Gupt Navratri 2023: माघ माह की गुप्त नवरात्रि में क्या करें और क्या न करें, जानिए सबकुछ

Gupt Navratri 2023: अगर आपकी कोई मनोकामना है जिसे आप पूरी करवाना चाहते हैं तो इन नौ दिनों में आपको मां की सच्चे मन से आराधना करनी चाहिए। माघ गुप्त नवरात्रि में कई ऐसे काम हैं जिन्हें करने की मनाही होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के दिनों भूलकर भी नहीं करने चाहिए…

रितिका आर्या Written by: January 22, 2023 9:45 am
Gupt Navratri 2023.,,,

नई दिल्ली। गुप्त नवरात्रि माघ माह (Magh Gupt Navratri 2023 Date) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तक मनाई जाती है। गुप्त नवरात्रि के ये 9 दिन मां दुर्गा की पूजा और उन्हें प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने का ये सबसे शुभ होते है। इन नौ दिनों में मां की विधि-विधान के साथ पूजा और व्रत करने पर मां दुर्गा (Maa Durga) व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाती हैं और उसके सभी दुख-संकटों को दूर करती हैं। अगर आपकी कोई मनोकामना है जिसे आप पूरी करवाना चाहते हैं तो इन नौ दिनों में आपको मां की सच्चे मन से आराधना करनी चाहिए।

इन बातों का ख्याल रखना है जरूरी

माघ गुप्त नवरात्रि में कई ऐसे काम हैं जिन्हें करने की मनाही होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो काम जो आपको गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2023) के दिनों भूलकर भी नहीं करने चाहिए…

Gupt Navratri 2023...

माघ गुप्त नवरात्रि में ये काम बिलकुल न करें

  • माघ गुप्त नवरात्रि के इन दिनों में तामसिक भोजन करने से बचें।
  • इस दौरान आपको नशे के अलावा पान और गुटखा जैसी चीजें भी नहीं खानी चाहिए।
  • दूसरों के लिए अपने मन में न तो बुरे विचार लाएं और न ही किसी के लिए बुरा करें।
  • अगर आप नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाते हैं तो घर को अकेला न छोड़ें।
  • नवरात्रि के इन दिनों में जो भी आपके दरवाजे पर आए तो उसे कुछ न कुछ जरूर दें।
  • घर के बुजुर्गों का अपमान भी आपको इन दिनों में नहीं करना चाहिए।

Gupt Navratri 2023...

गुप्त नवरात्रि में जरूर करें ये काम

  • गुप्त नवरात्रों में मां दुर्गा की सच्चे मन से पूजा-पाठ करें।
  • इन दिनों में तन और मन दोनों से ही ब्रह्मचर्य का पालन करें।
  • आपको इन दिनों में बिस्तर की बजाय कुश की चटाई पर सोना चाहिए।
  • गुप्त नवरात्रि में आपको निर्जला या फिर फलाहार व्रत करना चाहिए।
  • नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा को लाल चुनरी, लाल रंग की चूड़ियां और श्रृंगार का सामान अर्पित करें।