नई BMW X1 भारत में हुई लॉन्च, जानें क्या है इसमें नया

भारतीय बाजार में BMW India ने अपनी दूसरी जनरेशन BMW X1 को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया है। यह कार BS6 डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स में भारत के सभी BMW डीलरशिप्स पर उपलब्ध है।

Avatar Written by: March 6, 2020 2:04 pm

नई दिल्ली। भारतीय बाजार में BMW India ने अपनी दूसरी जनरेशन BMW X1 को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया है। यह कार BS6 डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट्स में भारत के सभी BMW डीलरशिप्स पर उपलब्ध है। वहीं BMW Group India के प्रेसिडेंट और चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, रुद्रतेज सिंह ने कहा, “BMW X1 ने प्रीमियम कॉम्पैक्ट स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल (SAV) सेगमेंट में प्रमुख स्थान स्थापित किया है। यह भी दुनिया भर में ट्रेंड है और X1 एक वैश्विक आवश्यकता को दर्शाता है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नई 2020 BMW X1 के साथ हम परम ड्राइविंग मशीन के रोमांच का अनुभव करने के लिए BMW दुनिया में उनका स्वागत करते हैं जो उनके जीवन में अधिक रोमांच जोड़ देता है।”

नई BMW X1 में BS6 पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। BMW X1 sDrive20i में मिलने वाला 2 लीटर का पेट्रोल इंजन 192 hp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 7.7 सेकंड का वक्त लगता है।

कंपनी ने इसमें दो लीटर का डीजल इंजन भी दिया है जो कि BMW X1 sDrive20d में मिलता है और यह 190 hp की पावर और 400 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में इसे 7.9 सेकंड का वक्त लगता है। इंजन 7/8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक स्पोर्ट ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस हैं। इसमें 7 और 8 स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ चार ड्राइविंग मोड – ECO PRO, Comfort और Sport दिए गए हैं।

BMW X1 की सेफ्टी टेक्नोलॉजी

इसमें 6 एयरबैग्स, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (DSC) के साथ डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल (DTC), कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (CBC), इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड, साइड-इम्पेक्ट प्रोटेक्शन, इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजर और क्रैश सेंसर, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंटिग और इंटीग्रेटेड इमर्जेंसी स्पेयर व्हील के साथ लोड फ्लो दिया गया है।

एक्सटीरियर फीचर्स

नई BMW X1 में बड़ी BMW ग्रिल और एयर इनटेक्स दिए हैं। इसके साथ ही इसमें LED हेडलाइट्स के साथ LED फॉगलैंप्स भी दिया है। रियर में स्पोर्टी स्टांस के साथ LED लाइट्स औइंटीरियर फीचर्स की बात करें तो नई BMW X1 काफी ज्यादा स्पेस के साथ आती है। इसके साथ ही इसमें स्टाइलिश और X1 के लिए वेलकम ग्रीटिंग दिया गया है। इसके साथ ही इसमें 5 लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह दी गई है।

फीचर्स के तौर पर कंपनी ने इसमें हाई-रेश्योल्यूशन 8.8 इंच की सेंट्रल इन्फोर्मेशन डिस्प्ले के साथ iDrive कंट्रोलर और नेविगेशन के साथ टच फंक्शनेलिटी भी दी है। कंपनी ने इसमें वायरलेस एप्पल कारप्ले भी दिया है। इसके साथ ही इसमें पार्क डिस्टेंस कंट्रोल और रियर-व्यू कैमरा भी दिया है जिसके चलते आसानी से गाड़ी पार्क की जा सके। र बड़े एग्जॉस्ट टेलपाइप्स दिए गए हैं।

क्या है एक्स शोरूम कीमतें?

BMW X1 sDrive20i SportX (पेट्रोल) – 35.90 लाख रुपये

BMW X1 sDrive20i xLine (पेट्रोल) – 38.70 लाख रुपये

BMW X1 sDrive20d xLine (डीजल) – 39.90 लाख रुपये

BMW X1 sDrive20d M Sport (डीजल) – 42.90 लाख रुपये