Connect with us

ऑटो

Auto News : नई कार लेने से पहले जरा सोच लें, 2023 में लॉन्च होने वाली हैं तमाम जबर्दस्त कारें, एक-एक रुपया हो जाएगा वसूल

Auto News : इस लिस्ट में अगला नंबर मारुति सुजुकी की बलेनो का है, जिसकी डिजाइन मारुति ग्रैंड विटारा पर बेस्ड होगी। स्पाई इमेजेस के मुताबिक इसकी डिजाइन मारुति ग्रैंड विटारा से मैच खाती है।

Published

नई दिल्ली। नई साल से पहले अगर आप भी एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं शानदार SUV कार के बारे में। जी हां, क्योंकि अगले साल मार्केट में कई बेहतरीन कारें आने वाली हैं, जो कई बेहतरीन फीचर्स से लैस होंगी। अगर आपको बहुत जल्दी नहीं है, तो आपको इन कारों के लिए जरूर रुकना चाहिए, जिससे आपका एक-एक रुपया वसूल हो सके। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि अपकमिंग कारें कई एडवांस फीचर से लैस होंगी, तो आइए जानते हैं कि इस लिस्ट में कौन-कौन से कारें हैं। ये वो कारें हैं जो आपके घर की शोभा बढ़ा देंगी।

1- KIA Carnival

आपको बता दें कि इस सूची में पहले क्रम पर किया कि कार्निवाल है, जो कई अपडेट के साथ 2023 में लॉन्च होने जा रही है। नए अपडेट में किया कार्निवल में ADAS सिस्टम देखने को मिलेगा। इसके संभावित कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 35 लाख से 40 लाख के बीच हो सकती है।

2- 2023 रेनो ट्रिबर

इस लिस्ट में दूसरी कार रेनो ट्रिबर है, जिसे इस साल लॉन्च किया जा सकता है। लेटेस्ट मॉडल कई एडवांस फीचर से लैस होगा। हालांकि, इसके इंजन में बदलाव देखने को मिल सकता है। मारुति सुजुकी कार खरीदने का है प्लान? तो पहले जान लें कि किस मॉडल पर है कितना वेटिंग पीरियड, फिर लगाएं पैसा

3- Tata Curvv

इस लिस्ट में तीसरा नाम Tata Curvv का है। जी हां, टाटा ने 2022 में अपनी इस कार को लिस्ट किया था। 2023 के मिड मंथ में यह कार लॉन्च होने के लिए तैयार है।

4- मारुति सुजुकी 2023 बलेनो

इस लिस्ट में अगला नंबर मारुति सुजुकी की बलेनो का है, जिसकी डिजाइन मारुति ग्रैंड विटारा पर बेस्ड होगी। स्पाई इमेजेस के मुताबिक इसकी डिजाइन मारुति ग्रैंड विटारा से मैच खाती है। हालांकि, इसका इंटीरियर डिजाइन बलेनो से इंस्पायर होगा। कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 7 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।

5- क्रेटा फेसलिफ्ट मॉडल

इस लिस्ट में अगला नंबर हुंडई की क्रेटा 111 फेसलिफ्ट मॉडल का आता है। यह कार ऑटो एक्सपो 2023 में पेश हो सकती है इसमें अब अल्कजार वाला डिजिटल मीटर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा इसमें ADAS सिस्टम देखने को मिल सकता है। इसके संभावित कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 10.30 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। तो अगर आप भी इस नई साल पर एक नई कार लेने का विचार कर रहे हैं तो आप भी एक बार इन कारों को एक बार देख सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement