newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope: 24 से 30 अप्रैल 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए समय

Weekly Horoscope: चंद्रमा 24-25 अप्रैल को मिथुन राशि में गोचर करेगा, 26-27-28 अप्रैल को कर्क राशि में और 29-30 अप्रैल को सिंह राशि में गोचर करेगा। इस गोचर का सभी राशियों पर भी असर पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा 24 से 30 अप्रैल 2023 तक का आपका दिन इस साप्ताहिक राशिफल में… 

नई दिल्ली। ये अप्रैल का अंतिम सप्ताह है। इस सप्ताह चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 24-25 अप्रैल को मिथुन राशि में गोचर करेगा, 26-27-28 अप्रैल को कर्क राशि में और 29-30 अप्रैल को सिंह राशि में गोचर करेगा। इस गोचर का सभी राशियों पर भी असर पड़ेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कैसा रहेगा 24 से 30 अप्रैल 2023 तक का आपका दिन इस साप्ताहिक राशिफल में…


24 अप्रैल 2023 से 30 अप्रैल 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- सप्ताह की शुरुआत में आय में वृद्धि और व्यापार में लाभ प्राप्ति के संकेत मिल रहे हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी रहेगी। आप अपने बड़े भार्इ के सहयोग का आनंद लेंगे और आपकी रुचि शेयर बाजार में निवेश करने में बढ़ सकती है। सट्टा गतिविधियों में रुचि लेने के लिए यह सही समय है। बच्चे और मां के साथ लगाव अधिक रहेगा। सप्ताह का मध्य आपके स्वास्थ्य, प्रसन्नता, मानसिक शांति, मानसिक स्वास्थ्य और वित्त स्थिति के लिए शुभ नहीं है। व्यापार में नुकसान की संभावनाएं भी बन रही हैं। समयावधि में जहां तक संभव हो आप अपना धैर्य बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जाती है। सप्ताहांत के दिनों में मानसिक शांति, उत्तम स्वास्थ्य और प्रसन्नता की पुनर्प्राप्ति के संकेत बन रहे हैं। आप पूर्ण उत्साह, ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। यह आपकी कार्य कुशलता में वृद्धि करेगा।

शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथि- 26 व 28

उपायः- ग़रीबो को पानी, लस्सी और शरबत रोज़ पिलाए।

वृष:- सप्ताह के शुरु की अवधि पदोन्नति और हस्तांतरण की संभावनाओं का संकेत दे रहा है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र आपकी ही राशि में गोचर कर रहा होगा और साथ ही शुभ ग्रहों कि नज़र भी आपकी राशि पर बनी होगी। कार्यक्षेत्र में आपके दायित्वों का विस्तार होगा, कार्यभार बढ़ेगा। अतिरिक्त जिम्मेदारियां होने से आप अपनी नौकरी से संतुष्ट नहीं रहेंगे। व्यापारिक यात्राओं के परिणाम औसत स्तर के रहेंगे। सप्ताह के मध्य दिनों में लाभ औसत स्तर के रहेंगे। सौदों को मुनाफे में बदलने के लिए आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आपको बड़े भाई से सहयोग समर्थन की अपेक्षा रहेगी। वो आपको सहयोग और समर्थन देंगे परन्तु यह आपके लिए फायदेमंद साबित नहीं होगा। सप्ताह के शेष दिनों में ग्रहों की स्थिति के प्रभाव से वित्तीय घाटा, ऊर्जा और धन का अनावश्यक व्यय हो सकता है। इस नकारात्मक स्थिति से बाहर आने के लिए आप धैर्य न खोएं और आत्मविश्वास बनाए रखें। इसके अतिरिक्त इस समय में आपको बिना किसी भी गलती के अपमान का सामना करना पड़ सकता है। यह आपको निराशा देगा। आशावादी बने रहें और कुछ समय के लिए नर्इ गतिविधियों और नए उपक्रमों को शुरू करने के मुहूर्त को स्थगित करें।

शुभ दिनः- गुरुवार और शुक्रवार

शुभ तिथि- 27 व 28

उपायः- मंदिर में दूध और दही का दान करे।

मिथुन:- सप्ताह आरम्भ का समय आपके पिता, दूरस्थ अवधि की लाभकारी रहने वाली व्यावसायिक यात्राओं और धार्मिक कायों के लिए अनुकूल रहेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध मेष राशि में सूर्य और गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा। आपके नियमित रूप से धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने की संभावना बन रही है। आप प्रार्थना, ध्यान संबंधी क्रियाओं, साँस लेने के व्यायाम, योग, उच्च शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में रुचि लेंगे। सप्ताह का मध्य भाग कार्यों के लिए उत्तम बना हुआ है। आपको अधीनस्थों से वांछित समर्थन प्राप्त होगा। आपके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आपको उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके व्यापार और लाभ में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति से संबंधित कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सप्ताह के शेष दिनों में देवी काली की पूजा करना हानिकारक ग्रहों के प्रभाव पर नियंत्रण पाने में फायदेमंद साबित होगी। इससे वित्तीय लाभ भी अधिक होने की संभावना बन रही है।

शुभ दिनः- मंगलवार और बुधवार

शुभ तिथि- 25 व 26

उपायः- गौ माता को रोटी या हरा चारा खिलाएँ।

कर्क :- सप्ताह की शुरुआत में कार्य स्थिति में सुधार होने पर भी यह समय सेहत और मानसिक स्थिति के लिए शुभ नहीं है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 24-25 अप्रैल को मिथुन राशि में गोचर करेगा, 26-27-28 अप्रैल को कर्क राशि में और 29-30 अप्रैल को सिंह राशि में गोचर करेगा। इस समय में आपको आक्रामक न होने की सलाह दी जाती है और कायों को विश्वास के साथ करना होगा संभव हो तो कायों को टालना लाभकारी रहेगा। अपने जीवनसाथी की सेहत की चिंता आपको परेशान करेगी। सप्ताह के मध्य भाग में स्थिति में सुधार होगा। आप स्वयं को स्फूर्ति देने के लिए जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का विचार बनायेंगे। यह यात्रा आपको तनावों से राहत देगी और दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता लाएगी। संबंधों को बेहतर करने के लिए यह एक अच्छा समय है। सप्ताह का अंतिम भाग आपके पेशेवर जीवन के लिए उत्कृष्ट साबित होगा। आपको पेशेवर मोर्चे पर वांछित मान्यता प्राप्त होगी। यह देवी काली की पूजा के लिए सबसे उपयुक्त मुहूर्त है।

शुभ दिनः- सोमवार और शुक्रवार

शुभ तिथि- 24 व 28

उपायः- हनुमान जी के आगे घी का दीपक चास कर। 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करे।

Weekly Horoscope...

सिंह:- सप्ताह के आरम्भ में संकेत मिल रहे हैं कि दांपत्य जीवन में अनुकूलता न रहने से आपको कुछ मुद्दों में असफलता मिल सकती है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य मेष राशि में बुध और गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा। हालांकि सप्ताह का मध्य भाग अधिक निराशाजनक रहेगा फिर भी अचानक वित्तीय लाभ होने से आपकी खुशी और विश्वास बना रहेगा। इस समय गुप्त लाभ होने से आपकी कुछ निराशा दूर होगी। सप्ताह के शेष भाग देवी काली की पूजा के लिए शुभ है। इस समय भाग्य का सहयोग आपके साथ रहेगा। आपके किसी भगवान या देवी के मंदिर की यात्रा की संभावना बन रही है। यह समय ग्रहों की स्थिति के कारण उपाय करने के लिए विशेष अनुकूल है।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथि- 24 व 27

उपायः- रोज़ मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान काराएँ।

कन्या:- सप्ताह के शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, कम ऊर्जा, कम आत्मविश्वास, उत्साह कम और शत्रु अधिक प्रबल रहेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध मेष राशि में गुरु और सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। ऋण और कानूनी मुद्दे व्यर्थ के दबाव का कारण बन सकते हैं। सप्ताह के मध्य भाग में वैवाहिक जीवन में आनंद प्राप्ति की उम्मीद बन रही है परन्तु यह अपेक्षाओं के अनुरुप नहीं रहेगी। प्रयास करने से आपसी संबंध कुछ बेहतर हो सकते हैं। इसके साथ ही जीवनसाथी के साथ गलतफहमी का अंत होने की संभावना बन रही है। सप्ताह के शेष दिन आपके स्वास्थ्य, खुशी, आत्मविश्वास और धैर्य के लिए बहुत बुरा रह सकता है। इस समय की ग्रह स्थिति आपके लिए असहनीय निराशा और हताशा पूर्ण बनी हुई है। आप अपना आत्मविश्वास और धैर्य खो सकते हैं। आपको सांस लेने की समस्या हो सकती है। आपके माता-पिता के लिए व्यायाम और ध्यान करना उत्तम रहेगा। इससे इनका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथि- 25 व 27

उपायः- ग़रीबों को अन्न का धन करे।

तुला:- सप्ताह के शुरू के समय में जोखिमपूर्ण क्षेत्रों, व्यावसायिक जीवन और उत्तम आय प्राप्ति में भाग्य का सहयोग प्राप्त होने की वजह से शुभ रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र आपकी खुद की पहली राशि वृषभ में गोचर कर रहा होगा। अपने व्यावसायिक क्षेत्रों में विशेषज्ञों की सलाह प्राप्त होने की वजह से आपकी प्रशंसा होगी। संतान का समर्थन, शैक्षिक क्षेत्रों से लाभ और भावनात्मक संबंध इस अवधि में उच्चतम रहेंगे। सप्ताह का शेष भाग संकेत दे रहा है कि आपका स्वास्थ्य समस्याओं, ऋण और मुकदमेबाजी से संबंधित मुद्दों को सुलझाने में पैसा खर्च हो सकता है। अचानक से आपके खर्च बढ़ सकते हैं और आप किसी यात्रा पर जायेंगे। यात्राएं भी आपकी आय में वृद्धि करेंगी। सप्ताह के शेष भाग में आपमें आत्मविश्वास कुछ कम रहेगा फिर भी आय में वृद्धि के उद्देश्यों के लिए जीवनसाथी के साथ आपसी सहयोग और तालमेल अच्छा रहेगा।

शुभ दिनः- गुरुवार और शुक्रवार

शुभ तिथि- 27 व 28

उपायः- ग़रीबों को दूध, दही और मिठाई का दान करे।

Weekly Horoscope.

वृश्चिक:- सप्ताह के शुरू में संकेत मिल रहे हैं कि आपको माता का समर्थन, सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त होने से आय के बेहतर स्रोतों की प्राप्ति होगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी रहेगी। पैतृक स्थान पर, परिवार के सदस्यों के निकट रहने से आपको इनका सहयोग मिलेगा, यह आपके कार्यों के लिए फायदेमंद रहेगा। वाहन और घर के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सप्ताह का मध्य संकेत दे रहा है कि आप शिक्षा, बच्चों, जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में निवेश, मनोरंजन और प्रेम संबंध पर धन खर्च करेंगे। सप्ताह भर आपका स्वास्थ्य सही रहेगा और आत्मविश्वास भी नीचे नहीं आएगा। सप्ताह के अंतिम भाग में यह संकेत मिल रहे हैं कि आप विश्वास के साथ शत्रुओं और खर्चों से निपटने का प्रयास करेंगे। यात्राओं पर जाना आपको प्रसन्नता देगा। आप अपने खर्चों और प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रबंधन करने की योजना बनायेंगे। आप बाजार की कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करने संबंधित विपणन की योजना को आकार देने के मामले में एक अच्छे रणनीतिकार सिद्ध होंगे।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथि- 25 व 27

उपायः- घर के मंदिर में दुर्गा चालीसा का पाठ करके दूध या खीर का दान करे।

धनु:- सप्ताह के शुरू की अवधि आपके स्वास्थ्य, खुशी, सामाजिक जीवन, दोस्तों और रिश्तेदारों, भार्इ-बहन और सामाजिक गतिविधियों और पार्टियों के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। आप समाज में एक प्रभावशाली और अत्यधिक सम्मानित व्यक्ति के रूप में उभरेंगे। आप नेक कायों से जुड़ी सामाजिक गतिविधियों में शामिल होंगे। यह आपको एक नई पहचान देगा। सप्ताह के मध्य में अपनी मां के स्वास्थ्य और घरेलू खर्चों के कारण आप पर कुछ अतिरिक्त बोझ रहेगा। सप्ताह के अंतिम भाग में संकेत मिल रहे हैं कि अपने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर पहले से अधिक धन खर्च करेंगे। इसके अलावा आप मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों पर भी अधिक खर्च करेंगे। जुआ, लटेरी, शेयर बाजार और सट्टा गतिविधियों में निवेश करने के लिए अनुकूल समय है। आपके भावनात्मक संबंध मजबूत रहेंगे।

शुभ दिनः- गुरुवार और शुक्रवार

शुभ तिथि- 27 व 28

उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करे।

मकर:- सप्ताह के आरम्भ में पारिवारिक सामंजस्य और शांति के साथ-साथ परिवार में मनभावन माहौल भी रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी दूसरी राशि कुम्भ में गोचर कर रहा होगा। धन की वृद्धि होने से आपके धन संचय में भी बचत होगी। परिवार के सदस्यों का समर्थन प्राप्त होने से आपको बहुत जल्द अतिरिक्त धन की प्राप्ति हो सकती है। सप्ताह के मध्य में आपके परिजनों और सामाजिक जीवन में संबंध पहले से बहुत बेहतर होंगे। आप अपने सामाजिक व्यवहार और सामाजिक वातावरण में बदलाव लाने के लिए बहुत प्रयासरत रहेंगे। अपने आसपास के वातावरण में आवश्यक सुधार लाने की कोशिश करेंगे। संक्षेप में कहें तो आपकी सामाजिक गतिविधियां बढ़ जाएंगी। सप्ताह के शेष भाग में आपको मानसिक शांति और प्रसन्नता का अनुभव होगा। स्वास्थ्य खराब हो सकता है और इसके अलावा आपके मन पर कुछ अतिरिक्त बोझ होगा। आपको अपनी माँ के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना होगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथि- 25 व 29

उपायः- शनि मंदिर जा कर सरसों का तेल दान करे।

कुम्भ:- सप्ताह की शुरुआत में ही संकेत मिल रहे हैं कि आपकी मानसिक स्थिति और कार्य स्थिति उत्तम रहेगी जिससे आपके सामाजिक जीवन में सुधार होगा। क्योंकि आपका राशि स्वामी शनि आपकी ख़ुद की राशि में ही गोचर कर रहा होगा। आप दिल से खुश रहेंगे और इससे आपका स्वास्थ्य और प्रसन्नता सप्ताह भर बरकरार रहेगी। सप्ताह के मध्य में आपकी वित्तीय स्थिति और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। आप अपने परिजनों के साथ मजबूती के साथ संलग्न रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन और सामाजिक जीवन इस सप्ताह उत्तम रहेगा। आप अपने सामाजिक और मानसिक स्थिति को बेहतर करने की उम्मीद कर सकते हैं। आपके सामाजिक क्षेत्र का विस्तार होगा परन्तु सामाजिक जीवन में आपको मनोनुकूल मान्यता नहीं मिलेगी फिर भी आपको अपना आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। व्यापार को मजबूत करने के लिए आपको बहुत अधिक प्रयास करने होंगे।

शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथि- 26 व 29

उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।

मीन:- सप्ताह के शुरु की अवधि आपकी मानसिक स्थिति और सेहत के लिए अनुकूल नहीं है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी होगी। अतिरिक्त तनाव के कारण आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित हो सकती है जिसके कारण आपको महत्वपूर्ण कायों में विफलता मिल सकती है। सप्ताह मध्य में आपके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा परन्तु आप स्थिति से संतुष्ट नहीं होंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि आप कार्यक्षेत्र में संतुलित दृष्टिकोण के साथ काम करें और धैर्य बनाए रखें। इससे आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार के सभी सदस्यों का सतत सहयोग और समर्थन प्राप्त होने से आपको बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। सप्ताह की शेष अवधि में परिवार के सदस्यों का सहयोग आपके लिए लाभकारी रहेगा परन्तु परिवार में समृद्धि के लिए आपको बहुत प्रयास करने पड़ सकते हैं।

शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि- 26 व 27

उपायः- अपने घर के बाहर कबूतर और कावे के लिए पानी भर कर रखे।