newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vastu Tips: घर में है आग्नेय कोण तो हो जाएं सावधान, हो सकते हैं ये नुकसान

आग्नेय कोण के मुख्य द्वार वाले घरों में गृहकलह और बीमारी जल्दी पनपती है।दिनभर सूरज के ताप बने रहने से घर के अंदर का ऑकसीजन लेवल कम हो जाता है, जिससे परिवार के सदस्यों में चिड़चिड़ापन पैदा हो जाता है।

नई दिल्ली। अक्सर आपने देखा होगा की घर में बिना किसी बात के झगड़े होने लगते हैं, परिवार को किसी ना किसी रूप में आर्थिक नुकसान होने शुरू हो जाते हैं। आपसी रिश्तों में खटास पैदा हो जाती है। इन सबकी वजह आपके घर की दिशा भी हो सकती है। ऐसा आग्नेय कोण के घरों में ऐसा ज्यादा देखने को मिलता है। आग्नेय कोण पूर्व-दक्षिण के मध्य स्थान को कहा जाता है। शुक्र ग्रह को इस दिशा का स्वामी माना जाता है। अगर आपके घर में भी आग्नेय कोण है, तो पहले जान लीजिए इसके नुकसान…

Traditional Indian Homes - Home Decor Designs

आग्नेय कोण में घर हो तो होते हैं ये नुकसान

  • आग्नेय कोण के मुख्य द्वार वाले घरों में गृहकलह और बीमारी जल्दी पनपती है।
  • दिनभर सूरज के ताप बने रहने से घर के अंदर का ऑकसीजन लेवल कम हो जाता है, जिससे परिवार के सदस्यों में चिड़चिड़ापन पैदा हो जाता है।
  • इस तरह के मकानों के कारण घरों में आर्थिक विकास ना के बराबर होता है।
  • आर्थिक नुकसान की आशंकाएं भी बढ़ जाती हैं।
  • जानमाल के नुकसान का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • ऐसे मकानों में रहने वाले परिवार के बच्चों और महिलाओं पर जल्दी बुरा असर पड़ता है।
  • आग्नेय का मतलब होता है अग्नि का स्थान, इसे दूसरे शब्दों में किचन भी कहा जा सकता है। घरों में महिलाएं ज्यादातर समय रसोई में बिताती है, किचन में आग्नेय कोण होने की वजह से महिलाओं पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

Home insurance

अब जान लीजिए आग्नेय कोण के उपाय

  • अगर आपके घर में भी ऐसा ही हो रहा है तो आप अभी से संभल जाएं। आप बड़ी आसानी से इस कोण के उपाय कर सकते हैं। आपको हमेशा इस दिशा में घी का दीपक जलाना होगा।
  • इसके साथ ही अग्नि कोण में नवग्रह का हवन किया जाए तो वो और भी लाभदायक होगा।
  •  इस दिशा में सुगन्धित पुष्प का पौधरोपण भी शुभ फल प्रदान करने वाला होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।