newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Weekly Horoscope: 2 से 8 अक्टूबर 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए समय

Weekly Horoscope: अक्टूबर के इस सप्ताह में चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र की स्तिथि बदल रही है। मंगल 3 अक्टूबर को कन्या राशि से निकल कर 4 को तुला राशि में गोचर करेगा। बुध 1 को सिंह राशि से निकल कर 2 को अपनी ख़ुद की राशि कन्या में गोचर करेगा।

नई दिल्ली। अक्टूबर के इस सप्ताह में चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र की स्थिति बदल रही है। मंगल 3 अक्टूबर को कन्या राशि से निकल कर 4 को तुला राशि में गोचर करेगा। बुध 1 को सिंह राशि से निकल कर 2 को अपनी ख़ुद की राशि कन्या में गोचर करेगा। शुक्र 1 को कर्क राशि से निकल कर 2 को सिंह राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 02 और 03 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर करेगा। 04-05-06 अक्टूबर को मेष राशि में गोचर करेगा। 05 और 06 अक्टूबर को वृष राशि में गोचर करेगा।

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2023 तक का राशिफल

मेष:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहने वाला है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल कन्या राशि में सिंह के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 3 को मंगल कन्या से निकल कर 4 को तुला राशि में गोचर करेंगे। जिससे आपके बहुत से रुके हुए काम बनना शुरू होगा। आपके प्रमोशन की संभावनाएं भी बढ़ जाएंगी साथ ही साथ पिछले कुछ समय से आपको जो भी दिक़्क़तें आ रही है वो सब दिक़्क़तें अब ख़त्म होने के योग है। एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को नए क्लाइंट बनाने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आप मेहनत पूरी करते रहे हिम्मत बिलकुल भी ना हरे। इस समय आपका स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा रहेगा। मन भी ख़ुश रहेगा। कर्ज में डूबे व्यक्तियों के लिए यह सप्ताह शुभ होगा, क्योंकि उनकी आर्थिक तंगी समाप्त होने के संकेत हैं। आप अपने सोशल सर्कल में अपने अच्छे कार्यों के चलते हर किसी के चहेते बने रहेंगे। समाज में आपका मन- सम्मान बहुत अधिक होगा।

शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथिः- 04 व 06

उपायः- ग़रीबों को अन का दान करे ।

वृष:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सोशल सर्कल में प्रभावशाली लोगों से मिलने पर आप अपने व्यवसाय की बढ़ोतरी के बारे में भी सोच सकते हैं। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 01 को शुक्र कर्क से निकल कर 2 से सिंह राशि में गोचर करेगा। पेशेवर जीवन में कुछ नया करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। पेट से रिलेटेड कोई दिक़्क़तें हो सकती है। घर में ख़ुशी का वातावरण रहेगा। वर्कप्लेस पर सीनियर्स आपके काम से इम्प्रेस होंगे और आपको इन्क्रीमेंट मिलने की संभावना हो सकती है। फिजूल खर्चों से बचने पर आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सिंगल्स के लिए यह सप्ताह उत्साह से भरा होगा। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने के संकेत हैं।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 02 व 05

उपायः- ग़रीबों को मीठी लस्सी या पन्नी पिलाएँ।

मिथुन:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आप जितनी मेहनत करोगे उतना फल आपको मिलेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि से निकल चुका है और 2 से बुध अपनी ख़ुद की राशि कन्या में सूर्य के साथ गोचर करेगा। पेशेवर जीवन में प्रोफेशनल्स को और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलने के संकेत हैं। कैंपस रिक्रूटमेंट से कुछ विद्यार्थियों की नौकरी ढूंढने की मेहनत बच जाएगी। इस समय आपका स्वास्थ्य तो ठीक रहेगा लेकिन इस समय आपका मन इधर-उधर घूमता रहेगा। अपने ग़ुस्से को नियंत्रण में रख के चलें। मनचाही नौकरी मिलने के संकेत हैं। गृहिणियां अपनी रुचियों में दिलचस्पी लेंगी और घर में बदलाव लाएंगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पुराने दोस्तों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा। लव लाइफ को थ्रिलिंग बनाने की आवश्यकता होगी।

शुभ दिनः- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 04 व 07

उपाय:- गौ माता को 5 रोटी रोज़ खिलाए।

Weekly Horoscope...

कर्क :- सप्ताह की शुरु का समय आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 02 और 03 अक्टूबर को मीन राशि में गोचर करेगा, 04-05-06 अक्टूबर को मेष राशि में गोचर करेगा, 05 और 06 अक्टूबर को वृष राशि में गोचर करेगा। वर्कप्लेस पर अच्छे प्रदर्शन की वजह से आप अपने सीनियर के खास सहकर्मियों में से एक बन जाएंगे। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा चलना शुरू हो जाएगा। व्यापार से रिलेटेड आपको जो भी दिक़्क़तें आ रही थी वो सब दिक़्क़तें अब ख़त्म होने के योग है। इस समय आपका स्वास्थ्य तो बहुत अच्छा रहेगा साथ साथ आपका मन भी बहुत ख़ुश रहेगा। रुके हुए पैसे भी वापिस आना शुरू हो जाएगा। पुराने सामाजिक विवादों को भूलकर आप नए सिरे से दोस्तों में मिलने-जुलने की शुरुआत करेंगे। अपने व्यस्त जीवन से समय निकालकर पार्टनर से मिलने पर प्रेम संबंधों में घनिष्ठता आएगी।

शुभ दिनः- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तारिकः- 04 व 06

उपायः- ग़रीबों को मिठाई का दान करे।

सिंह:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कन्या राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा। सामाजिक जीवन में आप किसी समारोह में आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। कुछ अनअपेक्षित स्रोतों से धनराशि मिलने पर आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आने के संकेत हैं। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने से आपका सप्ताह उत्साह से भरा होगा। आपके सोशल सर्कल में कुछ लोग आपकी सहायता की अपेक्षा करेंगे। लव लाइफ को उत्साहजनक बनाने के लिए आपको पार्टनर के साथ मिलकर कुछ नया प्लान करने की आवश्यकता होगी। इस समय आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और घर पर भी ख़ुशी का वातावरण रहेगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तारिकः- 03 व 06

उपायः- ग़रीबों को मिठाई खिलाएँ।

कन्या:- ये सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक सा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी बुध सिंह राशि से निकल चुका है और 2 से बुध अपनी ख़ुद की राशि कन्या में सूर्य के साथ गोचर करेगा। और शुभ ग्रहों की नज़र भी आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस समय आपका व्यापार तो पहले से अच्छा रहेगा और आपको अपने व्यापार से रिलेटेड जो भी थोड़ी बहुत दिक़्क़तें आ रही थी वो इस सप्ताह सारी दिक़्क़तें ख़त्म होने के योग है लेकिन आपको मामूली-सी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है, जो खर्चों पर विराम लगाने से संभल जाएगी। वर्कप्लेस पर गंवाए हुए समय की भरपाई करने के लिए समय उचित है। आपके कुछ निर्णय आपके करीबी लोगों को नापसंद होने की संभावना है। नए प्रेम संबंधों की शुरुआत करने के लिए आपको अपनी ओर से पूरे प्रयास करने होंगे। लंबी यात्रा पर कुछ अनिश्चित घटनाओं से बचने के लिए यात्रा टालनी पड़ सकती है।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 03 व 05

उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को मिठाई खिलाएँ।

तुलाः– यह सप्ताह आपके लिए ठीक ठाक सा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा लेकिन 01 को शुक्र कर्क से निकल कर 2 से सिंह राशि में गोचर करेगा। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में संतोषजनक बना रहेगा। कुछ अनिश्चित परिस्थितियों की वजह से आपको अपने पेशेवर जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय के मामले में आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की आवश्यकता है। फिजूलखर्चों से नुकसान होने के संकेत हैं। परिवार में तनाव का माहौल बने रहने की आशंका है। लेकिन इस समय आपको अपने ग़ुस्से पर नियंत्रण रख के बहुत शांति से चलना पड़ेगा। इस सप्ताह स्वास्थ्य ठीक-ठाक बना रहेगा।लव लाइफ़ के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लव मैरिज करना चाहते है वो इस समय अपने घर वालों से बात कर सकते है। आपका काम बन जाएगा।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 02 व 05

उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाए।

वृश्चिक:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी मंगल कन्या राशि में सिंह के साथ गोचर कर रहा होगा लेकिन 3 को मंगल कन्या से निकल कर 4 को तुला राशि में गोचर करेंगे। आपकी क्रिएटिविटी की प्रशंसा होगी और वर्कप्लेस पर आपकी कार्यशैली से आपके सीनियर्स काफी इम्प्रेस होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी और आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। फिट रहने के लिए आप जिम जॉइन करने में सफल होंगे। नए डाइट प्लान से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवेश में बदलाव लाने के लिए परिवार के साथ घूमने जाना आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। पति या पत्नी के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा। घर पर ख़ुशियों का वातावरण रहेगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथि :- 03 व 07

उपायः- ग़रीबों को पन्नी या लस्सी पीलाए।

धनु:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार से रिलेटेड हो भी दिक़्क़तें आपको आ रही थी सब दिक़्क़तें अब धीरे-धीरे ख़त्म होना शुरू हो जाएगी। इस सप्ताह आपकी आमदनी भी अच्छी होगी और खर्चे भी थोड़े ज़्यादा हो होगे। पार्टनर के साथ समय व्यतीत करने से प्रेम संबंधों में घनिष्ठता बढ़ने की संभावना है। छुट्टी के लिए दी गई अर्जी मंजूर होने की संभावना है। कुछ लोगों के लिए परिवार के साथ वेकेशन पर जाना आनंदमयी सिद्ध होगा। सिंगल व्यक्तियों के लिए प्रेम संबंधों की शुरुआत होने की संभावना है। अपने नियमित एक्सरसाइज और कठिन परिश्रम से आपके स्वास्थ्य में काफी सुधार आएगा।

शुभ दिनः- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि :- 04 व 05

उपायः- मंदिर में अन्न का दान करें।

Weekly Horoscope.

मकर:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस समय क्यूँकि इस समय आपकी राशि में शनि देव वक्री चाल चल रहे होगे और आपकी ख़ुद की राशि कुंभ में गोचर कर रहे होगे। इस सप्ताह आपके सीनियर काफी अच्छे मूड में होंगे जिसके चलते आप अपने इन्क्रीमेंट की बात आगे रख सकते हैं। नए सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए कुछ प्रायोजक आपके साथ जुड़ सकते हैं। पहले किए गए निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलने की संभावना है। जरूरत की कीमती वस्तु या गहना खरीदने के लिए समय अनुकूल होगा। असंवेदनशीलता लव लाइफ में अड़चनें डाल सकती हैं। अपने ऐसे व्यवहार से बचने की आवश्यकता होगी। इस समय आपका स्वास्थ्य पहले से बहुत अच्छा रहेगा। मन भी ख़ुश रहेगा।

शुभ दिनः- मंगलवार और शनिवार

शुभ तिथिः- 03 व 07

उपायः- ज़रूरत मंत लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएँ।

कुम्भ:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। क्यूँकि इस समय आपकी राशि में शनि देव वक्री चाल चल रहे होगे और आपकी ख़ुद की राशि कुंभ में गोचर कर रहे होगे। इस समय आपका स्वस्थ बहुत अच्छा रहेगा लेकिन आपको मानसिक कास्ट बहुत रहने वाला है इसलिए आप अपने आप के ऊपर किसी को हावी ना होने दे हिम्मत से और अपने ऊपर आत्मविश्वास के साथ आगे बड़ते चले जीत आपकी होगी। आपके द्वारा आयोजित किसी सामाजिक समारोह की सफलता के लिए आपकी प्रशंसा होगी। बच्चों के साथ समय व्यतीत करने से आपको तनावमुक्त जीवन जीने का सुख प्राप्त होगा। अपने जैसी सोच रखने वाले व्यक्तियों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आप कड़ी मेहनत करने में लग जाएंगे। किसी निजी लक्ष्य को पाने के लिए आप हरसंभव प्रयास करेंगे। वर्कप्लेस पर आपके सारे काम समय-सीमा में पूरे होने के संकेत हैं। लव लाइफ संतोषजनक बनी रहेगी।

शुभ दिनः- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 03 व 05

उपायः- ग़रीबों को बिस्कुट का दान करे।

मीन:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मेष राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। जो की आपके लिए बहुत शुभ है। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पिछले कुछ सप्ताह से जो आपको मानसिक कास्ट चल रहा था और कुछ बातें जो समज नहीं आ रही थी वो बातें अब समज आ जाएगी। और मानसिक कास्ट भी ख़त्म हो जाएगा। इस सप्ताह आपको कोई ख़ुशी का समाचार भी सुनने को मिल सकता है। रुके हुए पैसे भी वापिस आ शुरू हो जाएगा। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आने के संकेत हैं। कुछ लोग अपने स्वास्थ्य को सुधारने के लिए जिम जॉइन कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर आईं समस्याएं आप आसानी और कुशलता से सॉल्व कर लेंगे। आपके सामाजिक सर्कल में किसी की असंवेदनशील बातें आपको दुख पहुंचा सकती हैं। यात्रा में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लव लाइफ को फिर से ट्रैक पर लाने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर कोशिश करना होगा।

शुभ दिनः- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथिः- 02 व 05

उपायः- ग़रीबों को अन दान करे और पानी पीलाए।