newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Auto News : क्या चीन में निर्मित एलेक्ट्रिक कार BYD Atto 3, देसी Tata Nexon EV Max को दमदारी और फीचर्स में दे सकती है मात ?

Auto News : चीनी ऑटो निर्माता BYD ने भारतीय कार बाजार में BYD Atto 3 के रूप में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार पेश कर दी है। हालांकि, कीमत की घोषणा अभी होना बाकी है। BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी ने पहले ही देश में काफी ध्यान आकर्षित किया है।

नई दिल्ली। चीन में तकनीकी उद्योग कई दशकों के दौरान खूब विकसित हुए हैं। और अब लगभग दुनिया के हर फोन में आपको चीन में बने पुर्जे मिल जाएंगे। नैनो चिप की बात हो या फिर मदरबोर्ड की बात हो ज्यादातर चीजें चीन से इंपोर्ट होकर दूसरे देशों में पहुंचती हैं जहां पर उन्हें असेंबल किया जाता है।। अब चीन ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में भी अपनी धाक जमा रहा है। चीनी ऑटो निर्माता BYD ने भारतीय कार बाजार में BYD Atto 3 के रूप में अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार पेश कर दी है। हालांकि, कीमत की घोषणा अभी होना बाकी है। BYD Atto 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी ने पहले ही देश में काफी ध्यान आकर्षित किया है।

एक बार लॉन्च होने के बाद यह भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में तहलका मचा सकती है। BYD Atto 3 की सीधी टक्कर भारतीय बाजार में मौजूद टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स, MG ZS EV और Hyundai Kona EV से होगी। आज हम यहां चीन की BYD Atto 3 और भारत की बनी देसी टाटा नेक्सॉन ईवी मैक्स की तुलना करेंगे और यह पता लगाने की कोशिश करेंगे कि दोनों में कौन सी एसयूवी ज्यादा बेहतर है।

इन दोनों की कारों कीमत में क्या है अंतर?

हालांकि चीन की कंपनी BYD ने अभी तक Atto 3 इलेक्ट्रिक SUV की कीमत का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, इसकी कीमत 20 लाख से 25 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है। दूसरी ओर टाटा नेक्सन ईवी मैक्स की कीमत 18.34 लाख से 20.04 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है। BYD ने पहले ही 50,000 के टोकन अमाउंट के साथ नई इलेक्ट्रिक एसयूवी के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। चीनी ईवी निर्माता ने यह भी वादा किया है कि पहली 500 यूनिट्स की डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी।

क्या है BYD Atto 3 के सभी स्पेसिफिकेशन

अगर इस BYD की कार में बैटरी पावर की बात करें तो BYD Atto 3 में 60.48 kWh का बड़ा बैटरी पैक मिलता है, जो नेक्सॉन ईवी से बड़ा है। इस इलेक्ट्रिक SUV में इलेक्ट्रिक मोटर 201 bhp की पीक पावर और 310 Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है। यह ईवी 7.3 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। वहीं, यह ईवी एक बार चार्ज करने पर 521 किमी. की दूरी तय कर सकती है। ये अभी भारतीय बाजार में उपलब्ध एलेक्ट्रिक कारों की तुलना में बेहद ज्यादा है।

क्या है इन दोनों कारों की तुलना

अब जब आपने दोनों कारों के स्पेसिफिकेशन देख लिए हैं तो जाहिर सी बात है कि चीनी BYD Atto 3 में बैटरी पैक ज्यादा बड़ा है, जिस कारण उसकी रेंज नेक्सॉन ईवी से ज्यादा है। लेकिन, देखने वाली बात यह होगी कि BYD Atto 3 भारतीय बाजार में कितने रुपये में लॉन्च होती है और इसकी बिल्ड क्वॉलिटी कैसी रहती है। अगर आप ईवी के साथ सेफ्टी भी चाहते हैं तो नेक्सॉन ईवी मैक्स की बिल्ड क्वॉलिटी काफी बेहतरीन है। अगर आप ही इस दिवाली एक इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इन दोनों की तुलना कर सकते हैं।