Child Flight Travel guidelines: 5, 12 या 15 कितने साल के बच्चे अकेले कर सकते हैं फ्लाइट में सफर?, जानिए क्या है यात्रा के नियम

Child Flight Travel Guidelines: प्लेन में जाना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद भी होता है लेकिन कई बार हमें पता नहीं होता कि बच्चों को प्लेन में सफर करने की उम्र क्या है। यानी बच्चे किस उम्र के बाद प्लेन से सफर कर सकते हैं। अगर आप भी इस बात से अंजान हैं और जानना चाहते हैं कि किस उम्र तक के बच्चे अकेले सफर कर सकते हैं तो इस खबर को आखिर तक जरूर पढ़ें…

Avatar Written by: May 12, 2022 3:56 pm
plan

नई दिल्ली। जब भी किसी को लंबी दूरी पर जाना होता है तो वो प्लेन से सफर करना पसंद करते हैं क्योंकि प्लेन का सफर मजेदार और समय की बचत करता है। प्लेन में जाना ज्यादातर सभी लोगों को पसंद भी होता है लेकिन कई बार हमें पता नहीं होता कि बच्चों को प्लेन में सफर करने की उम्र क्या है। यानी बच्चे किस उम्र के बाद प्लेन से सफर कर सकते हैं। अगर आप भी इस बात से अंजान हैं और जानना चाहते हैं कि किस उम्र तक के बच्चे अकेले सफर कर सकते हैं तो इस खबर को आखिर तक जरूर पढ़ें…

अगर बात हम भारत की करें तो एयर इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक, घरेलू फ्लाइट्स में 5 साल से ज्यादा की उम्र के बच्चों को अकेले सफर करने की इजाजत है। आमतौर पर 12 साल तक अकेले यात्रा करने वाले बच्चों को Unaccompanied Minors की श्रेणी में रखा जाता है। इनके लिए एयर इंडिया एक खास सुविधा भी प्रदान करता है।

plan...

एयर इंडिया की मानें तो एयरलाइन केवल अपनी फ्लाइट्स में ही बच्चों को सफर की इजाजत देता है। अगर इंटरलाइन यात्रा ट्रांजिट बिंदु पर शामिल है, तो एयर इंडिया की उड़ानों में यात्रा के लिए बच्चों को अकेले यात्रा की परमिशन नहीं देता।

plan...

इसके साथ ही 7 दिन से ज्यादा की उम्र के बच्चों को फ्लाइट में सफर करने की इजाजत होती है। 7 महीने से लेकर 2 साल तक के बच्चों को शिशु कैटेगरी में रखा जाता है। हालांकि ऐसे बच्चों को ले जाने के लिए अलग से सीट नहीं दी जाती। इन बच्चों को फ्लाइट में ले जाने के लिए उनका बर्थ सर्टिफिकेट होना अनिवार्य होता है। इसके न होने पर यात्रा नहीं करने दी जाती।