Mahindra XUV300: जल्द भारत में लॉन्च होगा महिंद्रा XUV300 का नया फेसलिफ्ट वर्जन, लुक से लेकर फीचर हर चीज होगी दमदार

Mahindra XUV300: दमदार फीचर्स और लुक के साथ कॉम्पैक्ट SUV महिंद्रा XUV300 का नया वर्जन लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये वर्जन कॉम्पैक्ट SUV महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन होगा, जो नए फीचर्स के साथ आएगा।

Avatar Written by: April 24, 2022 2:47 pm

नई दिल्ली। एसयूवी के दीवानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अगर आप भी एसयूवी खरीदने का मन बना रहे हैं तो महिंद्रा आपको बेहतरीन ऑप्शन दे रहा है। दरअसल दमदार फीचर्स और लुक के साथ कंपनी कॉम्पैक्ट SUV महिंद्रा XUV300 का नया वर्जन लॉन्च करने के लिए तैयार है। ये वर्जन कॉम्पैक्ट SUV महिंद्रा XUV300 का फेसलिफ्ट वर्जन होगा, जो नए फीचर्स के साथ आएगा। हालांकि फेसलिफ्ट वर्जन के साथ एसयूवी कब लॉन्च होगी। इसपर संशय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि अगर सेमीकंडक्टर चिप की दिक्कत दूर हो गई तो कार इसी साल जून 2022 तक मार्केट में उतार दी जाएगी। लेकिन अगर इश्यू बना रहता है तो एसयूवी अगले साल मार्च में लॉन्च होगी।

नए फीचर्स के साथ होगी लॉन्च

2020 Auto Expo में महिंद्रा ने पेट्रोल इंजन की नई mStallion सीरीज को लॉन्च किया था। कंपनी ने 1.2 लीटर, 1.5 लीटर और 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का अनावरण किया था। ये हम आपको इसलिए बता रहे हैं क्योंकि नई  महिंद्रा XUV300 छोटी क्षमता वाला 1.2L टर्बो इंजन के साथ आएगा। नया 1.2L T-GDI इंजन 130bhp और 230Nm का टॉर्क पैदा करने की क्षमता रखता है। जो कि मौजूदा 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन से 20bhp और 30Nm से कहीं ज्यादा है। इसके अलावा एसयूवी के इंटीरियर में भी काफी बदलाव होगा। इसके बोल्डर डिज़ाइन के साथ आने की उम्मीद है, जिसमें बड़े वर्टिकल क्रोम स्लैट्स के साथ बड़ा और बोल्ड ग्रिल होगा।

इंटीरियर में होंगे जबरदस्त बदलाव

इसके अलावा इसमें फुल LED हेडलैंप्स, रिवाइज्ड टेल-लाइट्स और नए अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। 2023 महिन्द्रा एक्सयूवी300 फेसलिफ्ट एक बिल्कुल नए इंटीरियर के साथ आएगी, जिसमें एक नया डैशबोर्ड और अपमार्केट लुक के लिए बेहतर  क्वालिटी और इंटीरियर मिल सकता है।  साथ ही इसमें नए टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आने की भी संभावना है। गौरतलब है कि भारत में फरवरी 2019 को महिंद्रा ने XUV300 को लॉन्च किया था जिसका अपडेटेड मॉडल दमदार प्रदर्शन के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।