newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Naag Panchami: इस नाग पंचमी बन रहे हैं दो शुभ संयोग,जानिए कैसे करें भगवान शिव को खुश

Naag Panchami: इस साल की नागपंचमी और भी खास है क्‍योंकि नाग पंचमी पर एक खास संयोग बन रहा है। लिहाजा नाग पंचमी पर शुभ मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

नई दिल्ली। नाग पंचमी सावन महीने के शुक्‍ल पक्ष की पंचमी को मनाई जाती है। इस दिन लोग नाग देवता को पूजते है। ऐसा माना जाता है कि नाग देवता की पूजा करने से, उन्‍हें दूध चढ़ाने से जीवन से सारे कष्ट दूर होते है और जीवन मंगलमयी रहता है। इस साल 2022 में नाग पंचमी 2 अगस्‍त को मनाई जाएगी। इस साल की नागपंचमी और भी खास है क्‍योंकि नाग पंचमी पर एक खास संयोग बन रहा है। लिहाजा नाग पंचमी पर शुभ मुहूर्त में पूजा करना बहुत ही अच्छा माना जाता है।

इस नाग पंचमी बन रहे दो संयोग

इस बार नाग पंचमी के दिन एक विशेष संयोग बन रहा है। नाग पंचमी, 2 अगस्‍त दिन मंगलवार को है और सावन महीने के हर मंगलवार को मंगला गौरी व्रत रखा जाता है। यह व्रत सुहागिन औरतें अपने पति के लिए रखती हैं। सावन महीने के सोमवार की तरह मंगलवार को भी बहुत महत्‍वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इस साल नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव और माता पार्वती की भी पूजा की जाएगी। इस दिन नाग देवता और शिव-पार्वती की विधि-विधान से की गई पूजा कई गुना ज्‍यादा फल देगी।

नाग पंचमी पर कैसे करें नाग देवता को खुश

इतना ही नहीं इस साल नाग पंचमी के दिन मंगला गौरी व्रत रखने के अलावा 2 शुभ योग भी बनेंगे। इस दिन शिव योग और सिद्धि योग भी बन रहे हैं। इन दोनों योग में पूजा करने से शिव जी और नाग देवता की कृपा होगी और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी। इस दिन अष्‍टनागों की पूजा करनी चाहिए। नाग पंचमी की कथा सुनें, आरती करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।