newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

November 2022 Vrat & Festival List: कब से शुरु हो रहा विवाह का शुभ-मुहूर्त?, जानिए नवंबर में पड़ने वाले व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट

November 2022 Vrat & Festival List: इस माह में पड़ने वाली देवोत्थानी एकादशी पर भगवान विष्णु नींद से जागेंगे। इसी के साथ ही शुभ कार्यों को करना भी आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा भी नवंबर के महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। तो आइए जानते हैं किस दिन कौन सा त्योहार मनाया जाएगा…

नई दिल्ली। अक्टूबर का महीना खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस माह दिवाली भाई-दूज समेत कई त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए गए। माह के आखिरी दिनों में छठ पूजा का त्योहार मनाया जाएगा और इसी के साथ इस महीने का अंत हो जाएगा। इसके बाद नवंबर माह की दस्तक होगी। भारत में साल के प्रत्येक दिन कोई न कोई व्रत या त्योहार मनाया जाता ही है। नवंबर भी अपने साथ कई त्योहार और व्रत लेकर आने वाला है। 4 माह से विवाह आदि जैसे शुभ कार्यों को करना वर्जित था, क्योंकि भगवान विष्णु गहरी शयन निद्रा में थे और ऐसे में किसी भी मांगलिक कार्य में उनका आशीर्वाद नहीं मिल पाता। लेकिन नवंबर माह में उनके जागने का समय है। इस माह में पड़ने वाली देवोत्थानी एकादशी पर भगवान विष्णु नींद से जागेंगे। इसी के साथ ही शुभ कार्यों को करना भी आरंभ हो जाएगा। इसके अलावा भी इस महीने में कई व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। तो आइए जानते हैं किस दिन कौन सा त्योहार मनाया जाएगा…

नवंबर माह के मुख्य व्रत-त्योहार (Vrat And Festivals List November 2022)

01 नवंबर 2022(मंगलवार) – गोपाष्टमी, मासिक दुर्गाष्टमी

02 नवंबर 2022(बुधवार) – अक्षय नवमी, जगतधात्री पूजा

04 नवंबर 2022(शुक्रवार) – देवउठनी एकादशी, भीष्म पंचक प्रारंभ

05 नवंबर 2022(शनिवार) – तुलसी विवाह, शनि त्रयोदशी, योगेश्वर द्वादशी, प्रदोष व्रत

06 नवंबर 2022(रविवार) – वैकुण्ठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत, मणिकर्णिका स्नान

07 नवंबर 2022(सोमवार)- देव दिवाली

08 नवंबर 2022(मंगलवार)- भीष्म पंचांग समाप्त, पुष्कर स्नान, सत्य व्रत, गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण

10 नवंबर 2022(गुरुवार)- रोहिणी व्रत

11 नवंबर 2022(शुक्रवार)- सौभाग्य सुन्दरी व्रत

12 नवंबर 2022(शनिवार)- संकष्टी चतुर्थी

16 नवंबर 2022(बुधवार)- काल भैरवाष्टमी, वृच्छिक संक्रांति

17 नवंबर 2022(गुरुवार)- मंडाला पूजा प्रारंभ

20 नवंबर 2022(रविवार)- उत्पन्ना एकादशी

21 नवंबर 2022(सोमवार)- प्रदोष व्रत

22 नवंबर 2022(मंगलवार)- मासिक शिवरात्रि

28 नवंबर 2022(सोमवार)- विवाह पंचमी

29 नवंबर 2022(मंगलवार)- चम्पा षष्ठी

30 नवंबर 2022(बुधवार)- मासिक दुर्गाष्टमी