newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahashivratri 2023: 18 या 19 कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानिए मुहूर्त-व्रत और पारण का समय

Mahashivratri 2023: इस साल 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। कहा जाता है यही वो दिन है जब महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

नई दिल्ली। देवों के देव महादेव के भक्तों का इंतजार बस कुछ समय में खत्म होने वाला है। शिवजी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए सबसे शुभ दिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri) का होता है। ऐसे में सभी पूरे साल इस दिन का बेसब्री के साथ इंतजार करते हैं। इस साल 2023 में महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को मनाई जाएगी। हर साल महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। कहा जाता है यही वो दिन है जब महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

shiv ji...

मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये काम

भक्त शिव-पार्वती विवाह के इस दिन को बड़े ही खास अंदाज में मनाते हैं। इन दिन शिव मंदिरों में भक्तों का भारी भीड़ देखी जाती है। शिवजी भक्त मंदिरों में जाकर शिव आराधना करते हैं। उनके लिए व्रत करते हैं। कहा जाता है अगर आपकी कोई मनोकामना जो आप पूरी कराना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2023) पर पूजा-पाठ और व्रत जरूर करें। भोलेनाथ की कृपा से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

क्या है महाशिवरात्रि पर मुहूर्त

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का खास पर्व मनाने की परंपरा है। इस साल फाल्गुन मास की ये महाशिवरात्रि 18 फरवरी 2023 को रात 08 बजकर 02 मिनट पर शुरू होगी जो कि अगले दिन 19 फरवरी 2023 को शाम 04 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगी। महाशिवरात्रि का जो लोग व्रत करना चाह रहे हैं वो 18 तारीख को ही व्रत रखें।

shiv ji......

व्रत का पारण का समय क्या है

व्रत का पारण अगले दिन 19 फरवरी को होगा। पारण के लिए जो शुभ समय है वो सुबह 6 बजकर 57 मिनट से शुरू होगा जो कि दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक रहेगा।