newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bumper Offer: 75000 से भी सस्ती इस बाइक ने मचाया धमाल, महज एक महीने में बिक गए इतने लाख मॉडल, कराएं बुक वरना रह जाएंगे पीछे

Bumper Offer: अगर हम पिछले महीने की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर ने Honda CB Shine, Bajaj Pulsar, TVS Apache और Royal Enfield Classic 350 जैसी बेस्ट सेलिंग बाइक्स को पछाड़ते हुए नंबर 1 का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आपको बता दें कि इस साल की शुरआत से ही हीरो स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है।

नई दिल्ली। मोटरसाइकिल की दुनिया में भारतीय टू-व्हीलर कंपनी Hero Motocorp का दबदबा लगातार कायम है। Hero Splendor जो कि कंपनी की बेस्ट सेलिंग बाइक है, बीते महीने देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक में शामिल रही। इस बाइक को 2.5 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा। अगर हम पिछले महीने की बात करें तो हीरो स्प्लेंडर ने Honda CB Shine, Bajaj Pulsar, TVS Apache और Royal Enfield Classic 350 जैसी बेस्ट सेलिंग बाइक्स को पछाड़ते हुए नंबर 1 का रिकॉर्ड अपने नाम किया। आपको बता दें कि इस साल की शुरआत से ही हीरो स्प्लेंडर भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक बनी हुई है।

इस साल जुलाई के महीने में कुल 2,50,409 ग्राहकों ने हीरो स्प्लेंडर को खरीदा है। हालांकि, पिछले साल से अगर तुलना की जाए तो हीरो स्प्लेंडर की बिक्री में 0.15 फीसदी गिरावट आई है।

Splendor से कितना पीछे रही Honda CB Shine?

इस साल जुलाई के महीने में हीरो स्पलेंडर के बाद होंडा सीबी शाइन भारत में दूसरी सबसे ज्यादा खरीदी जाने वाली बाइक रही। हालांकि, सीबी शाइन और स्प्लेंडर की बिक्री में दोगुना से भी ज्यादा का बड़ा अंतर रहा। पिछले महीने 1,14,663 ग्राहकों ने Honda CB Shine को खरीदा था। जबकि बजाज पल्सर तीसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक रही।

Splendor के नंबर 1 रहने का राज?

हीरो स्प्लेंडर के सबसे ज्यादा बिकने का कारण यह है कि कंपनी इस सीरीज की अपने कई मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है। कंपनी स्प्लेंडर सीरीज के तहत जिन बाइक्स को बेचती है, उनमे Hero Splendor BS6 (Splendor+), Hero Splendor Plus Canvas, Hero splendor iSmart और Hero Splendor Plus XTEC शामिल हैं।

कीमत

भारतीय बाजार में हीरो स्प्लेंडर की शुरूआती कीमत 70,658 रुपये है।