newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope: 1 मई से 7 मई 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए समय

Weekly Horoscope: इस सप्ताह शुक्र और चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। शुक्र 2 मई को वृषभ राशि से निकाल कर 3 मई को मिथुन राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 01-02 मई को सिंह राशि में गोचर करेगा, 03-04-05 मई को कन्या राशि में और 06-07 मई को तुला राशि में गोचर करेगा।

नई दिल्ली। ये मई का पहला सप्ताह है। इस सप्ताह शुक्र और चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। शुक्र 2 मई को वृषभ राशि से निकाल कर 3 मई को मिथुन राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 01-02 मई को सिंह राशि में गोचर करेगा, 03-04-05 मई को कन्या राशि में और 06-07 मई को तुला राशि में गोचर करेगा।

Weekly Horoscope.

1 मई 2023 से 7 मई 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- सप्ताह के आरम्भ में आप अपने दांपत्य जीवन में सक्रिय रहेंगे। भाग्य और जीवनसाथी की सलाह आपको अधिक लाभ कमाने में सहयोग करेंगी। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 03 मई से शुक्र भी मिथुन राशि में गोचर करेगा। भागीदार भी आपसे प्रसन्न रहेंगे। आप और आपके जीवनसाथी के बीच तालमेल उत्तम रहेगा। यह आपके वैवाहिक जीवन के आनंद को बढ़ायेगा। इसी समय आपका स्वास्थ्य, प्रसन्नता, आत्मविश्वास और कार्यकुशलता के लिए शुभ रहेगा। मूड में बदलाव और खर्च की समस्याएं आपके नियंत्रण से बाहर हो सकती हैं। इससे कायों को पूरा करने में मुश्किलें हो सकती हैं। हालांकि यात्राएं आपको प्रसन्नता देंगी। सप्ताह के शेष दिन भाग्य के सहयोग के पक्ष और धन आगमन के पक्ष से बेहद फायदेमंद रहेंगे। बुजुगों और बड़े व्यक्तियों का सहयोग आपके भाग्योदय में सहयोगी बनेगा। धार्मिक कायों में शामिल होने से भी शुभता बढ़ेगी। इसके साथ ही गुरुओं की सेवा और आशीर्वाद लेने के लिए यह सही समय है। तीर्थयात्राओं पर जाने और सामाजिक कायों से जुड़ी यात्राओं पर आपके खर्च होंगे।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 02 – 04

उपायः- ग़रीबो को पानी, लस्सी और शरबत रोज़ पिलाए।

वृषभ:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र वृष राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 2 मई से शुक्र वृष राशि से निकलकर 3 मई को मिथुन राशि में मंगल के साथ गोचर करेगा। जो कि आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपने व्यापार से रिलेटेड जो भी दिक़्क़तें आ रही थी वो सब दिक़्क़तें अब ख़त्म होने के योग है और आपका व्यापार भी अच्छा चलेगा। इस समय आपका हाथ में पैसे रहने भी शुरू हो जाएगा। समाज में आपका मान-समान और अधिक होगा। नए व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे रहोगे। पार्टनर के साथ जो भी मनमुटाव चल रहा वो इस समय ख़त्म हो जाएगा और आपका पार्टनरशिप वाला काम बहुत अच्छा रहेगा। इस सप्ताह कपड़े, फ़ैक्टरी और अनाज के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नए वाहन लेने के योग है। सरकारी कमों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है, आपके सारे रुके हुए काम बना शुरू हो जाएगा। लेकिन इस समय आपको थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चलना पड़ेगा। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 01 -04

उपायः- मंदिर में दूध और दही का दान करे।

मिथुन:- सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। इस समय आपका राशि स्वामी बुध मेष राशि में सूर्य और गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा । इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। साथ ही बुध के साथ गुरु और शनि का मकर में गोचर करेगा जोकि आपके लिए बहुत लाभकारी रहेगा। इस समय आपका भाग्य आपके साथ होने से आप अपने सारे दुश्मनों पर विजय प्राप्त करोगे। व्यापार के लिए समय अच्छा होगा। इस समय आपको नये-नये अवसर मिलेंगे व्यापार शुरू करने के लिए। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए अति उत्तम रहेगा साथ ही पार्टनरशिप वाला काम भी बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी वालों के लिए ये समय अच्छा रहने वाला है। जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल जाएग़ी। नौकरी वालों को जो भी अड़चनें चल रही है वो धीरे-धीरे अपने आप ख़त्म हो जायेगी। जिन नौकरी वालों के कोई पैसे फंसे हुए हैं तो इस समय वो वापिस आने के योग हैं। इस समय आपका कोई नया काम या नयी नौकरी में अच्छे पैसे कमाने के भी योग हैं। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा। रुके हुए काम बनना शुरू हो जाएंगे। नया व्यापार शुरू करने के योग बन रहे हैं। सरकारी क़ामो में सफलता मिलने के योग हैं। रुके हुए पैसे आने के भी योग हैं। इस समय मन, दिमाग़ और शरीर सब सही रहेगा और आप प्रसन्न रहोगे।

शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 02 – 05

उपायः- गौ माता को रोटी या हरा चारा खिलाएँ।

कर्क :- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 01-02 मई को सिंह राशि में गोचर करेगा, 03-04-05 मई को कन्या राशि में और 06-07 मई को तुला में गोचर करेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा। इस सप्ताह आपको बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे नया व्यापार शुरू करने के लिए। जो भी आपकी छोटी मोटी परेशानियों चल रही है वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगा। आपका मन भी थोड़ा बहुत विचलित रहेगा। संतान सुख मिलेगा। नौकरी वालों के लिए सप्ताह की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी, जेसे-जेसे सप्ताह के दिन निकलते रहेंगे, आपके दिन और अच्छे आना शुरू हो जाएगा। जिन लोग़ो की प्रमोशन रुकी हुई है, उनको इस सप्ताह प्रमोशन मिलेंगे के योग है। इस समय किया हुआ निवेश और कोई काम दोनों आपके लिए शुभफलदायक रहेगा। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा है। लव लाइफ़ के लिए भी अच्छा समय है। बुध का गोचर से आप अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य व्यापार में लगे रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 03 – 06

उपायः- हनुमान जी के आगे घी का दीपक चास कर। 7 बार हनुमान चालीसा का पाठ करे।

Weekly Horoscope...

सिंह:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य मेष राशि में गुरु और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। पहले कुछ समय से जो आपका मन ख़राब चल रहा है वो अब धीरे-धीरे सही होना शुरू हो जाएगा। साथ ही मानसिक तनाव भी ख़त्म होगा। आपका व्यापार बहुत अच्छा होगा साथ में जो लोग फ़ैक्टरी लाइन से जूड़े हुए है उनके लिए ये समय बहुत अच्छा रहेगा। सरकारी कमो में भी आप को अच्छी सफलता मिलने के योग है। पिछले कुछ समय से जो भी आपको अपने स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी हो रही है वो परेशानी अब दूर हो जाएगी, और आपका स्वास्थ्य ठीक हो जाएगा। इस समय किया हुआ निवेश भी आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। नए व्यापार शुरू करने के लिए अच्छे अवसर मिलेगा। इस समय आपको कोई ख़ुश का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। अपने पार्टनर के साथ आपका जो भी मनमुटाव चल रहा है वो इस समय दूर हो जाएगा। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। यात्रा का योग है। नौकरी वालों के लिए ये सप्ताह अच्छा रहेगा। इस समय आपकी सारी परेशानी खत्म होने के योग है। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है। शुक्र के गोचर से इस अवधि में स्वास्थ्य विशेषकर के पेट संबंधी विकार, चर्मरोग के प्रति चिंतनशील रहें। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में ना दें अन्यथा धन हानि की संभावना रहेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। घूमने-फिरने पर अधिक खर्च होगा।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 01-04

उपायः- रोज़ सुबह सूर्य को जल अर्पण करे।

कन्या:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा साथ में जो लोग नए व्यापार शुरू करने की योजना बनाने में लगे हुए थे अब उनकी योजना पूरी हो जाएगी और आपका नया व्यापार शुरू होने के योग भी बने हुए है। क्यूँकि इस समय बुध मेष राशि में सूर्य और गुरु के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय चीनी, अनाज, लोहे और ऑनलाइन कमो में अच्छी सफलता मिलेगी साथ ही इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको जितना हो सके पॉज़िटिव रहना होगा क्यूँकि इस समय आपका मन बहुत नेगेटिव रहेगा जो की आपका स्वस्थ ख़राब कर सकता है इसलिए जितना हो सके पॉज़िटिव रहे। संतान सुख मिलेगा। यात्रा योग भी है। इस समय अगर आप कोई नया वाहन लेना चाहो तो वो भी ले सकते हो योग अच्छे बने हुए है। निवेश के अच्छे योग है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपकी नौकरी बहुत अच्छी रहेगी साथ में जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई उनकी नौकरी पक्की भी होगी और जिनके पैसे रुके हुए है वो भी वापिस आ जाएगा। शुक्र के गोचर से शिक्षा प्रतियोगिता में तो अच्छी सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है लाभ उठाएं। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद गहराने न दें।

शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 03-05

उपायः- ग़रीबों को अन्न का धन करे।

तुला:- सप्ताह की शुरुआत में आपको कोई अच्छी खबर और अच्छी आमदनी देखने और सुनने को मिल सकती है। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र वृषभ में गोचर कर रहा होगा लेकिन 3 से शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय जो लोग प्रोफेशनल लाइफ़ में है उनकी लाइफ़ बहुत अच्छे से सेट होना शुरू हो आएगी। आप लोग़ थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के चलना होगा। व्यापारियों के लिए समय पहले से अच्छा साबित होगा। निवेश के बहुत अच्छे योग है।इस समय लकड़ी, खाने पीने और कन्स्ट्रक्शन के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पार्टनरशिप में नया काम होने के योग है। जिन लोग़ो की शादी या कोई कोई शुभ काम में अड़चन आ रही है वो काम इस समय दूर होने के योग हैं। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। रुके काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। इस समय आप लोग़ों की आमदनी अच्छी रहेगी और ख़र्चा ज़्यादा होगा। नौकरी वालों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। आपकी सारी परेशनियां अब धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएंग़ी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनको प्रमोशन मिलेगा। साथ में जिन लोग़ो की नौकरी पक्की नहीं हुई है अब उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएग़ी।

शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 03-06

उपायः- ग़रीबों को दूध, दही और मिठाई का दान करे।

वृश्चिक:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय मंगल मिथुन राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 3 मई से शुक्र भी वृष राशि से निकाल कर मिथुन राशि में मंगल के साथ गोचर करेगा। आपके लिए बड़ा ही शुभ साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको बहुत मेहनत करनी होगी। लेकिन आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। ये समय नौकरी वालों के लिए अति उत्तम रहेगा। इस समय आपकी जो भी परेशनियां चल रही हैं वो अपने आप दूर हो जाएंग़ी। जिन लोग़ो की सैलरी या प्रमोशन रुका हुए है वो आपको इस समय मिल जाएगा। थोड़ा ग़ुस्से को नियंत्रण में रख कर चले। आपको अपने काम के प्रति बहुत ही ईमानदारी और समझ से चलना होगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। जो भी मानसिक कष्ट चल रहा है वो इस समय अपने आप दूर हो आएगा लेकिन इस समय आपके साथ कुछ बुरा नहीं होगा, जितना हो सके पॉज़िटिव सोचे और पॉज़िटिव रहे। कोई पुराने मसले कोई चल रहे है तो इस सप्ताह सब ख़त्म होने के योग है। इस सप्ताह कपड़े, लोहे, अनाज और इवेंट मनेजमेंट के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। आपका व्यापार तो अच्छा रहेगा लेकिन व्यापार में थोड़ी बहुत परेशनियां जो भी चल रही हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जायेगी। इस समय कोई नया वाहन लेने के योग है। पार्टनरशिप में व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे योग हैं। सरकारी कामों में सफलता मिलने के योग है। किसी ने कोई प्रॉपर्टी लेनी या बेचनी है तो इस समय आप कुछ भी कर सकते हो।

शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 03-05

उपायः- घर के मंदिर में दुर्गा चालीसा का पाठ करके दूध या खीर का दान करे।

धनु:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा है और गुरु के साथ सूर्य और बुध भी गोचर कर रहे होगे। इस समय आपको अपने भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका व्यापार अच्छा चलेगा। आपका व्यापार दिनप्रति दिन और बढ़ेगा। प्रॉपर्टी लेने और बिकने के योग भी बन रहे हैं। इस समय जो छोटे-मोटे रुके हुए व्यापार में भी अच्छी तेज़ी होने के योग है। समाज में आपका मान-सम्मान और अधिक होगा। नया काम शुरू करने के आपको बहुत सारे अवसर मिलेंगे। व्यापार में किया हुआ निवेश आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। दोस्ती यारी में समय अच्छा व्यतीत होगा। नया वाहन लेने के योग हैं। सरकारी कामों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। पति पत्नी के बीच जो भी मनमुटाव चल रहे हैं वो इस समय अपने आप दूर हो जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। संतान का सुख मिलेगा। नई योजना बनाने में लगे रहोगे। इस योजना पर आप अपना काम करना भी शुरू कर देंगे। व्यापार से संबंधित यात्रा करनी पड़ सकती है। कोई केस आपके ऊपर चल रहा है तो इस समय वो आपके हक़ में होगा। जो भी छोटी मोटी परेशनियां चल रही है वो दूर होने वाली हैं। मानसिक कष्ट खत्म होना शुरू हो जायेगा। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनरशिप में नया व्यापार शुरू होने के योग हैं। इस समय आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपका मन विचलित रहेगा। रुके हुए काम भी बनना शुरू हो जाएंगे। निवेश के अच्छे योग हैं। नया वाहन लेने के योग है। किसी के साथ मनमुटाव चल रहा है तो इस समय दूर हो जाएगा। नयी योजना पर काम करने में व्यस्त रहोगे। नौकरी वालों के लिए समय अच्छा रहेगा।

शुभ दिनः- गुरुवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 04-06

उपायः- ग़रीबों को हल्दी का दान करे।

मकर:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शनि कुम्भ राशि में ही गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा साथ में अब साझेदारी वाले कमो में भी आपको अच्छी सफलता मिलना के योग है। इस समय आपका जो भी मनमुटाव चल रहा वो इस समय दूर हो जाएगा। प्रिंटिंग, बुक, कॉस्मेटिक और तेल के कमों में अच्छी सफलता मिलने के योग है। जिन लोगों की प्रॉपर्टी या कोई काम रुके हुए है तो अब वो काम बन जाएगा और साथ में प्रॉपर्टी भी बिक जाएगी। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका मन भी खुश रहेगा और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सरकारी कमों में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय आपको कोई ख़ुशी का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। नौकरी वालों के लिए भी ये समय बहुत अच्छा रहेगा। जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुए है उनकी नौकरी अब पक्की हो जाएगी। जिन लोगों का प्रमोशन रुका हुआ है उनका प्रमोशन भी हो जाएगा। लव लाइफ़ वालों के लिए भी समय अच्छा है। शुक्र के गोचर से नौकरी में पदोन्नति सम्मान सम्मान की वृद्धि होगी केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता प्राप्ति के योग हैं।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 02-04

उपायः- शनि मंदिर जा कर सरसों का तेल दान करे।

कुम्भ:- ये सप्ताह आपके लिए एक ऊर्जा लेकर आएगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा साथ में इस समय आपका स्वास्थ्य भी पहले से बहुत अच्छा रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि कुंभ राशि में गोचर करेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य तो अच्छा रहेगा लेकिन इस समय आपको थोड़ा बहुत मानसिक कास्ट भी रहेगा। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। आमदनी भी होगी लेकिन ख़र्चा भी होगा। इस समय प्रिंटिंग, शेर बाज़ार, होटेल और बुक के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। निवेश के बहुत अच्छे योग है। इस समय नए व्यापार शुरू करने के बहुत अच्छे अवसर मिलेंगे। यात्रा का योग है। नए वाहन लेने के योग भी बने हुए है। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलने के योग है। नौकरी वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस समय जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिलेगी साथ में जिन लोगों की नौकरी पक्की नहीं हुई है उनकी नौकरी भी पक्की हो जाएगी बस इस समय आप थोड़ा अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख कर चले। लव लाइफ़ के लिए समय अच्छा है।

शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 02-06

उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।

मीन:- सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपके व्यापार में जो भी दिक़्क़तें चल रही थी वो सब दिक़्क़तें अब इस समय ख़त्म हो जाएगी और घर में भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में सूर्य और बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा साथ में पहले कुछ समय से जो अपना मन अशांत चल रहा था अब वो शांत रहना शुरू हो जाएगा साथ में इस समय आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। इस समय आपके रुके हुए काम बनना भी शुरू हो जाएगा। इस सप्ताह बैटरी, अनाज, होटेल और जिम के कमो में अच्छी सफलता मिलने के योग है। इस समय पार्टनरशिप में काम शुरू करने के लिए बहुत अच्छे अच्छे अवसर मिलेंगे। दोस्ती यारी में अच्छा समय व्यतीत होगा। सरकारी कमो में भी अच्छी सफलता मिलेगी। यात्रा का योग बना हुआ है। नौकरी वालों के लिए समय बहुत अच्छा है। इस समय जो लोग नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी ज़रूर मिलेगी प्रयास जारी रखे। साथ में आपके जो रुके हुए काम थे वो भी इस समय पूरे होने के अच्छे योग बने हुए है। लव लाइफ़ के लिए भी ये सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 01 -04

उपायः- अपने घर के बाहर कबूतर और कावे के लिए पानी भर कर रखे।