newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rashifal 22-28 August: आपके लिए क्या लेकर आया है अगस्त का ये सप्ताह?, जानिए किसे मिलेगा लाभ किसकी होगी हानि?

Rashifal 22-28 August: चंद्रमा 22-23 अगस्त को मिथुन राशि में , 24-25-26 अगस्त को कर्क राशि में और 27-28 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेगा। ऐसे में लोगों के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव और परिवर्तन देखने को मिलेंगे। तो आइये जानते हैं किस राशि को जीवन में कौन से बदलाव देखने को मिलने वाले हैं

ये अगस्त का चौथा सप्ताह है। इस समय चंद्रमा की स्थिति बदल रही है। चंद्रमा 22-23 अगस्त को मिथुन राशि में , 24-25-26 अगस्त को कर्क राशि में और 27-28 अगस्त को सिंह राशि में गोचर करेगा। ऐसे में लोगों के जीवन में काफी उतार-चढ़ाव और परिवर्तन देखने को मिलेंगे। तो आइये जानते हैं किस राशि को जीवन में कौन से बदलाव देखने को मिलने वाले हैं…

22-अगस्त-2022 से 28-अगस्त-2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा चलेगा और आप में से कुछ लोगों का पता बदलने वाला है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा है। सरकारी नौकरी वाले कोई महंगा सामान खरीद सकते हैं। किसी के प्यार में पड़ने की संभावना नजर आ रही है। आमदनी का नया जरिया खुलने की उम्मीद है। पढ़ाई के क्षेत्र में आप अपने लक्ष्य के करीब पहुंच रहे हैं, प्रयास करते रहें। सेहत संतोषजनक रहने वाली है। समय आ गया है कि आप अपनी जिम्मेदारी लेने के लिए आगे बढ़ें। प्रोफेशनल क्षेत्र के तनाव के आगे खुद को झुकने से रोक सकते हैं। किसी प्रतियोगिता में सफल आने के संकेत हैं।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 23 व 25

उपाय:- गरीबों को अन्न का दान करें।

वृष:- ये सप्ताह आपके लिए पहले की तुलना में बहुत अच्छा रहेगा। जिन लोगों के पैसे रुके हुए है वो इस समय आना शुरू हो जाएगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा है। किसी निवेश में पैसा लगाने से अच्छा मुनाफा मिलने के संकेत हैं। परिवार के बुजुर्ग को अपने पक्ष में लाने में सफल रहेंगे। अच्छी सेहत रहने की वजह से सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। निजी और प्रोफेशनल दोनों ही स्तरों पर स्थिति आपके अनुकूल रहने की उम्मीद है। प्रोफेशनल स्तर पर आपके द्वारा शुरू किए गए किसी काम का परिणाम पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। किसी की सलाह से आपको आर्थिक क्षेत्र में फायदा होने की उम्मीद है।

शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 24 व 26

उपाय:- गरीबों को मीठी लस्सी या पानी पिलाएं।

मिथुन:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय सामाजिक क्षेत्र में आपकी शोहरत बढ़ने की संभावना है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कन्या राशि में गोचर कर रहा है। अपने सभी व्यवहार में सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी होगा। पढ़ाई के क्षेत्र में मनपसंद विषय चुनने में सफल रहेंगे।प्रोफेशनल क्षेत्र के घटनाक्रम पर आपको पहले ही नजर बनाए रखने की जरूरत है। बाकी इस समय आपका व्यापार अच्छा रहेगा। किसी खास प्रॉपर्टी को खरीदने के इच्छुक लोगों का सपना पूरा होने वाला है। किसी करीबी के साथ यात्रा पर जाना रोमांचक साबित हो सकता है। किसी से हाल ही में हुई मुलाकात प्यार में बदल जाने के संकेत हैं।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 23 व 25

उपाय:- रोज मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान कराएं।

कर्क :- ये सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार अच्छा होगा, नौकरी अच्छी होगी और जो कला प्रेमी है, उनकी कला को भी बहुत सराया जाएगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 22-23 को मिथुन राशि में, 24-25-26 कर्क राशि में और 27-28 को सिंह राशि में गोचर करेगा। दयालु स्वभाव और अच्छे व्यवहार की वजह से आपकी तारीफ होने वाली है। रोमांटिक स्तर पर अच्छा समय बिता सकते हैं और आप इसका भरपूर आनंद लेंगे। लंबी यात्रा पर जाने वालों का सफर शानदार रहेगा। सेहत संतोषजनक रहने वाली है। यह सप्ताह उन कामों के लिए अनुकूल है, जो करने का विचार लंबे समय से चल रहा था। पढ़ाई के क्षेत्र में अपेक्षा से भी बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। आमदनी का जरिया बढ़ने से आर्थिक स्तर में सुधार हो सकता है।

शुभ दिन:- सोमवार और गुरुवार

शुभ तारीख:- 22 व 25

उपाय:- गरीबों को मिठाई का दान करें।

सिंह:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका व्यापार तो अच्छा चलेगा ही साथ में मानसिक तनाव भी बहुत काम होगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य आपकी ही राशि सिंह में ही गोचर कर रहा होगा। किसी बड़े ऑर्गेनाइजेशन में जॉब मिलने की उम्मीद है। सगे-संबंधियों के साथ पहले से ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। जिसे प्रेम करते हैं, उसके समक्ष अपने दिल की बात रखने के लिए अनुकूल समय है, इस दिशा में आप प्रयास कर सकते हैं। आप अपने प्रयासों से सेहत ठीक रखने में सफल रहेंगे। दोस्तों और करीबी लोगों के साथ वेकेशन प्लान करने का के लिए अनुकूल समय है, आगे बढ़ें। पढ़ाई के क्षेत्र में आने वाली सभी प्रतियोगिता में अच्छा कर सकते हैं।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार

शुभ तारीख:- 24 व 27

उपाय:- गरीबों को मिठाई खिलाएं।

कन्या:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कन्या राशि में गोचर कर रहा है। पढ़ाई के स्तर पर कोई आपकी मदद करने के लिए तैयार है। लेकिन हो सकता है कि आप किसी का एहसान लेने के मूड में न हों। सेहत के प्रति आपकी सक्रियता बढ़ने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। परिवार के किसी शादी योग्य सदस्य के लिए जोड़ीदार की तलाश सफल रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में डेडलाइन का प्लान करने के लिए आपको अपने काम की प्राथमिकता तय करनी होगी। शानदार कमाई का अवसर आपके सामने आने वाला है, आर्थिक स्तर में सुधार आएगा।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार

शुभ तिथि:- 24 व 27

उपाय:- जरूरतमंद लोगों को मिठाई खिलाएं।

तुला:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत सी चीजों में बहुत अच्छा रहेगा। क्योंकि इस सप्ताह आपका राशि स्वामी शुक्र कर्क राशि में गोचर कर रहा होगा। कोई नया स्किल सीखना प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी मेहनत बढ़ा सकता है। अच्छी जगह निवेश करने के कारण आप वित्तीय स्तर पर सुरक्षित महसूस करेंगे। इस सप्ताह प्रोफेशनल स्तर पर कोई खुश खबरी मिलने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आपके सामने कोई ऐसा व्यक्ति आने वाला है जिससे बार-बार टकराहट हो सकती है। किसी ऐसे इंसान को जिसे आप पहले नापसंद करते थे, अब उसकी तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ा सकते हैं।

शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 24 व 26

उपाय:- ज़रूरत मंद लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। इस समय लव लाइफ में मधुरता बनी रहे, इसके लिए आपको अपने मूड पर नियंत्रण रखना होगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका स्वस्थ भी ठीक रहेगा। नया वाहन खरीदे जाने की संभावना है। आप में से कुछ लोगों के विदेश जाने की संभावना बन रही है। पेशेवर क्षेत्र में आपको थोड़ी होशियारी रखने की जरूरत है, कोई आपके ऊपर वार कर सकता है। किसी की मीठी बातों में फंसने से बचें। आपको किसी संदेहास्पद स्कीम में फंसाए जाने की आशंका है।

शुभ दिन:- सोमवार और गुरुवार

शुभ तिथि:- 22 व 25

उपाय:- गरीबों को पानी या लस्सी पिलाएं।

धनु:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मीन राशि में गोचर कर रहा होगा।इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। प्रेम संबंध को लेकर गंभीर होंगे और इसे आगे ले जाने की पहल कर सकते हैं। कमाने का नया जरिया मिल जाने से अब पैसे को लेकर कोई दिक्कत नहीं रहेगी। दोस्तों के साथ ट्रिप पर जाने की संभावना दिख रही है। आप में से कुछ लोगों के लिए परिवार बहुत बड़ा सपोर्ट सिस्टम बना रहेगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेगी, कुछ बेहतर किए जाने की उम्मीद है। अपनी संस्था या कंपनी को रिप्रेजेंट करने का अवसर मिल सकता है, बेहद रोमांचित रहेंगे।

शुभ दिन:- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथि :- 23 व 26

उपाय:- मंदिर में अन्न का दान करें।

मकर:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा इस समय आपके बहुत रुके हुए काम बनेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी राशि में ही गोचर कर रहा होगा। किसी सामाजिक समारोह में जमकर मस्ती करने का अवसर मिलेगा। लव लाइफ के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा है। आर्थिक स्तर पर आप पहले से मजबूत स्थिति में रहेंगे। घर में आपकी डिमांड लगातार बढ़ रही है, लेकिन इसके पूरा होने की संभावना नजर नहीं आ रही। कार्यक्षेत्र में जो लोग कुछ नया सीख रहे हैं, उन्हें इसका फायदा मिलने वाला है। प्रोफेशनल क्षेत्र में अच्छा काम करने का परिणाम एक अच्छे प्रोजेक्ट के रूप में मिलने की उम्मीद है।

शुभ दिन:- बुधवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 24 व 26

उपाय:- जरूरतमंद लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएं।

कुम्भ:- ये सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहले राशि मकर में गोचर कर रहा होगा। वित्तीय स्तर पर आपको थोड़ा नियंत्रण में रहने की जरूरत होगी, फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का प्रयास करें। जंक फूड के प्रति आपका लगाव सेहत पर भारी पड़ सकता है, ख्याल रखें। इस सप्ताह अपने प्यार के साथ गुजारने का ज्यादा से ज्यादा वक्त मिलने वाला है, यादगार दिन बिता सकते हैं। जो इंसान जबर्दस्ती आपका बॉस बनने का प्रयास कर रहा है, उसे उसकी सही जगह दिखाने में सफल रहेंगे। पैरेंट्स या परिवार के किसी बुजुर्ग की बातों पर ध्यान देने का फायदा मिल सकता है।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार

शुभ तिथि:– 24 व 25

उपाय:- गरीबों को बिस्कुट का दान करें।

मीन:- ये सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मीन राशि में गोचर कर रहा होगा। इस समय आपका व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। रुके हुए काम बनना शुरू होगा और रुके हुए पैसे भी वापिस आना शुरू हो जाएगा। जो इंसान आपके करियर के लिए फायदेमंद है, उसके साथ बनाकर रखना भले कठिन है फिर भी इसका प्रयास कर सकते हैं। पूर्व के निवेश से आने वाले रिटर्न के कारण आर्थिक स्तर पर कोई परेशानी नहीं रहेगी। नई दोस्ती होने की संभावना है। आपको किसी ऐसे इंसान के महत्व को समझना होगा जिसकी वजह से आपके व्यवसाय को फायदा हो रहा है। जॉब में नए लोगों को सही ढंग से ढलने के लिए किसी की मदद की जरूरत पड़ने वाली है।

शुभ दिन:- मंगलवार और शुक्रवार

शुभ तिथि:- 23 व 26

उपाय:- गरीबों को अन्न दान करें और पानी पिलाएं