newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Signs of Crow in Shakun Shastra: घर पर कौवों का आना शुभ होता या अशुभ?, जानें शकुन शास्त्र में इसका संकेत

Signs of Crow in Shakun Shastra: कहा ये भी जाता है कि जब कौआ आपके घर की छत पर बैठकर आवाज निकालता है तो उस घर में मेहमान आने वाले होते हैं लेकिन कई बार हमें हम समझ नहीं पाते कि इनका दिखना क्या संकेत देता है। क्या कौवों का दिखना शुभ होता है या अशुभ?।

नई दिल्ली। वैसे तो सुबह की शुरुआत पक्षियों की आवाज के साथ ही होती है। कभी हमारे घरों के आस-पास, तो कभी छत पर तोते, कबूतर और कौए जैसे पक्षी बैठे हुए नजर आते ही है। इनमें से कौवा (Crow) एक ऐसा पक्षी है जिसका नजर आना कई संकेत देता है। श्राद्ध के दिनों में कौवों को भोजन के लिए बुलाया जाता है। कहा ये भी जाता है कि जब कौआ आपके घर की छत पर बैठकर आवाज निकालता है तो उस घर में मेहमान आने वाले होते हैं लेकिन कई बार हमें हम समझ नहीं पाते कि इनका दिखना क्या संकेत देता है। क्या कौवों का दिखना शुभ होता है या अशुभ?। अगर आप भी इन्हीं सवालों से परेशान हैं और जानना चाहते हैं कि उनका दिखना हमारे लिए शुभ होता है या फिर अशुभ तो इस खबर को आखिर तक जरूर देखें…

Crow......

शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) के मुताबिक, अगर आपको घर की मुंडेर या छत पर कौवे (Crow) दिखाई देते हैं तो ये शुभ माना जाता है। मान्यता है कि प्रकृति ने कौवों को भविष्य देखने की अद्भुत शक्ति दी है जिससे वो पहले से ही आने वाले वक्त की अनुमान लगा लेते हैं। ऐसे में वो हमें उसके लिए सचेत करने के लिए घर की मुंडेर पर पहुंचते हैं।

शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) में ये भी बताया गया है कि अगर आपको कौवा किसी बर्तन से पानी पीता हुआ दिखाई देता है तो ये काफी शुभ माना जाता है। इसका अर्थ ये होता है कि जल्द ही भविष्य में आपको कोई फायदा होने वाला है या फिर किसी काम में आपको सफलता मिलने वाली है।

Crow......

कई बार आपको घरों की छत पर कौवों (Crow) का झुंड आकर शोर करने या फिर आपस में ही झगड़ते देखा होगो। शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) के मुताबिक, ये अशुभता का संकेत देता है। इसका अर्थ ये होता है कि उस घर के मालिश पर कुछ ही समय में संकट आने वाला है। ऐसा भी हो सकता है कि वो  व्यक्ति आर्थिक संकट का सामना कर सकता है या फिर उस घर में कलह यानी लड़ाई-झगड़े भी होने वाले होते हैं।

ऐसी भी मान्यता है कि अगर सुबह के समय कोई उड़ता हुआ कौवा आपके पैरों को स्पर्श यानी छूकर या टकराकर जाए तो ये शुभ संकेत देता है। इसका अर्थ ये होता है कि उस व्यक्ति का समाज में मान सम्मान बढ़ने वाला है साथ ही उस व्यक्ति के सारे बिगड़े हुए काम भी पूरे होने वाले हैं।

Crow....

अगर आपको कोई कौवा (Crow) मुंह में खाने की चीज या रोटी का टुकड़ा लेकर बैठा या उड़ता हुआ दिखाई दे तो ये एक शुभ संकेत देता है। शकुन शास्त्र (Shakun Shastra) के मुताबिक, कौवे की ये दशा आपको इस बात का संकेत देता है कि जल्द ही आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है।

अगर कभी कोई कौवा आपके घर के मेन गेट पर आकर कांव-कांव करने लगे तो समझ लीजिए की आपके घर में जल्द ही कोई मेहमान आ सकता है। कौवां आपको यही बात बताने आया है। कौवे का गेट पर आकर आवाज निकालना मां लक्ष्मी यानी धन के आगमन का भी संकेत देता है।