Vastu Tips: अगर आप केबिन में इस दिशा में रखेंगे गमला तो होंगे ये फायदे
Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक अगर आप अपने केबिन (Cabin) में इस दिशा में गमला (Pot) रखेंगे, तो एनवायरमेंट को अच्छा बनाने के साथ-साथ खुद को पॉजिटिव बनाये रखेगा।
नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक अगर आप अपने केबिन (Cabin) में इस दिशा में गमला (Pot) रखेंगे, तो एनवायरमेंट को अच्छा बनाने के साथ-साथ खुद को पॉजिटिव बनाये रखेगा।
इसी के लिए आस-पास छोटे-बड़े पेड़-पौधे अवश्य लगाने चाहिए। केबिन में कोई बड़ा पेड़ नहीं लगा सकते तो गमले में छोटे फूल वाले पौधे जरूर लगा सकते हैं या फिर छोटे फ्लावर पॉट भी रख सकते हैं। बस उनमें रोज ताजे फूल बदलते रहिए।
उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में रखें गमला
खिलते हुए फूलों को देखकर आपके चेहरे पर भी खिलखिलाहट आयेगी और दूसरे लोग भी आपसे जल्दी प्रभावित होंगे। केबिन की किस दिशा में आपको पौधे लगाने चाहिए या फ्लावर पॉट रखने चाहिए।
फूल-पौधे लगाने के लिये या फ्लावर पॉट रखने के लिये आपको उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा का चुनाव करना चाहिए। ये दिशा इस काम के लिये बिल्कुल सुटेबल है।