Skoda: स्कोडा ने लॉन्च की यह 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार, कंप्यूटर जितना के साइज का डिस्प्ले भी मौजूद

Skoda: इसमें आगे की ओर पारंपरिक ग्रिल के स्थान पर पियानो ब्लैक प्लास्टिक दी गई है। इसमें एलईडी रनिंग लाइट्स और बड़ा सा बंपर भी दिया गया है

Avatar Written by: August 31, 2022 12:35 pm

नई दिल्ली। चेक गणराज्य की वाहन निर्माता स्कोडा ने स्कोडा विजन 7s को पेश किया है। यह एक कॉन्सेप्ट 7 सीटर इलेक्ट्रिक कार है। अहम बात है कि इस इलेक्ट्रिक कार में कंप्यूटर के साइज का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले और करीब 600 किमी. तक की रेंज भी दी जाती है। इस गाड़ी के बदौलत कंपनी ने अपनी नई डिजाइन फिलॉसफी दिखाने का प्रयास किया है। स्कोडा विजन 7S कंपनी के 2026 तक तीन इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने के प्लान का पार्ट है। इसमें आगे की ओर पारंपरिक ग्रिल के स्थान पर पियानो ब्लैक प्लास्टिक दी गई है। इसमें एलईडी रनिंग लाइट्स और बड़ा सा बंपर भी दिया गया है।

फीचर लोडेड है इंटीरियर

कंपनी ने पुराने लोगो को भी हटा दिया है, अब सीधा कंपनी का नाम स्कोडा लिखा हुआ है। आगे और पीछे टी शेप वाले टेललैंप्स और हेडलैंप्स दिखाई देते है। इसके डोर हैंडल्स फ्लश डिजाइन वाले हैं। इंटीरियर में आपको 14.6 इंच का बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। यह डैशबोर्ड के बीच में होता है। इसके साथ एक 8.8-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल और टू-स्पोक डिजाइन वाला स्टीयरिंग व्हील मिलता है।

कैसे किया गया तैयार

पूरे केबिन को रिसाइकल्ड मैटिरियल के जरिए बनाया गया है। सीट के पीछे बैकपैक भी दिया गया है, स्मार्टफोन और धातु की वाटर बोतलों जैसी चीजों को लटकाने के लिए चुंबक लगी होती है। प्रोडक्शन कार के लॉन्च होने पर कई पावरट्रेन ऑप्शन होंगे, लेकिन कॉन्सेप्ट कार को 89kWh बैटरी के साथ पेश किया गया है। फुल चार्ज में यह 595 किमी से अधिक की रेंज देता है।