newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ola-Uber Strike : दिल्ली-एनसीआर में आज ओला और उबर चालकों की हड़ताल, किराये में वृद्धि की कर रहे मांग

Ola-Uber Strike : देश में इन दिनों तेजी से महंगाई बढ़ रही है। उसी रफ्तार से आम आदमी की समस्या भी बढ़ती जा रही हैं। महंगाई जितनी बढ़ रही है कमाई में भी उतनी गिरावट आ रही है। इसी का विरोध करने के लिए आज से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ओला और उबर के ड्राइवर हड़ताल (Ola-Uber Strike) पर है।

नई दिल्ली। देश में इन दिनों तेजी से महंगाई बढ़ रही है। उसी रफ्तार से आम आदमी की समस्या भी बढ़ती जा रही हैं। महंगाई जितनी बढ़ रही है कमाई में भी उतनी गिरावट आ रही है। इसी का विरोध करने के लिए आज से दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में ओला और उबर के ड्राइवर हड़ताल (Ola-Uber Strike) पर है। दिल्ली-एनसीआर के अलावा कई बड़े शहरों के कैब ड्राइवर इस हड़ताल में शामिल हैं। जिनमें मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे शामिल है।

ola

ओला और उबर चालकों का कहना है कि वो सोमवार को सुबह से ही अपने डिवाइस को बंद रखेंगे। इस दौरान सिर्फ कंपनी द्वारा ही चलाई जा रही कैब लोगों को मिलेगी, जिनकी संख्या काफी कम है। अब ऐसे में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

ओला और उबर के चालक दोनों कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनी बोनस और इसेंटिव कम देने पर वो हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि किराये में वृद्धि की जाए। साथ ही पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से भी उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ola uber2

बता दें कि बड़े शहरों में लोग ज्यादातर ट्रेवल के लिए इन कंपनियों की ही कैब का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में इनके हड़ताल पर जाने से लोगों के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी होने वाली है। इन कंपनियों के चालकों के हड़ताल पर जाने से आम लोगों को ऑफिस और जरूरी जगहों पर आना-जाना मुश्किल हो जाएगा।

आपको बता दें कि इससे पहले भी पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में लगभग 7 हजार टैक्सी और बाइक ड्राइवर हड़ताल पर थे। उनका कहना था कि लगातार दामों में बढ़ोतरी के कारण उनका मार्जिन कम होता जा रहा है।

ओला और उबर की हड़ताल पर लोगों ने ट्विटर पर दी प्रतिक्रिया-