newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope: 24 से 30 जुलाई 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए समय

Weekly Horoscope: इस सप्ताह चंद्रमा और बुध की स्थिति बदल रही है। बुध 24 जुलाई को कर्क राशि से निकल कर 25 जुलाई से सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 24 और 25 जुलाई को कन्या राशि में गोचर करेगा, 26-27 और 28 जुलाई को तुला राशि में और 29 और 30 जुलाई को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा।

नई दिल्ली। ये जुलाई का अंतिम सप्ताह है। इस सप्ताह चंद्रमा और बुध की स्थिति बदल रही है। बुध 24 जुलाई को कर्क राशि से निकल कर 25 जुलाई से सिंह राशि में गोचर करेंगे। चंद्रमा 24 और 25 जुलाई को कन्या राशि में गोचर करेगा, 26-27 और 28 जुलाई को तुला राशि में और 29 और 30 जुलाई को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा।

Weekly Horoscope...

24 से 30 जुलाई 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके लिए उत्तम समय है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल सिंह राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। इस सप्ताह आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा। काम की अधिकता रहेगी लेकिन सभी कार्य सरलता से पूरे होंगे। संपत्ति से लाभ प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा और हर कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारियों को इस सप्ताह नए सौदे प्राप्‍त होंगे। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी। विद्यार्थियों को अध्ययन में किसी भी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। अनुशासन भंग हो सकता है। आंखों में जलन की समस्या हो सकती है। कुंवारों को नया साथी मिलने के योग हैं। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

शुभ तारीख 25-26

शुभ रंगः लाल, सफेद

शुभ दिनः मंगलवार और बुधवार

उपायः इस सप्ताह श्वास संबंधी परेशानी हो सकती है इसलिए धूल मिट्टी से स्वयं को बचाए रखें। हनुमान चालीसा का दस बार पाठ करें। इस सप्ताह प्रातःकाल शिवलिंग को कच्चे दूध और साफ जल से स्नान कराए। इससे आपको कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न नहीं होगी।

वृष:- इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र सिंह राशि में मंगल के साथ गोचर कर रहा होगा। नया काम भी मिल सकता है। सभी आवश्यक कार्यों को समय पर करने की कोशिश करें। थोड़े समय के बाद स्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। आपकी धन की प्राप्ति एवं कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापारी और नौकरीपेशा लोगों को नए क्षेत्रों में प्रवेश के अवसर मिलेंगे। विद्यार्थी कक्षा में श्रेष्ठ होंगे। अध्ययन में सहयोग एवं सफलता प्राप्‍त होगी। पैर में मोच आ सकती है। सप्ताह भर आलस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में साथी से सहयोग प्राप्त होगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी से दूर रहना पड़ सकता है।

शुभ तारीखः 26-29

शुभ रंगः हरा, काला

शुभ दिनः बुधवार और शनिवार

उपाय सूर्य को कुमकुम मिश्रित जल से अर्घ्य दें। अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी प्रकार की गलतफहमी ना पालें। रिश्तों के लिहाज से थोड़ा कठिन हो सकता है।

मिथुन:- सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा। आपका स्वभाव सप्ताह भर अच्छा बना रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कर्क राशि में गोचर कर रह होगा, लेकिन 24 से बुध कर्क राशि से निकल कर 25 से सिंह राशि मंगल और शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। हो सकता है कि इस हफ्ते आपको किसी प्राचीन जगह की यात्रा करने का मौका मिले। किसी संगठन से भी आप जुड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। मंगलवार से गुरुवार तक आपको किसी बात का तनाव हो सकता है। शुक्रवार एवं शनिवार को समय पक्ष में होगा। व्यापारियों का काम अच्छा चलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नए प्रस्ताव मिलेंगे। कठिन विषयों को समझने में सफलता प्राप्‍त होगी। गर्दन में दर्द रह सकता है। प्रेमियों को साथी की किसी बात से ठेस पहुंच सकती है। शादीशुदा जातकों का जीवन सुखमय होगा।

शुभ तारीख 24-26

शुभ रंग नारंगी, काला

शुभ दिनः सोमवार- बुधवार

उपायः गायत्री मंत्र का 10 बार जाप करें। यदि आप प्रॉपर्टी डीलर का काम करते हैं तब आपको ज्यादा सावधान रहना चाहिए। आँख मूंदकर कोई भी सौदा नहीं करें। दुकान खोलते ही पांच अगरबत्ती से पूजन करने से व्यवसाय में उन्नति होती है।

Monthly Horoscope January 2023...

कर्क :- इस सप्ताह कार्य की अधिकता रहेगी। आपको कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 24 और 25 जुलाई को कन्या राशि में गोचर करेगा, 26-27 और 28 जुलाई को तुला राशि में और 29 और 30 जुलाई को वृश्चिक राशि में गोचर करेगा। नया काम भी मिल सकता है। सभी आवश्यक कार्यों को समय पर करने की कोशिश करें। मंगलवार की दोपहर से गुरुवार की दोपहर तक सबसे अच्छा समय रहेगा और विशेषतौर पर संभलकर रहने का समय होगा। स्थायी संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को वरिष्‍ठों से विवाद हो सकता है। व्यापारियों को हर काम में सफलता प्राप्‍त होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए समय नहीं मिल पाएगा। गला खराब होने की समस्या हो सकती है। प्रेमियों का साथी से विवाद होगा। शादीशुदा जातकों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ तिथि : 24-27

शुभ रंगः पीला, लाल

शुभ दिनः सोमवार और गुरुवार
उपाय हनुमान जी के आगे घी का दीपक जलाएं। कुटुंब के सदस्यों के बीच की गलतफहमी को दूर रखें। नकारात्मक मानसिकता न रखें। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। नित्य श्री गणेश जी की पूजा करके उनके मंत्र ‘श्री गं गणपतये नमः’ का जप करने से सभी प्रकार की परीक्षा में सफलता प्राप्त होती है।

सिंह:- आपको इस सप्ताह अपने भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी रहेगी। इतना ही नहीं, इस सप्ताह आपको आधुनिक सुविधाओं की प्राप्ति भी होगी। आपकी आय अच्‍छी बनी रहेगी। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का योग भी है। शुक्रवार एवं शनिवार को आय की प्राप्ति होगी। वाहन सुख एवं विवादों का हल प्राप्त होगा। व्यापारियों को काम में लक्ष्य की प्राप्ति होगी। नौकरीपेशा जातकों को नए अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों को सप्ताह के आरंभ में पढ़ाई (पढ़ाई में मन लगाने के मंत्र एवं उपाय ) में अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।स्वास्थ्य- कमर में दर्द हो सकता है। प्रेमियों का साथी से विवाद थमेगा। शादीशुदा जातकों को वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

शुभ तिथि 26 और 28

शुभ रंग लाल, सफेद

शुभ दिनः बुधवार और शुक्रवार

उपाय : महाकाली का पूजन करें। आप क्रोध में गलत निर्णय ले सकते हैं। बेहतर है किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह लेकर कोई निर्णय लें। हनुमानजी के चरणों में मंगलवार व शनिवार के दिन तेल-सिंदूर चढ़ाएं और माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं.

कन्या:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत सी जगह अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा, लेकिन 24 से बुध कर्क राशि से निकल कर 25 से सिंह राशि मंगल और शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। हर सुबह निराशा का भाव रहेगा, वहीं शाम तक सब ठीक होने लगेगा। कार्य समय पर संपन्न होंगे। सही बोलने के कारण नुकसान भी हो सकता है। सोमवार से दिमाग स्थिर रहेगा एवं आय की सामान्य वृद्धि के साथ कार्य में गति आएगी। मंगलवार से शनिवार तक सभी कार्य व्यवस्थित ढंग से चलते रहेंगे। योजनाएं सफल होंगी एवं धन की कमी दूर होगी। व्यापार में नए संपर्क बनेंगे और नौकरीपेशा जातक अपने अधिकारियों से परेशान रहेंगे। अध्ययन के संसाधनों की कमी रह सकती है। पैर में ठोकर लगने से चोट लग सकती है। प्रेमियों का साथी से विवाद होगा। शादीशुदा जातकों का जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ तिथिः 26 और 29

शुभ रंगः नारंगी, काला

शुभ दिनः बुधवार और शनिवार

उपायः श्रीकृष्ण को खीर का भोग लगाएं। आप किसी भी बुरी लत से दूर रहें और किसी भी प्रकार के नशे को अपना साथी न बनने दें। छात्रों को जो विषय कठिन लगता हो उस विषय की पुस्तक में गणेश जी का चित्र तथा दूर्वा रखने से वह विषय सरल लगने लगेगा।

तुला:- सप्ताह का आरंभ अच्‍छा होगा। सभी कार्य में सफलता मिलेगी। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र सिंह राशि में मंगल के साथ गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर बनी होगी। आपकी आय भी इस सप्ताह अच्छी बनी रहेगी। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। विरोधी इस सप्ताह थोड़ा परेशान कर सकते हैं। गुरुवार की दोपहर संभल कर रहें। वाहन को ध्यान से चलाएं। शुक्रवार का दिन अच्छा बीतेगा। धन की समस्या दूर होगी। कारोबारियों को नए निवेश से अभी बचना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों (ड्रीम जॉब पाने के 5 सरल उपाय) को तनाव एवं परेशानी हो सकती है। विद्यार्थियों का शिक्षा में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। प्रेम में असफलता एवं वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग प्राप्त होगा।

शुभ तिथिः 25 और 28

शुभ रंगः नारंगी, काला

शुभ दिनः मंगलवार और शुक्रवार

उपायः श्री हनुमान जी को नित्य तेल का दीपक जलाएं। अपनी जुबान पर नियंत्रण भी रखना चाहिए। झूठ का सहारा ना ले क्योंकि जब सच सामने आएगा। बुध स्तोत्र का पाठ करने से एवं गणेश जी को मूंग के लड्डू चढ़ाने से आजीविका की प्राप्ति शीघ्र होगी।

वृश्चिक:- सप्ताह के आरंभ में छोटी-छोटी सफलताएं मिल सकती हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल सिंह राशि में शुक्र के साथ गोचर कर रहा होगा। यदि आपने कर्ज लिया है तो आपको उससे इस सप्ताह मुक्ति प्राप्त होने के योग है। भविष्‍य को लेकर आपकी चिंताएं बनी रहेंगी। कार्य के प्रति मन उदासीन रहेगा। यात्रा पर जाने का योग बना हुआ है। शुक्रवार एवं शनिवार के दिन सतर्क रहने की जरूरत है। अनावश्यक व्यय हो सकता है। कारोबार अच्छा रहेगा एवं नौकरी में लक्ष्य सिद्ध होगा। पढ़ाई में आनंद आएगा एवं परिणाम सकारात्मक रहेंगे। अज्ञात चिंता एवं भय रहेगा। आलस्य की अधिकता रहेगी। कुंवारों को नया साथी प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

शुभ तिथिः 24 और 25

शुभ रंगः लाल,गुलाबी

शुभ दिनः सोमवार और मंगलवार

उपायः शिव जी को केसर का तिलक लगाएं। घर में टूटे-फूटे बर्तन या टूटी खाट नहीं रखे। टूटे-फूटे बर्तन और टूटी खाट रखने से धन की हानि होती है। घर में देवी के चित्र के आगे स्नान कर प्रातः लाल वस्त्र की ज्योति जलाने से व सायं सफेद वस्त्र या काटन की ज्योति जलाने से शीघ्र विवाह होता है। व्यापार में विशेष लाभ होता है। ऊपरी बाधाएं फौरन दूर होती हैं।

धनु:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपके बहुत से कम अच्छा से बनेंगे और आधुनिक सुख-सुविधाओं में कोई कमी नहीं आएगी। सभी कार्य समय पर होंगे। संतान से खुशी प्राप्त होगा। नए मित्र बनेंगे। बुधवार एवं गुरुवार को मन व्यथित हो सकता और उदासीनता का भाव रहेगा। विरोधी भी परेशान कर सकते हैं। शुक्रवार से समय पक्ष में रहेगा। व्यापार के संचालन में दिक्कतें आएंगी। नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे।
विदेश जाकर पढ़ने वालों को सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। प्रेमियों की साथी से मुलाकात होगी। शादीशुदा जातकों को साथी से सहयोग मिलेगा।

शुभ तिथिः 25 और 29

शुभ रंगः सफेद,पीला

शुभ दिनः मंगलवार और शनिवार

उपायः दुर्गा जी को चावल का भोग लगाएं। सकारात्मक सोच को बनाए रखें और तनाव से बचें।अपनी लाइफ स्टाइल को थोड़ा बदलने की कोशिश करें। अपने मकान की छत पर यदि पुराने सरिये, लोहे का समान, टीन, कनस्तर या प्लास्टिक के डिब्बे हों तो फौरन हटाये वरना शनि का दुष्प्रभाव रहेगा।

मकर:- यह सप्ताह आपके पक्ष में नहीं होगा। हर जगह आप बाधा महसूस करेंगे। क्यूँकि इस समय आपकी राशि में शनि देव वक्री चाल चल रहे होगे और कुंभ में गोचर कर रहे होगे। कोई भी काम ठीक से नहीं होगा। यात्रा का योग भी है। मंगलवार की दोपहर से दिक्‍कतें आना शुरू होंगी और शुक्रवार के दिन तक आपको इनका सामना करना होगा। शनिवार और रविवार का दिन अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को नया काम प्राप्त होगा। अध्ययन में मन लगेगा। कार्य समय पर होगा। मन अशांत रहेगा। एलर्जी एवं त्वचा संबंधी रोग हो सकते है। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी। शादीशुदा जातकों को वैवाहिक सुख की प्राप्ति होग।

शुभ तिथिः 25 और 28

शुभ रंग भूरा, नारंगी,

शुभ दिनः मंगलवार और शुक्रवार

उपायः महादेव को बिल्वपत्र एवं घी का दीपक जलाएं। आपको अपने कार्यक्षेत्र पर बिना कारण फसादो से बचना चाहिए अन्यथा मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। पीतल के लोटे में जल व गाय का दूध मिलाकर शुक्ल पक्ष में सिरहाने रखकर सो जायें। प्रातः यह दूध मिश्रित जल पीपल वृक्ष पर श्रद्धापूर्वक चढ़ा दें। यह उपाय 11 दिन तक लगातार करें।

कुम्भ:- आपके कार्य श्रेष्ठ रहेंगे। भाई का सहयोग मिलेगा। क्यूँकि इस समय आपकी राशि में शनि देव वक्री चाल चल रहे होगे और कुंभ में गोचर कर रहे होगे। कार्य समय पर होंगे एवं योजनाएं सफल होंगी। परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा। बुधवार एवं गुरुवार का दिन चिंताजनक हो सकता है। विवाद से बचें एवं शत्रुओं से सचेत रहें। कारोबार में वृद्धि होगी एवं नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है। प्रायोगिक विषयों में सफलता प्राप्त होगी। कान में दर्द की समस्‍या हो सकती है। साथी के साथ समय व्यतीत होगा एवं कुंवारों को वैवाहिक प्रस्तावों की प्राप्ति होगी।

शुभ तिथि 28 और 29

शुभ रंगः नारंगी, काला

शुभ दिनः शुक्रवार और शनिवार

उपायः गणेशजी को दूर्वा एवं जल अर्पण करें। आप गोल-गोल बातें करने वालों से बचें। जो भी कहना है उसे सीधे और स्पष्ट रूप से कहें और सुने। बुरे मित्रों की संगत से खुद को बचाकर रखें। पढ़ाई में एकाग्रता, ऊपरी बाधाओं मुक्ति व स्वास्थ्य लाभ प्राप्ति के लिए मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में सिंदूर का चोला चढ़ायें तथा मंदिर के ऊपर एक झंडा लाल रंग का लगा दें।

मीन:- ये सप्ताह आपको प्रसन्नता प्राप्त होगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी होगी। अतिथियों का आगमन होगा एवं भाग्य का साथ मिलेगा। संपत्ति से भी लाभ होगा। बुधवार एवं गुरुवार के दिन अनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी एवं बाधाएं समाप्त होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को समय पक्ष में नहीं रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे और गुप्त बातें बाहर आ सकती हैं। व्यापारियों को काम में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को लक्ष्य की प्राप्ति होगी। इस सप्ताह पढ़ाई डिस्टर्ब हो सकती है। पेट एवं कमर में समस्याएं हो सकती हैं। साथी से अनबन समाप्त होगी। शादीशुदा जातकों का जीवन सुखमय होगा। जीवन साथी प्रसन्न बना रहेंगा।

शुभ तिथि 24 और 25

शुभ रंग पीला और सफेद

शुभ दिनः सोमवार और मंगलवार

उपायः हनुमान जी को तेल का दीपक जलाएं। झगड़ो को जितना टाल सकते हैं टालें अन्यथा आपको सबसे अधिक मानसिक यातना झेलनी पड़ सकती है। पीतल के लोटे में गंगा जल भरकर ‘चांदी’ व सोने की धातुएं डालकर सिर से ऊपर के स्थान पर ईशान स्थान पर रखें. तथा ‘ऊँ गंगाधराय नमः’ मंत्र को 11 बार बोलें। ऊपरी बाधाएं दूर होती है धन की वृद्धि होती है।