newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Rashifal 19-25 September: किसका होगा बेड़ा पार, किसकी मुश्किलें रहेंगी बरकार; जानिए कैसा बीतेगा आपका ये सप्ताह?

Rashifal 19-25 September: इस समय चंद्रमा और शुक्र की स्तिथि बदल रही है। शुक्र 24 को सिंह राशि से निकल कर 25 से कन्या राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 19-20 सितंबर को मिथुन राशि में , 21-22-23 को सितंबर को कर्क राशि में और 24-25 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेगा। तो आइए नक्षत्रों के इन परिवर्तनों से किस राशि के व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

नई दिल्ली। ये सप्ताह सितंबर का चौथा सप्ताह है। इस समय चंद्रमा और शुक्र की स्तिथि बदल रही है। शुक्र 24 को सिंह राशि से निकल कर 25 से कन्या राशि में गोचर करेगा। चंद्रमा 19-20 सितंबर को मिथुन राशि में , 21-22-23 को सितंबर को कर्क राशि में और 24-25 सितंबर को सिंह राशि में गोचर करेगा। तो आइए नक्षत्रों के इन परिवर्तनों से किस राशि के व्यक्ति पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

19-सितंबर-2022 से 25-सितंबर-2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष:- सप्ताह के शुरुआत दिनों में कुछ विदेशी कनेक्शन मिजाज की समस्यांएं मन की अशांति वित्तीय घाटे और मानसिक तनाव होने का संकेत मिल रहा है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा। नए कार्यों को शुरु करने से बचें। सप्ताह के मध्य भाग में आप अपनी सारी ऊर्जा को भाग्योदय के लिए प्रयोग करेंगे। इससे आप इच्छित परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आप विश्वास के साथ अपने कार्यों को पूरा करेंगे। आपका आत्मविश्वास स्वास्थ्य प्रतिरक्षा उत्साह और कार्य कुशलता इस समय उच्च स्तर पर रहेगी। लोग आपके प्रभावशाली व्यक्तित्व कुशलता और प्रतिभा के कारण आपका सम्मान करेंगे। सप्ताह के शेष हिस्से में परिवार से संबंधित कुछ मुद्दों से निपटने में तनाव रहेगा। आपका मुख्य प्रयास पारिवारिक शांति और समृद्धि को बनाए रखना होगा। अचानक से वित्तीय प्रवाह प्राप्त होने से आपको पारिवारिक सदस्यों से वांछित सम्मान हासिल करने में मदद मिलेगी।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 22 व 24
उपाय:- गरीबों को अन्न का दान करें।

वृष:- सप्ताह के शुरु की अवधि धन आगमन और इच्छाओं की पूर्ति के लिए शुभ है परन्तु सेहत के लिए ये समय औसत रहेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा, शुक्र 24 तारीख को सिंह राशि से निकल कर 25 से कन्या राशि में बुध और सूर्य के साथ गोचर करेगा। लेकिन इस समय भाई बहन और जीजा का समर्थन प्राप्त होने से अचानक से भाग्य आपके पक्ष में  हो सकता है। आपके बड़े भाई पहले से अधिक पेशेवर होंगे। सप्ताह के मध्य का दिन स्वास्थ्य खुशियां प्रतिरक्षा ऊर्जा मानसिक शांति धैर्य और आत्मविश्वास में कमी के संकेत दे रहा है। कार्यसिद्धि की विफलता से आपके आत्मविश्वास में कमी होगी। नए कार्यों को शुरु करने के लिए समय शुभ नहीं है। आपको इन्हें स्थगित करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह के शेष दिनों में सेहत और आत्मविश्वास को बनाए रखने के लिए आपको विशेष प्रयास करने होंगे।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 21 व 22
उपाय:- गरीबों को मीठी लस्सी या पानी पिलाएं।

मिथुन:- सप्ताह के शुरु के दिन व्यावसायिक पक्ष में उन्नति के लिए शुभ रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध कन्या राशि में सूर्य के साथ गोचर करेगा और ये गोचर आपके लिए बहुत अच्छा साबित होगा। व्यवसाय काम में जल्द सुधार की उम्मीद बन रही है। वरिष्ठ अधिकारी अचानक से आपके पक्ष में हो जायेंगे। आप अच्छी किताबें अपने साथ रखें उनसे अपना ज्ञान बढ़ायें यह आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगा। सप्ताह के मध्य दिनों में र्भाइ.बहन से लाभ और र्भाइ.बहन को लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। निश्चित रुप से
आपकी आय में वृद्धि होगी। आपके लिए आय का एक नया स्रोत उत्पन्न होगा। यह आपके बच्चों की मूल्यवान सलाह के परिणामस्वरुप होगा। सप्ताह का शेष भाग आपके स्वास्थ्य और प्रसन्नता के लिए अनुकूल नहीं है। शारीरिक ऊर्जा की कमी के कारण आप मानसिक अशान्ति का अनुभव करेंगे और इसके कारण आपको अत्यधिक निराशा होगी। कार्य सिद्धि में बाधाएं आने से आपके मूड में बदलाव की शिकायत हो सकती है।

शुभ दिन:- बुधवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 21 व 22
उपाय:- रोज मंदिर जा कर शिवलिंग को कच्चे दूध और दही से स्नान कराएं।

कर्क:- सप्ताह के शुरु का समय आपके भाग्य के सहयोग और धन आगमन के लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी चंद्रमा 19-20 को मिथुन राशि में, 21-22-23 को कर्क राशि में और 24-25 को सिंह राशि में गोचर करेगा और ये गोचर आपके लिए बहुत अच्छा अनुभव लेकर आएगा। बुजुगों का सहयोग और समाज के सम्मानित व्यक्तियों का सहयोग और धार्मिक विषयों में आस्था रखना आपके भाग्योदय में सहयोग करेगा। इसके साथ ही गुरुओं की सेवा करने और उनका आशीर्वाद लेने के लिए यह सही समय है। आप धार्मिक यात्राओं पर खर्च करेंगे या आपकी कुछ यात्राएं पिता के साथ किसी सामाजिक उद्देश्य पूर्ति के लिए हो सकती है। सप्ताह का मध्य भाग वरिष्ठ अधिकारियों और उच्चाधिकारियों के पक्ष से अनुकूल रहेगा। आपके कायों में सुधार होगा। कायों में शीघ्र प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे रहना आपके करियर के लिए फायदेमंद साबित होगा। सप्ताह के शेष दिन बच्चे और बड़े र्भाइ के साथ अच्छे संबंधों के कारण व्यापारए आय में वृद्धिए इच्छाओं की पूर्ति और अधिक लाभ कमाने के लिए फायदेमंद रहेंगे। सप्ताह भर आपका स्वास्थ्य सही रहेगा॥ आप दिल से खुश रहेंगे और उत्साह आपमें उच्च स्तर का रहेगा यह आपकी कार्यकुशलता बढ़ाएगा।

शुभ दिन:- मंगलवार और शुक्रवार
शुभ तिथि:- 20 व 23
उपाय:- ग़रीबों को मिठाई का दान करें।

सिंह:- सप्ताह के शुरुआत की अवधि आपके स्वास्थ्य प्रसन्नता और आत्मविश्वास के लिए शुभ नहीं है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी सूर्य कन्या राशि में बुध के साथ गोचर कर रहा होगा और शुभ और अशुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर बनी रहेगी। आपको महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप निराश न हों। आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सप्ताह के मध्य भाग में यात्रा पर जाना अनुकूल रहेगा। आपको किसी दूरस्थ यात्रा पर जाना पड़ सकता है। ये यात्रा आपके लिए लाभकारी
रहेगी। आप बड़े पैमाने पर विभिन्न स्थानों पर सेमिनार और सम्मेलनों का आयोजन कर अपनी प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए यात्रा करेंगे। पिता और बुजुर्गों का साथ मिलने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साधनाओं और गुरुओं से आशीर्वाद प्राप्ति के लिए ये एक लाभकारी समय है। सप्ताह का अंतिम भाग नाम और प्रसिद्धि की प्राप्ति के लिए बहुत शुभ रहेगा। इस समय में प्रबल संभावनाएं बन रही है कि आपकी प्रतिष्ठा और सामाजिक स्थिति बेहतर होगी। उच्चाधिकारियों वरिष्ठ अधिकारियों सरकारी क्षेत्रों का सहजता से सहयोग मिलेगा। आजीविका क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए योजना बनाने के लिए यह सही समय है।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 20 व 22
उपाय:- गरीबों को मिठाई खिलाएँ।

कन्या:- सप्ताह आरम्भ में आपके वैवाहिक जीवन में उत्साह और आनंद उच्च स्तर पर रहेगा। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी बुध आपकी ही राशि कन्या में सूर्य के साथ गोचर कर रहा होगा। अपनी खुशियों को बेहतर करने के लिए आपको अच्छे अवसरों की तलाश रहेगी। कार्यों को पूरा करने में महिलाओं का सहयोग प्राप्त करने के लिए ये एक अच्छा समय है। आपका जीवनसाथी आपको बेहतर समझेगा। सप्ताह के मध्य में सेहत में कमी होने के संकेत मिल रहे हैं। इसके कारण आपमें कार्य कुशलता और आत्मविश्वास कम रहेगा। आपकी सफलता के मार्ग में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यों में अनावश्यक बाधाएं आने से आप स्वयं को बहुत निराश और दुखी महसूस करेंगे। बाधाएं आने पर आपको धैर्य न खोने की
सलाह दी जाती है। सप्ताह का अंतिम भाग भाग्य पिता और गुरु का पक्ष प्राप्त करने के लिए शुभ है। किसी पर्यटन स्थल की यात्रा करने के संयोग बन सकते हैं। छात्र वर्ग उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रवेश की योजना बना सकते हैं।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 22 व 24
उपाय:- जरूरत मंद लोगों को मिठाई खिलाएं।

तुला:– सप्ताह की शुरुआत में आपको सेहत के प्रति सतर्क रहना होगा। आपको सलाह दी जाती है कि आप बहुत सा पानी पियें और पर्याप्त मात्रा में आराम करें। क्योंकि आपका राशि स्वामी शुक्र सिंह राशि में गोचर कर रहा होगा और 24 से ये सिंह राशि से निकल कर 25 को कन्या राशि में बुध और सूर्य के साथ गोचर करेगा। आप अपने विरोधियों के साथ प्रतिस्पर्धा और अपने ऋणों का भुगतान और मुकदमेबाजी से संबंधित समस्याओं को हल करने संबंधित रणनीतियों को तैयार करने में व्यस्त रहेंगे। सप्ताह के मध्य में आप वैवाहिक जीवन में मधुरता की उम्मीद कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों के बीच बेहतर सामंजस्य रहेगा विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ। आपका जीवनसाथी आपके लिए प्रसन्नता का स्रोत बनेगा लेकिन सप्ताह के शेष भाग में कुछ अवांछित बाधाओं के कारण कायों में देरी का सामना करना पड़ सकता है। सेहत बिगड़ सकती है और मिजाज ;मूडद्ध में भी बदलाव हो सकता है। स्वयं को प्रसन्न और तनाव मुक्त रखने के लिए आपको अपना धैर्य बरकरार रखने की सलाह दी जाती है।

शुभ दिन:- गुरुवार और शुक्रवार
शुभ तिथि:- 22 व 23
उपाय:- जरूरत मंद लोगों को दूध, दही और मिठाई खिलाएं।

वृश्चिक:- सप्ताह के शुरु की अवधि आपकी शिक्षाएं बाल कल्याण मनोरंजन से संबंधित गतिविधियों जुआं शेयर बाजार में कारोबार परामर्श कार्य और भावनात्मक संबंधों के लिए विशेष रुप से अनुकूल बनी हुई है। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी मंगल वृष राशि में गोचर कर रहा होगा। इसके अलावा आप अपने बच्चे के उज्ज्वल भविष्य से संबंधित योजनाएं तैयार करने में सफल रहेंगे। सप्ताह के मध्य में कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ आने से आपमें ऊर्जा कम रहेगी। सप्ताह भर आपका स्वास्थ्य प्रसन्नता और उत्साह बरकरार रहेगा। अपना कौशल और कार्यक्षमता बढ़ाने के लिए आपको नियमित रुप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। सप्ताह का अंतिम समय आपके और आपके प्रिय के मध्य स्नेह का बंधन मजबूत करने में फायदेमंद साबित होगा। वैवाहिक जीवन के आनंद में बढ़ोत्तरी होगी। परिवार में खुशी और शांति का माहौल बनाए रखने के लिए आपको अपना उत्साह उच्च रखना होगा।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 21 व 24
उपाय:- गरीबों को पानी या लस्सी पिलाएं।

धनु:- सप्ताह के शुरु में आपको परिवार में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए स्वयं पहल करनी होगी। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मीन राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नजर आपकी राशि पर होगी। माता के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको किसी योग्य चिकित्सक की सलाह लेनी पड़ सकती है। वाहन संबंधी समस्याएं आपके लिए तनाव का विषय हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य में संतान की सफलता आपको खुशी का अनुभव कराएगी। आप एक अच्छे सलाहकार साबित होंगे। संतान आपके आदेशों का पालन करेगी और आप अपनी मां और बच्चों के साथ विशेष रुप से संलग्न रहेंगे। सप्ताह के मध्य की अवधि शेयर बाजार और जोखिमों से धन प्रवाह में वृद्धि के संकेत दे रही है। संतान के सुखद भविष्य की योजनाओ पर निर्णय लेने के लिए समय उत्तम है। सप्ताहांत के दिनों में लंबित कार्यों को पूरा करने के अवसर बनेंगे लेकिन अनावश्यक यात्रा और व्ययों के कारण आपके मानसिक तनावों में वृद्धि होगी और शारीरिक कमजोरी भी रहेगी।

शुभ दिन:- गुरुवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 22 व 24
उपाय:- मंदिर में अन्न का दान करें।

मकर:- सप्ताह आरम्भ में आप अच्छे मित्रों भाई-बहनों और रिश्तेदारों के साथ सुखद जीवन का आनंद लेंगे। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी ही राशि मकर में गोचर कर रहा होगा। आपके पारिवारिक माहौल में भी सुधार होगा और आप सभी सामाजिक समारोहों में भाग लेंगे। सप्ताह का मध्य भाग आपकी मानसिक स्थिति प्रसन्नता माता की सेहत और घरेलू मुद्दों के लिए अनुकूल नहीं है। आपको घर के रख -खाव और वाहनों से संबंधित चिंता रहेगी। आप अपने काम पर भी ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। बढ़े हुए खर्च भी आपकी चिंता बढ़ाएंगे। साथ ही बच्चों से संबंधित चिंता आपको दुख देगी। सप्ताह के शेष भाग में आपको संतान से जुड़े तनावों से राहत मिलेगी। शेयर बाजार में हानि की संभावनाएं बन रही हैं। अत: इन योजनाओं को स्थगित करना ही हितकारी रहेगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आप बड़ी योजनाओं पर कार्य आरम्भ करने निवेश कार्यों को स्थगित करें।

शुभ दिन:- बुधवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 21 व 24
उपाय:- जरूरत मंद लोगों को बिस्कुट और मिठाई खिलाएं।

कुम्भ:- सप्ताह के शुरुआत की अवधि वित्तीय लाभ के लिए अत्यंत शुभ रहेगी। क्योंकि इस समय आपका राशि स्वामी शनि आपकी पहली राशि मकर में गोचर कर रहा होगा। परिवार की समृद्धि और बचत में वृद्धि होगी। पर्याप्त वित्तीय लाभ होने से परिवार के सभी सदस्य खुश रहेंगे और घर में आनंददायक माहौल रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की जरुरतें पूरी होंगी और धन की कमी से कोई इच्छा अधूरी नहीं रहेगी। सप्ताह के मध्य भाग की अवधि समाज में प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए अनुकूल है। आपको कठिन समय में लोगों की मदद मिलेगी। यह आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। समाज में आपका व्यवहार बहुत अच्छा रहेगा। आप अपने आसपास के लोगों के साथ प्यार से बातें करेंगे। भाई-बहनों का समर्थन आपको मजबूती देगा परन्तु आप स्वयं पर विश्वास रखेंगे और सहयोग लेना पसंद नहीं करेंगे। सप्ताह का अंतिम भाग संकेत दे रहा है कि आय में निरंतर वृद्धि होगी। आप अपने पैतृक स्थान घर और वाहन आदि पर धन खर्च करेंगे। कुछ मानसिक तनाव होने के भी संकेत मिल रहे हैं। संभव हो तो नया उद्यम शुरु करने से बचें।

शुभ दिन:- मंगलवार और शनिवार
शुभ तिथि:- 20 व 24
उपाय:- गरीबों को बिस्कुट का दान करें।

मीन:- सप्ताह की शुरुआत में आप सेहतए शोध कार्यए प्रशासनिक कौशल और मानसिक शक्ति में वृद्धि के लिए आवश्यक कदम लेंगे। क्यूँकि इस समय आपका राशि स्वामी गुरु मीन राशि में गोचर कर रहा होगा और शुभ ग्रहों की नज़र आपकी राशि पर होगी। आप लॉटरी टिकट खरीदने का विचार बनाएंगे और जुआ और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से धन प्राप्ति की तकनीक सीखेंगे। जीवनसाथी का साथ आपको सेहत बनाए रखने में सहयोग करेगा। यद्यपि आप ज्यादा ध्यान केन्द्रित कर व्यवस्थित ढंग से योजनाबद्ध तरीके से काम करना पसंद करेंगे किंतु आपको बाधाएं और बार.बार हस्तक्षेप पसंद नहीं होंगे। सप्ताह के मध्य में जीवनसाथी का समर्थन और सलाह आपको चमत्कारिक रुप से पारिवारिक मुद्दों को सुलझाने में सहयोग करेगा। इससे आपकी बचत क्षमता में भी पर्याप्त वृद्धि होगी। परिवार में सद्भाव और शांति का माहौल आपको उत्साहित और विश्वासी बनाए रखेगा। सप्ताह के शेष दिन व्यापार की योजना बनाने के लिए विशेष रुप से अनुकूल हैं। आपका सामाजिक जीवन आपको अच्छे व्यापारिक साझेदारोंए संघ और सक्षम महिलाओं के साथ जुड़ने में सहयोग करेगा।

शुभ दिन:- मंगलवार और गुरुवार
शुभ तिथि:- 20 व 22
उपाय:- गरीबों को अन्न दान करें और पानी पिलाएं।