newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Karwa Chauth 2023: पतियों की लंबी उम्र के लिए आज महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जाने कब होगा पारण, बन रहा है विशेष शिव योग

Karwa Chauth 2023: कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा।

नई दिल्ली। करवा चौथ का त्योहार बेहद पवित्र त्योहारों में से एक है। करवा चौथ का व्रत सुहागन औरतें अपने पतियों के लंबी उम्र के लिए करती हैं। ये त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस दिन सुहागन औरतें बिना अन्न और जल के दिनभर व्रत रखती हैं और शाम को छलनी से चांद देखकर अपना व्रत खोलती हैं। व्रत का पारण चांद देखकर ही किया जाता है। इस दिन औरतों को चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को रखा जाएगा। अगर हम बात करें करवा चौथ पूजा की मुहूर्त और चंद्रोदय के समय की तो इस बार करवा चौथ पूजा मुहूर्त – शाम 06:05 बजे से शाम 07:21 बजे तक है। तो वहीं, करवा चौथ व्रत का समय – सुबह 06:39 बजे से रात 08:59 बजे तक रहेगा।

कैसे करें पूजा?

करवा चौथ की पूजा के लिए अपने घर के उत्तर-पूर्व दिशा के कोने को अच्छे से साफ करके, लकड़ी का पाटा बिछाकर उस पर शिवजी, मां गौरी और गणेश जी की प्रतिमा, तस्वीर या चित्र स्थापित करें। तस्वीर के सामने बैठकर विधिवत शिव परिवार की पूजा करें। आरती के साथ पूजा का समापन करें।

क्या है पूजा की विधि?

करवा चौथ की पूजा शाम को चंद्रोदय के बाद की जाती है। सबसे पहले इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें, साफ कपड़े पहनें और शिव परिवार के सामने हाथ जोड़कर व्रत का संकल्प लें। शाम की पूजा के लिए घर की दीवार पर गेरू से एक पट्टिका बनाएं और उस पट्टिका पर करवा का चित्र बनाएं।

करवा चौथ पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, दांपत्य जीवन में आएगी मिठास

करवा चौथ हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन सुहागन औरतें अखंड सुहाग के लिए व्रत रखती हैं। आजकल कुंवारी लड़कियां भी शीघ्र विवाह और मनचाहा वर हेतु करवा चौथ का व्रत रखती हैं। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद पाना चाहती हैं, तो करवा चौथ के दिन पूजा के समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें।

इस करवा चौथ पर बन रहा है दुर्लभ ‘शिव’ योग

इस साल 1 नवंबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन विवाहित स्त्रियां करवा माता के लिए विशेष पूजा-अर्चना करती है। साथ ही अखंड सुहाग की प्राप्ति हेतु करवा माता के निमित्त व्रत-उपवास रखती हैं। धार्मिक मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत करने से वैवाहिक जीवन में सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। ज्योतिषों की माने तो इस बार करवा चौथ पर दुर्लभ शिव योग बन रहा है। इस योग में माता करवा की पूजा करने से व्रत करने वाली महिलाओं को महादेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा।