newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bhai Dooj 2022: कब हैं भाई दूज का त्योहार?, जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Bhai Dooj 2022: इस दिन बहन अपने भाई को टीका लगा कर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं, साथ ही उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी करती हैं। हर साल भाई दूज कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष के द्वितीया को मनाया जाता हैं।

नई दिल्ली। भाई बहनों का रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों से अलग होता हैं। यह रिश्ता अटूट होता हैं। भाई-बहन एक दूसरे की ढाल बनकर रहते हैं। कहते बहन छोटी हो या बड़ी हर भाई उसकी रक्षा में लगा रहता हैं। यह रिश्ता दुनिया के सभी रिश्तों से हट कर औऱ अनमोल होता हैं। भाई दूज का त्योहार दीपावली के दो दिन बाद आता हैं। इस दिन बहन अपने भाई को टीका लगा कर उसकी लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं, साथ ही उसके जीवन में सुख-समृद्धि की कामना भी करती हैं। हर साल भाई दूज कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष के द्वितीया को मनाया जाता हैं। हालांकि, इस बार दो दिन यानी आज 26 अक्टूबर को और कल यानी 27 अक्टूबर को मनाया जा रहा हैं।

26,27 अक्टूबर को मनाया जाएगा भाई दूज

भाई दूज के दिन भगवान यमराज की पूजा की जाती हैं। कहा जाता है कि भगवान यमराज अपनी बहन यमुना के बुलाने पर उनके घर आए थे और भोजन करके गए थे। इसलिए इस दिन को भाई दूज के तौर पर मनाया जाता हैं। उदया तिथि के अनुसार, भाई दूज 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन को मनाई जाएगी। 26 अक्टूबर को 02 बजकर 46 मिनट से भाई दूज की शुरूआत होगी और 27 अक्टूबर को 12 बजकर 45 मिनट तक चलेगा।

शुभ मुहूर्त

26 अक्टूबर को तिलक औऱ पूजा का शुभ मुहुर्त 03 बजकर 33 मिनट तक होगा जबकि विजय मुहूर्त  दोपहर 1 बजकर 57 मिनट से 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। वहीं गोधूलि मुहूर्त  शाम 5 बजकर 41 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। वहीं 27 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 7 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही बहनें अपने भाई की पूजा करते वक्त थाल में सिंदूर, फूल, नारियल, चावल के दानें, सुपारी, कलावा, दूब ,केला जरूर होना चाहिए।