newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mohini Ekadashi 2022: मोहिनी एकादशी में इस विधि से करें पूजा, जरूर पूरी होगी सभी मनोकामनाएं

Mohini Ekadashi 2022: सभी एकादशी तिथियों में विशेष मोहिनी एकादशी आज यानी 12 मई 2022, गुरुवार को पड़ रही है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए इस दिन का विशेष महत्व माना गया है।

नई दिल्ली। हिंदू धर्म के अनुसार, धर्म की रक्षा करने के लिए भगवान विष्णु ने समय समय पर कई अवतार लिए उन्ही 24 अवतारों में से एक अवतार है मोहिनी अवतार। इन्हीं मोहिनी अवतार को समर्पित आज मोहिनी एकादशी है। पुराणों में सभी अवतारों की अवधारणा और महत्व बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि वैशाख के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार का अवतरण हुआ था। इसीलिए इसे मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। सभी एकादशी तिथियों में विशेष मोहिनी एकादशी आज यानी 12 मई 2022, गुरुवार को पड़ रही है और गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है इसलिए इस दिन का विशेष महत्व माना गया है।

कहा जाता है कि विधिपूर्वक मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से इंसान को मोह-पाश से छुटकारा मिलता है साथ ही उसे मोक्ष पाने में भी मदद मिलती है। इस व्रत को करने से मनुष्य के सभी पापों और दुखों का नाश होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मोहिनी एकादशी की व्रत कथा का पाठ करने से एक हजार गायों के दान के बराबर पुण्य की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने अप्सरा मोहिनी का रूप धारण करके समुद्र मंथन से निकले अमृत को असुरों से बचाया था। आइये जानते हैं, मोहिनी एकादशी की पूजा-विधि क्या है?

पूजा-विधि

इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु का व्रत और पूजा का संकल्प लें। इसके बाद भगवान विष्णु की मूर्ति या फोटो के सामने दीपक जलाकर भगवान विष्णु को अक्षत, फूल, फल, नारियल और मेवे आदि अर्पित करें।भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी के पत्ते जरूर शामिल करना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु की आरती कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। पूजा के समय तेज उच्चारण के साथ एकादशी की कथा का पाठ अवश्य करें, ताकि घर के और सदस्यों के कानों तक भी ये कथा पहुंच सके और सभी को इसके शुभ फल की प्राप्ति हो सके।