
नई दिल्ली। KIA India भारतीय बाजार में इस समय सबसे ज्यादा डिमांडिंग कारों में से एक हैं। किआ इंडिया (Kia India) के लिए पिछला महीना अक्टूबर सेल के हिसाब से बेहद शानदार रहा। अक्टूबर 2022 में कंपनी को सालाना आधार पर 42.81% की शानदार ग्रोथ मिली। कंपनी ने सेल्स का जो डेटा रिलीज किया है उसके मुताबिक, सेल्टॉस एक बार फिर उसके लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। किआ ने पिछले महीने कुल 23,323 गाड़ियां बेचीं। जबकि अक्टूबर 2021 में ये आंकड़ा 16,331 यूनिट का था। यानी सेल्टॉस ने पिछले महीने 6,992 गाड़ियां ज्यादा बेचीं। कंपनी के लिए सेल्टॉस के साथ सॉनेट और कैरेंस सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-3 मॉडल रहे। चलिए सबसे पहले आपको किआ इंडिया के सभी मॉडल की ईयरली सेल्स के आंकड़े दिखाते हैं। किआ इंडिया ने इस पूरे साल अबतक भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में धूम मचा रखी है।
मासिक बिक्री में थोड़ा पीछे रह गई किआ
बेशक अक्टूबर जा महीना किआ के लिए व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहा है और कंपनी को 42.81% की सालाना ग्रोथ मिली हो, लेकिन सिंतबर 2022 की तुलना इसे कंपनी की सेल्स 9.80% घट गई। कंपनी ने सिंतबर में 25,857 गाड़ियां बेची थीं, जबकि अक्टूबर में उसने 23,323 यूनिट बेचीं। यानी मंथली बेसिस पर उसने 2,534 गाड़ियां कम बेचीं। खास बात ये रही नवंबर की तुलना में सेल्टॉस, सॉनेट, कार्निवल की अक्टूबर में सेल्स घट गई। सबसे ज्यादा नुकसान सॉनेट को हुआ। नवंबर में 9,291 सॉनेट बिकी थीं, जबकि अक्टूबर में 7,614 सॉनेट बिकीं।
ऑटोमोबाइल बाजार में उतरी किआ की इलेक्ट्रिक कार EV6
आपको बता दें कि इससे पहले पिछले महीने अक्टूबर में कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार EV6 का खाता खुल गया। इसकी 152 यूनिट बिकीं। किआ EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को दो ट्रिम्स GT लाइन RW और GT लाइन AWD में खरीद सकते हैं। GT लाइन RWD की कीमत 59.95 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) है, जबकि GT लाइन AWD की कीमत 64.95 लाख (एक्स-शोरूम, भारत) है। किआ EV6 के RWD मॉडल को एकबार फुल चार्ज करने पर यह 528 किमी तक की रेंज मिलती है। हालांकि AWD वर्जन को एक बार चार्ज करने पर 425 किमी तक चला पाएंगे। तो अगर आप भी इस साल किसी किआ की कार में इन्वेस्ट करने का विचार कर रहे हैं तो यह डील आपके लिए अच्छी साबित हो सकती है।