होंडा ने घरेलू बाजार में बेचे 11 लाख से ज्यादा दोपहिया वाहन

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने घरेलू बाजार में अब तक 11 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन की बिक्री की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Avatar Written by: July 25, 2020 6:27 pm

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने घरेलू बाजार में अब तक 11 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन की बिक्री की है। कंपनी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 के अंत तक कंपनी ने 6.5 लाख से अधिक बीएस-6 दोपहिया वाहन की बिक्री की थी।

होंडा मोटरसाइकिल के बिक्री और विपणन निदेशक यदविंदर सिंह गुलेरिया ने एक बयान में कहा, ‘होंडा में यह हमारे लिए गर्व का मौका है। हमने 11 लाख से अधिक बीएस-6 वाहनों की बिक्री की है।

कंपनी अब 11 टाइप के बीएस-6 वाहन मार्केट में ला रही है। इसमें एक्टिवा 125,ग्राजिया125, सीडी 110, लिवो, एक्स-ब्लेड और हाल ही में लॉन्च 2020 अफ्रीका ट्विन एडवेंचर स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस पूरी रेंज में चार ऑटोमैटिक स्कूटर, छह मोटरसाइकिल और 1100cc एडवेंचर बाइक शामिल हैं।

कंपनी फिलहाल अपने व्हीकल पोर्टफोलियो पर कई अलग अलग तरह के ऑफर दे रही है। कंपनी के इस ऑफर में इजी ईएमआई से लेकर लोअर डाउन पेमेंट और कैशबैक तक के ऑफर्स शामिल हैं। सबसे खास बात ये है कि कंपनी के इस स्कीम में होंडा की हाल ही में लॉन्च किए गए वाहन जैसे Activa 6G, Shine और Grazia जैसे मॉडल्स भी शामिल हैं।