मारुति सुजुकी पर लॉकडाउन की मार, भारतीय बाजार में बिक्री हुई शून्य

कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। जिसका असर ऑटो मोबाइल कंपनी पर पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की पिछले महीने अप्रैल में एक भी कार नहीं बिकी।

Avatar Written by: May 1, 2020 3:32 pm
Maruti Suzuki

नई दिल्ली। कोरोनावायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से देशव्यापी लॉकडाउन जारी है। जिसका असर ऑटो मोबाइल कंपनी पर पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की पिछले महीने अप्रैल में एक भी कार नहीं बिकी।

Maruti-Suzuki

कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि कंपनी ने अप्रैल 2020 में घरेलू बाजार में शून्य बिक्री की। ऐसा इसलिए था क्योंकि सरकार के आदेशों के अनुपालन में सभी उत्पादन प्लांट बंद कर दी गई थीं। लॉकडाउन के तहत पूरे अप्रैल महीने में सभी शोरूम बंद रहे और लोग भी अपने घरों में बंद रहे।

Maruti Suzuki

लॉकडाउन के चलते देश की सबसे बड़ी कार निर्माता, के पास पूरे महीने बिक्री के तौर पर दिखाने के लिए कुछ भी नहीं था। बंद के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के संयंत्रों में उत्पादन बंद है। हालांकि बंदरगाहों के खुलने के बाद कंपनी ने मूंदड़ा बंदरगाह से 632 कारों का निर्यात किया है। निर्यात के लिए सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन किया गया।

मार्च के महीने से ही आंकड़ों में गिरावट नजर आने लगी थी। मार्च 2019 के आंकड़ों की तुलना में इस साल मार्च के महीने में  79,080 यूनिट्स की बिक्री के साथ 47.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। इससे साफ था अप्रैल के महीने में बिक्री शून्य रहने वाली है।