
नई दिल्ली। होली का त्योहार जितना रंगीन है उतना ही मस्ती भरा भी। लोगों में इस त्योहार को लेकर जोश भरा हुआ देखने को मिलता है। बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाने वाला ये त्योहार हर किसी एक धर्म के लिए खास नहीं है। दूसरे धर्मों के लोग भी इस होली (Holi 2023) के त्योहार में जश्न में डूबे नजर आते हैं। इस साल 2023 में होली को आने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। कुछ दिनों में ही होली का त्योहार मनाया जाएगा। धार्मिक दृष्टि से होली के त्योहार को काफी खास माना जाता है। कहा जाता है कि होली के दिन अगर व्यक्ति कुछ खास उपाय करें तो उन्हें फायदा होता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें अगर होली के दिन किया जाए तो पति-पत्नी के बीच जारी सारे विवाद खत्म हो जाते हैं। अगर आपके भी पार्टनर के साथ रिश्ते खराब चल रहे हैं और आप उन्हें दूर करना चाहते हैं तो होली पर इन उपायों को जरूर करके देखें…
इन उपायों से दूर होंगे पति-पत्नी में जारी सारे विवाद
- अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ लड़ाई-झगड़ा कर करके परेशान हो गए हैं तो होली पर एक कपड़े में गुलाल रख कर इसके बीच में एक कपूर का टुकड़ा रख लें। बाद में इस कपड़े को लेकर जाकर किसी पीपल के पेड़ पर बांध आएं। इस उपाय से आपके रिश्तों में मधुरता आने लगेगी।
- गाय को हिन्दू धर्म में माता का दर्जा दिया गया है। कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति गौ सेवा करता है उन्हें कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता। होली पर अगर पति-पत्नी साथ में मिलकर गाय के चरणों में गुलाल डालकर उनका आशीर्वाद लेते हैं तो इससे उनके बीच प्यार बढ़ता है। गाय को आप गुड़ और रोटी भी खिला सकते हैं। इससे भी आपको शुभ परिणाम मिलते हैं।
Disclaimer: यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऊपर दिए गए उपाय सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित हैं। Newsroom Post इस तरह की जानकारियों पर दावा नहीं करता। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लेना न भूलें।