newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karwa Chauth 2022: करवा चौथ पर आज कब होंगे चांद के दीदार, जानें चंद्रोदय का सही समय और मुहूर्त

Karwa Chauth 2022: जाहिर है कि करवा चौथ के दिन महिलाएं चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार करती हैं। ऐसे में हमें सही समय का पता होना चाहिए कि व्रत खोलने का सही समय क्या हैं। तो चलिए हम आपको बताते है कि आज शाम को चंद्रमा कितने बजे दिखाई देगा।

नई दिल्ली। आज यानी 13 अक्टूबर को करवा  चौथ है। इस दिन महिलाएं पूरा सज कर अपने पति के लिए व्रत करती हैं। करवा चौथ का व्रत हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता हैं। इस दिन सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और रात में चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। इनका यह व्रत निर्जला होता हैं। जाहिर है कि करवा चौथ के दिन महिलाएं चंद्रोदय का बेसब्री से इंतजार करती हैं। ऐसे में हमें सही समय का पता होना चाहिए कि व्रत खोलने का सही समय क्या हैं। तो चलिए हम आपको बताते है कि आज शाम को चंद्रमा कितने बजे दिखाई देगा।

चंद्रोदय का समय

करवा चौथ  का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता हैं। इस बार कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी गुरुवार, 13 अक्टूबर को रात 1 बजकर 59 मिनट से लेकर 14 अक्टूबर सुबह 3 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। उदिया तिथि के कारण महिलाएं करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को ही रखेंगी।

पूजा की विधि

वहीं करवा चौथ पर महिलाएं चांद को देखकर ही अपना व्रत खोलती हैं इसलिए चांद की झलक देखने को इस दिन सारी महिलाएं बेसबरी से इंतजार करती हैं। और चांद का दीदार होते ही अपना व्रत खोल लेती हैं। इस बार चंद्र के उदय होने का समय 08 बजकर 09 मिनट का है। चांद के दिखते ही आप एख थाली में जिसमें सिंदूर, धूप, दीपक, अक्षत, कुमकुम, रोली और चावल से बनी मिठाई को रख ले अगर चावल से बनी मिठाई नहीं है तो आप कोई भी मिठाई रख सकती हैं। इसके साथ ही आप इस दिन करवे में जल डालकर चंद्रमा के दिखते ही उसे अर्घ्य दें। इसके बाद अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें। करवा चौथ पर गौरी मां को प्रणाम करने के बाद ही श्रृंगार करें। इसके साथ ही मंगलसूत्र और बिछिया जरूर पहनें।