newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: बिजनेस में तरक्की के लिए जानिए खास वास्तु टिप्स, कई गुना बढ़ जाएगी आमदनी

Vastu Tips: अगर आपको भी अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पाता तो आज हम कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा। बता दें कि भगवान कुबेर धन और समृद्धि के देवता हैं। उत्तर-पूर्व दिशा पर कुबेर देवता का आधिपत्य रहता है। इस दिशा में जूते-चप्पल और फर्नीचर नहीं रखना चाहिए।

नई दिल्ली। हर व्यक्ति चाहता है कि उसे काम में सफलता हासिल हो। लेकिन कई बार काफी मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल पाती। इससे लोग काफी निराश हो जाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपनी मेहनत का उचित फल नहीं मिल पाता तो आज हम कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आपको काफी फायदा मिलेगा। बता दें कि भगवान कुबेर धन और समृद्धि के देवता हैं। उत्तर-पूर्व दिशा पर कुबेर देवता का आधिपत्य रहता है। इस दिशा में जूते-चप्पल और फर्नीचर नहीं रखना चाहिए। बता दें कि, घर के उत्तरी हिस्से की दीवार पर कुबेर यंत्र या दर्पण लगाने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में धन या तिजोरी रखना चाहिए। इस दिशा में आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेज रख सकते हैं।

घर के उत्तर-पूर्व दिशा में भरपूर रोशनी होनी चाहिए। इससे घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती। वास्तु शास्त्र किसी भी व्यक्ति के जीवन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इस दिशा में रखी गई चीज कई गुना बढ़ जाती है। उत्तर पूर्व दिशा में छोटी वस्तुएं रखने से धन का आगमन शुरू हो होता है। इस दिशा में एक्वेरियम रखना भी काफी शुभ माना जाता है।

कहा जाता है कि इन उपायों को करने से ऐसी ऊर्जा का संचार होता है जिससे तरक्की के योग बनने लगते हैं। इस ऊर्जा की वजह से व्यापार में तरक्की होना शुरू हो जाती है। जिन लोगों को भी अपने बिजनेस में नुकसान हो रहा हो उन्हें यह उपाय जरूर करने चाहिए।