newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Mahendra Auto : महिंद्रा की इस कार ने बिगाड़ दी अपनी ही स्कॉर्पियो, XUV700, थार की मार्केट सेल्स, खरीदने को ग्राहकों की लगी भीड़

Mahendra Auto : महिंद्रा थार के पास 11.91% मार्केट शेयर रहा। इसके अलावा मराजो की महज 171 यूनिट ही बिकीं। हालांकि, दिसंबर 2021 में मराजो की महज 2 यूनिट ही बिकी थीं। तीन मॉडल की सेल्स 0 रही महिंद्रा के लिए 3 मॉडल की सेल्स जीरो रही।

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में महिंद्रा एक बड़ा नाम है। महिंद्रा ने अपनी दिसंबर 2022 की ब्रेकअप सेल्स का डेटा जारी कर दिया है। पिछले महीने कंपनी के लिए बोलेरो सबसे ज्यादा बिकने वाला गड़ी रही। बोलेरो की डिमांड के सामने स्कॉर्पियो, थार, XUV300, XUV700 समेत सभी मॉडल पीछे रह गए। महिंद्रा ने दिसंबर में बोलेरो की 7,311 यूनिट बेचीं। दिसंबर 2021 में कंपनी ने 5,314 बोलेरो बेची थीं। यानी कंपनी को ईयरली बेसिस पर 37.58% की ग्रोथ मिली उसने 1,997 बोलेरो ज्यादा बेचीं।

वहीं अगर महिंद्रा की बोलेरो की बात करें तो बोलेरो के पास पिछले महीने महिंद्रा के कुल मार्केट शेयर का 25.80% हिस्सा रहा। थार भी रह गई पीछे बोलेरो की तुलना में स्कॉर्पियो की 7,003 यूनिट बिकीं। जबकि XUV700 की 5,623 यूनिट और XUV300 की 4,850 यूनिट बिकीं। इन चारों मॉडल के पास कंपनी का करीब 88% मार्केट शेयर है। महिंद्रा थार लिस्ट में पांचवें नंबर पर रही। थार की 3,374 यूनिट बिकीं।

इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि महिंद्रा थार के पास 11.91% मार्केट शेयर रहा। इसके अलावा मराजो की महज 171 यूनिट ही बिकीं। हालांकि, दिसंबर 2021 में मराजो की महज 2 यूनिट ही बिकी थीं। तीन मॉडल की सेल्स 0 रही महिंद्रा के लिए 3 मॉडल की सेल्स जीरो रही। इसमें ई-वेरिटो, अल्टुरस और XUV500 शामिल हैं। कंपनी इन तीनों मॉडल को ही बंद कर चुकी है। हालांकि, सालभर पहले इनकी कुछ यूनिट्स बिकी थीं। दूसरी तरफ, KUV100 की भी सिर्फ 1 यूनिट बिकी। हालांकि, दिसंबर 2021 में इसकी एक भी यूनिट नहीं बेची जा सकी थी।