Use the mirror (mirror) according to Vaastu
नई दिल्ली। घर में हर एक चीज की अहमियत काफी ज्यादा होती है। बात करें अगर घर में मेन गेट (Main Gate) की तो उसका भी अलग महत्व होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में भी इसका अपना महत्व है। मेन गेट से ही आपके घर में पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी अंदर आती है। अगर आप भी चाहते है आपके घर में बरकत और पॉजिटिविटी आए तो मेन गेट पर ऐसे काम ना करें जो आपके घर में बुरा प्रभाव डाले। ऐसे ही कुछ टिप्स हम आपको बताएंगे।
वास्तु के मुताबिक, आपके घर का मेन डोर जमीन से रगड़ कर कभी नहीं खुलना चाहिए। इसे अच्छा नहीं माना जाता। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से आर्थिक मामले में संघर्ष ज्यादा करना पड़ता है। साथ ही ज्यादा परिश्रम करना पड़ता है।
घर का मेन डोर खोलते या बंद करते समय आवाज नहीं करना चाहिए। अगर आपका गेट भी आवाज करता है तो इसे तुरंत ठीक कराएं क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता। अगर आपका दरवाजा भी खोलते या बंद करते समय आवाज करता है, तो इससे घर में निगेटिव एनर्जी प्रवेश करती है।
आपको अपने घर का मेन डोर हमेशा अंदर की ओर खोलना चाहिए। बाहर की ओर दरवाजा खोलना शुभ नहीं होता। इससे पॉजिटिव एनर्जी घर में नहीं आती। साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ता है और खर्च ज्यादा बढ़ता है।
अगर आपके मेन डोर पर किसी भी प्रकार की छाया पड़ती है, तो ये भी शुभ नहीं है। इससे निर्धनता आती है। अगर आपके आपके मेन डोर पर किसी भी प्रकार की छाया पड़ती है, तो आप दरवाजे के दोनों तरफ रोली या हल्दी से स्वास्तिक या ॐ बना सकते हैं। इससे काफी अच्छा असर पड़ेगा।
अगर आपके मेन डोर पर या आस-पास टूटा कांच या चटका हुआ सामान है तो इसे भी हटाएं। इस तरह के सामान मेन गेट पर नहीं रखने चाहिए। क्योंकि इससे पारिवारिक रिश्तों में कलेश बढ़ता है।
सबसे आम और खास बात, अगर आपके मेन डोर पर या आस-पास डस्टबिन या गंदगी जैसी कुछ भी सामान रहता है, तो इसे तुरंत हटाए। क्योंकि ये काफी निगेटिव होता है। पैसे के नुकसान के साथ पारिवारिक उन्नति भी बाधित होती है।