newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

सुरक्षा नियमों के साथ यामाहा ने इस प्लांट में शुरू किया संचालन

कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से देश में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों का संचालन अस्थाई रूप से बंद हो गया था। बाद में सरकार द्वारा छूट मिलने के बाद कंपनियों ने फिर से संचालन शुरू किया। इसी बीच यामाहा मोटर इंडिया ने अब घोषणा कि है फिर से अपने तमिलनाडु के प्लांट में संचालन शुरू कर रही है।

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन की वजह से देश में सभी ऑटोमोबाइल कंपनियों का संचालन अस्थाई रूप से बंद हो गया था। बाद में सरकार द्वारा छूट मिलने के बाद कंपनियों ने फिर से संचालन शुरू किया। इसी बीच यामाहा मोटर इंडिया ने अब घोषणा कि है फिर से अपने तमिलनाडु के प्लांट में संचालन शुरू कर रही है।

टू-व्हीलर निर्माता कंपनी यामाहा ने 5 मई, 2020 को तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के राजस्व और आपदा प्रबंधन विभाग से अनुमति मिलने के बाद फिर से संचालन शुरू कर दिया है। कंपनी अपने कर्मचारियों की सेफ्टी के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और सफाई संबंधित गाइडलाइंस का पालन कर रहा है, जिसे संचालन फिर से शुरू करने से पहले कर्मचारियों के साथ साझा किया गया था।

कंपनी का कहना है कि वो सिर्फ जरूरी कार्यों को ही शुरू कर रही है। कंपनी इसके अलावा लगातार सैनिटाइजेशन जांच कर रही है। ऑप्शनल सीटिंग व्यवस्था, वर्युअल मीटिंग और प्लांट कैंटीन में समय अलग-अलग कर दिया गया है। इस बीच यामाहा के चेन्नई हैडऑफिस में काम फिर से शुरू कर दिया है। फिलहाल परिस्थितियों को देखते हुए अधिकतर कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम पर ही जोर दिया जाएगा।

yamaha 1

आपको बता दें कि कंपनी ने देश भर में अपने 50 फीसद डीलरशिप खोल दिए हैं। कंपनी के आउटलेट्स सेल्स और सर्विस के लिए तैयार हैं। इस दौरान कर्मचारी और ग्राहकों की सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए शोरूम, वर्कशॉप और स्पेयर पार्ट्स काउंटर पर जरूरी एहतियाती उपाय किए जा रहे हैं।