newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Sawan Shivratri Upay: सावन शिवरात्रि में बन रहा है वृद्धि योग, इन उपायों से मिलेगा धन-धान्य और समर्द्धि का आशीर्वाद

Sawan Shivratri Upay: सावन की शिवरात्रि (Shivratri Ke Upay) पर कई कुछ उपाय करना भी शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय…

नई दिल्ली। सावन का महीना भोलेनाथ को समर्पित होता है। वहीं, शिवरात्रि तिथि भी भोलेनाथ को प्रिय है। अब जब आज 15 जुलाई 2023 को सावन महीने में शिवरात्रि तिथि पड़ रही है तो इस दिन की महत्ता बढ़ गई है। सावन माह की इस शिवरात्रि पर वृद्धि योग का शुभ संयोग भी बन रहा है। ऐसे में इस दिन की गई पूजा और व्रत से व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा मिलती है। व्यक्ति के जीवन से सभी दुखों का तो नाश होता ही है साथ ही उसे जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का भी आशीर्वाद मिलता है। सावन की शिवरात्रि (Shivratri Ke Upay) पर कई कुछ उपाय करना भी शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो चलिए जानते हैं कौन से हैं ये उपाय…

Masik Shivratri

  • अगर आपकी आर्थिक स्थिति खराब बनी हुई है तो आपको आज सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ के मंदिर जाकर काले तिल मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। इसके साथ ही आपको ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप भी करना है। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आता है और आपकी नौकरी व्यवसाय से जुड़ी समस्या का अंत होता है।

Mahashivratri 2023

  • सावन शिवरात्रि पर अगर आप खुद को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए घी के दिए का उपाय भी कर सकते हैं। इस उपाय को रात को करें। आपको शिवलिंग के पास एक घी का दीपक जलाकर आना है और भोलेनाथ से अपनी सुख-समृद्धि की कामना करनी है। यहां ध्यान रखें कि शिवलिंग के पास आपको तब तक बैठे रहना है जब तक की आपका जलाया हुआ दीया पूरी तरह से जल न जाएं।

Masik Shivratri

  • सावन की शिवरात्रि पर गेहूं और जौ का दान शुभ माना जाता है। आप शिवलिंग पर जौ मिले जल से भी अभिषेक कर सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि के लिए आप आज सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ को आटे के लड्डू का भोग लगाएं। इससे आपके परिवार में आपसी प्रेम भी बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।