newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Saubhagya Sundari Vrat 2022: कल रखेगी महिलाएं सौभाग्य सुंदरी का व्रत, इस बार का यह व्रत महिलाओं के लिए रहेगा वरदान

Saubhagya Sundari Vrat 2022: इस व्रत को रखने से महिलाओं को संतान प्राप्ति का सुख मिलता है और जिनकी संतान  है उनके पति और संतान को लंबी आयु, सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है। जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा या उनके विवाह होने में दिक्कत आ रही है उनके लिए यह व्रत एक वरदान के रूप में कार्य करता है। 

नई दिल्ली। वैसे तो हमारे हिंदू धर्म में हर दिन कोई ना कोई त्योहार होता ही है। हमारे धर्म में महिलाओं के लिए कई सारे व्रत होते है कुछ वह अपने पति के लिए रखती है तो कुछ अच्छे पति की कामना के लिए रखती है। हर त्योहार की अपनी एक आस्था है। इन्हीं त्योहारों में से एक त्योहार सौभाग्य सुंदरी व्रत है। सौभाग्य सुंदरी का व्रत सुहागिन महिलाएं रखती है। ये व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि व संतान प्राप्ति के लिए रखती है। यह व्रत सौभाग्यवती स्त्रियों के लिए वरदान होता है। इस व्रत को रखने से महिलाओं को संतान प्राप्ति का सुख मिलता है और जिनकी संतान  है उनके पति और संतान को लंबी आयु, सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है। जिन कन्याओं का विवाह नहीं हो रहा या उनके विवाह होने में दिक्कत आ रही है उनके लिए यह व्रत एक वरदान के रूप में कार्य करता है।

11 नवंबर को रखा जाएगा व्रत

यह व्रत मंगली कन्याओं के लिए काफी अच्छा होता है उनके ऊपर कोई भी दोष हो तो वो इस व्रत को रखने से दूर होता है। पंचाग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को यह व्रत शुरू होगा यानी 10 नवंबर दिन गुरुवार को शाम 06 बजकर 32 मिनट से शुरू हो जाएगा। और यह व्रत 11 नवंबर दिन शुक्रवार को रात 08 बजकर 17 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। उदयातिथि के आधार पर सौभाग्य सुंदरी का व्रत 11 नवंबर को रखा जाएगा।

इस दिन शिव योग बन रहे

इस साल सौभाग्य सुंदरी व्रत दो योगों में पड़ रहा है एक शिव योग और दूसरा सिद्ध योग है। 11 नवंबर को शिव योग सुबह से शुरू होकर रात के 09 बजकर 30 मिनट तक है। इसके बाद सिद्ध योग की शुरुआत हो जाएगी। शिव और सिद्ध योग मांगलिक कार्यों के लिए सबसे शुभ माना जाता है। साथ ही यह व्रत उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा माना जाता है जिनके वैवाहिक जीवन में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा हो या उनकी शादी शुदा जीवन में कई संकट आ रहे हो उनके लिए यह व्रत सबसे अच्छा माना जाता है।