newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आरोग्य सेतु के साथ जुड़कर बनाया ये एप

ऑटोमोबाइल कंपनियां आरोग्य सेतु एप के साथ जुड़ी है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आरोग्य सेतु के साथ मिल कर अपने कर्मचारियों के लिए एक एप बनाया है। इससे कर्मचारियों के हेल्थ लॉग शीट को बनाने में मदद मिलती है।

नई दिल्ली। ऑटोमोबाइल कंपनियां आरोग्य सेतु एप के साथ जुड़ी है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने आरोग्य सेतु के साथ मिल कर अपने कर्मचारियों के लिए एक एप बनाया है। इससे कर्मचारियों के हेल्थ लॉग शीट को बनाने में मदद मिलती है।

मारुति सुजुकी में 34,000 से ज्यादा कर्मचारियों ने वेलनेस मित्र एप का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। इससे देशभर में कंपनी के सभी कार्यालयों के कर्मचारियों के हेल्थ लॉग शीट को बनाने में मदद मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति सुजुकी में एक्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्य राजू उप्पल ने बताया, “इस एप के जरिए कर्मचारी किसी भी आपात स्थिति में मदद ले सकते हैं। मारुति सुजुकी में बनाया गया कोरोना टास्क फोर्स यह सुनिश्चित करता है कि सभी स्वास्थ्य और सुरक्षा सलाह का कर्मचारी पालन करें।”

AutoMobiles

आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने के लिए क्विक लिंक, जो कि कॉन्टैक्ट ट्रैसबिलिटी के लिए अनिवार्य है, इसे वेलनेस मित्र में एम्बेड किया गया है। इसमें सरकारी दिशानिर्देश भी प्रसारित किए जाते हैं। इस बीच, हीरो मोटोकॉर्प ने कर्मचारियों को फिर से काम शुरू करने से पहले हीरो एम्पलॉई एप के माध्यम से अपने अच्छे स्वास्थ्य की अनिवार्य रूप से घोषणा करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा, एक नया एप हीरो होप भी तैयार किया गया है। होप का अर्थ है, ‘महामारी उन्मूलन के लिए हीरो का अभियान’ यह उपयोगकर्ताओं की कॉन्टैक्ट ट्रैसबिलिटी में मदद करता है।

टाटा मोटर्स के सीएचआरओ, रविन्द्र कुमार जीपी, ने कहा, “हमने एक हेल्थ पोर्टल लॉन्च किया, जहां कर्मचारी अपने और परिवार के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी देते हैं। हमने एक कर्मचारी सहायता कार्यक्रम भी शुरू किया है।”