newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Vishwakarma Puja 2022: आखिर कौन हैं भगवान विश्वकर्मा? जानिए उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें

Vishwakarma Puja 2022: भगवान विश्वकर्मा को संसार का प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार के नाम से भी जाना जाता है। आज इस शुभ अवसर पर आइए आपको वास्तु शास्त्र के प्रकांड विद्वान भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं…

नई दिल्ली। देश भर में आज शनिवार को विश्वकर्मा पूजा का उत्सव मनाया जा रहा है। इस बार ये पर्व काफी शुभ भी है क्योंकि आज ही सूर्य की कन्या संक्रांति भी पड़ रही है और इस दिन सूर्य सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में गोचर करते हैं। विश्वकर्मा पूजा हर साल कन्या संक्रांति के अवसर पर ही मनाई जाती है। भगवान विश्वकर्मा को संसार का प्रथम इंजीनियर और शिल्पकार के नाम से भी जाना जाता है। आज इस शुभ अवसर पर आइए आपको वास्तु शास्त्र के प्रकांड विद्वान भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं…

भगवान विश्वकर्मा से जुड़े रोचक तथ्य

1.विष्णु पुराण में भगवान विश्वकर्मा को संबोधित करते हुए ‘वर्धकी’ यानी काष्ठशिल्पी का प्रयोग किया गया है। उन्हें देवों का काष्ठशिल्पी कहा जाता है।

2.भगवान विश्वकर्मा के पिता का नाम ‘वास्तुदेव’ और माता का नाम ‘अंगिरसी’ है।

3.वास्तुदेव ब्रह्मा जी के पुत्र ‘धर्म’ के बेटे हैं, अर्थात विश्वकर्मा जी ब्रह्मा जी के पौत्र हैं।

4.बह्मा जी ने ही विश्वकर्मा जी को सृष्टि का शिल्पीकार नियुक्त किया था।

5.स्वर्ग लोक, इंद्रपुरी, द्वारिका नगरी, सोने की लंका, सुदामापुरी जैसे कई नगर और स्थान भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही बनाए गए हैं।

6. यमराज का कालदंड, भगवान विष्णु का सुदर्शन चक्र, भगवान शिव का त्रिशूल, पुष्पक विमान समेत देवताओं के कई अस्त्र-शस्त्र और उपकरण भगवान विश्वकर्मा द्वारा ही निर्मित हैं।

7. सृष्टि सबसे पहला मानचित्र विश्वकर्मा जी ने ही बनाया था।

8.विश्वकर्मा जी के पांच पुत्र माने जाते हैं, जिनका नाम मनु, मय, त्वष्टा, शिल्पी और दैवज्ञ है।

9.भगवान विश्वकर्मा के 5 अवतार हैं, जिनमें विराट विश्वकर्मा, धर्मवंशी विश्वकर्मा, अंगिरावंशी विश्वकर्मा, सुधन्वा विश्वकर्मा और भृगुवंशी विश्वकर्मा शामिल हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।