newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मारुती सुजुकी प्लांट में एक कर्मचारी पाया गया कोरोना पॉजिटिव, कंपनी ने उठाया ये कदम

देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सूजुकी इंडिया के मानेसर प्लांट में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। साथ ही कंपनी ने तत्काल प्रभाव से कई बड़े कदम उठाए हैं ताकि संक्रमण की वजह से अन्य लोग प्रभावित न हों।

नई दिल्ली। देश की जानी-मानी कार निर्माता कंपनी मारुति सूजुकी इंडिया के मानेसर प्लांट में एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कंपनी ने एक बयान जारी कर इस बात की पुष्टि की है। साथ ही कंपनी ने तत्काल प्रभाव से कई बड़े कदम उठाए हैं ताकि संक्रमण की वजह से अन्य लोग प्रभावित न हों।

कंपनी के मानेसर प्लांट में बीते शुक्रवार के कर्मचारी कोरोना वायरस पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा एक अन्य कर्मचारी को संक्रमण की आशंका में टेस्ट के लिए भेजा गया है। कंपनी स्टेटमेंट के अनुसार संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए सभी अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। ताकि संक्रमण अन्य लोगों तक न फैले।

आपको बता दें कि मारुति सूजुकी हरियाणा के मानेसर प्लांट में 40 दिनों के बाद 12 मई को लगभग 2,000 कर्मचारियों के साथ फिर से परिचालन शुरू किया था। कंपनी को 22 अप्रैल को सीमित संख्या में कर्मचारियों के साथ इकाई में उत्पादन शुरू करने के लिए स्थानीय प्रशासन से मंजूरी मिली थी।

Manesar

वहीं चौथे लॉकडाउन शुरू होने के बीच काम पर आने वाले कर्मचारियों की संख्या मानेसर संयंत्र में कुल श्रमिकों का लगभग पांचवां हिस्सा है, जिसमें कुल 10,000-12,000 कर्मचारी हैं।