
नई दिल्ली। अक्सर घर के बाहर रहने वालों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। उनमें से एक समस्या है ट्रैफिक जाम की जो काफी परेशान करती है। ट्रैफिक जाम की वजह से लोगों को कई-कई घंटे इंतजार करना पड़ता है। ऐसे में समय तो नष्ट होता ही है, एनर्जी भी वेस्ट होती है। तो अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं, जो ट्रैफिक जाम से परेशान हैं, तो ये खबर आपको सुकून दे सकती है। आपने उड़न खटोला, पुष्पक विमान और उड़ने वाले वेहिकल्स के बारे में तो सुना ही होगा। हालांकि, अब तक हम इसे मात्र कल्पना ही मानते आए हैं। लेकिन अब ये कल्पना हकीकत होने जा रही है। जल्दी ही आपको फ्लाइंग कार की सुविधा मिलने वाली है। दरअसल, सोमवार को दुबई (Dubai) में चाइनीज कंपनी की फ्लाइंग कार (Chinese Flying Car) ने उड़ान का सफल परीक्षण किया। ये उड़ान करीब 90 मिनट की थी जो सफल रही। इस उड़ने वाली कार की पहली टेस्टिंग चीनी इलेक्ट्रॉनिक वाहन निर्माता कंपनी Xpeng Inc द्वारा UAE के दुबई में की गई। इस कार को X2 नाम दिया गया है। X2 को पब्लिक टैक्सी के रूप में पेश किया जा रहा है। कार के सफल टेस्टिंग के बाद कंपनी जल्द ही इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है।
कार के इंटीरियर की बात करें तो X2 Flying Car में दो सीटों की सुविधा दी गई हैं। X2 कार की टेस्टिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इलेक्ट्रिक फ्लाइंग टैक्सी के रूप में सफल परीक्षण करने वाला XPeng का X2 एक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (eVTOL) विमान है, जिसका निर्माण फ्यूचरिस्टिक टेक्नोलॉजी के आधार पर किया गया है। इस कार के फीचर्स की बात करें, तो इसमें कुल 8 प्रोपेलर लगाए गए हैं, जिसे कार के चारों कोनों में दो-दो के सेट के रूप में फिक्स किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो XPeng X2 अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरने की क्षमता रखती है। हालांकि, दुबई में हुए टेस्ट के दौरान इसे 90 मिनट तक ही उड़ाया गया है। इसके अलावा, ये इंटेलिजेंट फ्लाइट कंट्रोल सिस्टम के साथ ऑटोनॉमस फ्लाइट कैपिबिलिटी से लैस फ्लाइंग कार है।
X2 flying car’s first public flight is officially launched. Let’s take a look at the scene together! #XPENGAEROHT #GITEXGLOBAL #FutureIsNow #FlyingCar pic.twitter.com/5o7JKKFe9f
— XPENG AEROHT (@XPENG_AEROHT) October 11, 2022
मिली जानकारी के अनुसार, ये कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है और इसके कार्बन का उत्सर्जन का स्तर जीरो है। X2 फ्लाइंग 500 किलोग्राम तक का भार ले जा सकती है। वहीं, XPeng Aeroht के जनरल मैनेजर मिंगुआन किउ (Minguan Qiu) ने कहा, कि हम ग्लोबल मार्केट में एक के बाद एक बड़े कदम उठा रहे हैं और अभी इसके लिए हमने सबसे पहले दुबई को चुना है, क्योंकि ये पूरी दुनिया में सबसे एडवांस शहर है।