है। इसे पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi 2023) के नाम से जाता है। पुत्रदा एकादशी साल में दो बार मनाई जाती है। पहली पुत्रदा एकादशी पौष माह में आती है और दूसरी पुत्रदा एकादशी सावन माह में आती है। इस एकादशी को काफी खास माना जाता है क्योंकि अगर नि:संतान दंपत्ति इस एकादशी को करते हैं तो उन्हें शीघ्र संतान प्राप्ति होती है। यही वजह है कि शादीशुदा जोड़े इस एकादशी के दिन विष्णु जी की पूजा कर व्रत करते हैं। इस बार की पुत्रदा एकादशी (Sawan Putrada Ekadashi) खास है क्योंकि इस दौरान 5 शुभ योग बन रहे हैं। इस शुभ संयोगों का फायदा कुछ राशि वालों को भी होगा। चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो राशि वाले जिनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा…

Devshayani Ekadashi 2023

इन राशि वालों को होगा फायदा

मेष राशि- जो मेष राशि के जातक हैं उन लोगों के लिए पुत्रदा एकादशी काफी खास रहने वाली है। आप आज कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। भाग्य वृद्धि होगी। आपके काम सफल रहेंगे। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जो जातक हैं उनके लिए आज का दिन काफी खास रहने वाला है। अगर आपका कोई कोट कचहरी का मामला चल रहा है तो आपको उसमें सफलता मिलेगा। कारोबार कर रहे लोगों को फायदा होगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। परिवार में शुभ काम होंगे। पुरानी बीमारियों से फायदा होगा।

Ekadashi

धनु राशि- धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। भूमि-वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। विष्णु जी के अलावा भोलेनाथ भी आपके ऊपर आज मेहरबान रहेंगे। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। पैसों का भी फायदा होगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के जातक आपको अचानक धन लाभ होगा। रुका पैसा मिल सकता है। व्यापार में फायदा होगा। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को फायदा होगा। विष्णु जी की कृपा मिलेगी। परिवार वालों का सहयोग होगा। सांझेदारी में बिजनेस कर रहे लोगों को फायदा होगा।

papmochani ekadashi 2023

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग आपके लिए पुत्रदा एकादशी काफी शुभ रहेगी। घर-वाहन खरीदने की संभावना बनी हुई है। नौकरी में तरक्की का योग बना हुआ है। किसानों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। अधिकारी की सहायता मिलेगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातकों को बड़ा फायदा होगा। नौकरी में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का योग है। अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। अविवाहित लोगों की शादी की बात हो सकती है। विदेश जाने के भी योग बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।