newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Master Chef India 7: मास्टर शेफ इंडिया के 7वें सीजन की हुई शुरुआत, 3 जज मिलकर करेंगे 16 कुक्स का चुनाव

Master Chef India 7: यह शो अब सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे थे। सोनी टीवी के अलावा इस शो को आप सोनी लाइव पर देख सकते हैं। फैंस इस शो को काफी मिस कर रहे हैं। अब देखना हैं कि इस शो को दर्शकों का प्यार मिलता हैं या नहीं।

नई दिल्ली। खाना बनाना किसे पसंद नहीं हैं। कोई डॉक्टर बनता हैं तो कोई इंजिनियर तो कोई कुकिंग में अपना करियर देखता हैं अब ऐसा ही एक शो आ रहा हैं जिसमें लोग अपने खाने के टैलेंट को उभार सकते हैं। इसके लिए एक प्लेटफॉर्म हैं जिसका नाम मास्टर शेफ हैं। यह छोटे पर्दे पर टेलीकास्ट हो चुका हैं। यह शो अब सोनी टीवी पर प्रसारित होगा। फैंस इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड दिख रहे थे। सोनी टीवी के अलावा इस शो को आप सोनी लाइव पर देख सकते हैं। फैंस इस शो को काफी मिस कर रहे हैं। अब देखना हैं कि इस शो को दर्शकों का प्यार मिलता हैं या नहीं।

शो में 3 जज होगें

इस शो की बात करें तो इसमें इस बार तीन जज हैं जो इस शो को चलाएंगे और इस शो में आए प्रतियोगी का चयन करेंगे। इस शो के पहले जज जो कि देश के जाने-माने शेफ हैं इनका नाम विकास खन्ना हैं। इनके अलावा दो और जज हैं जो कि शेफ रणवीर बराड़ और तीसरे शेफ गरिमा अरोड़ा हैं। शेफ रणवीर बराड़ की बात करें तो इन्होंने इससे पहले भी मास्टर शेफ के दो सीजन में दिखाई दे चुके हैं। वहीं शेफ गरिमा पहली महिला भारतीय शेफ हैं जिनको मिशेलिन स्टार मिला हैं।

16 प्रतियोगी का होगा चुनाव

वहीं इस शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो कई ऑडियन्श होने के बाद शेफ को चुना जाएगा। इस शो के लिए कुल 36 शेफ चुने जाएंगे। इन 36 कुक्स में से भी सिर्फ 16 कुक्स ही चुने जाएंगे जो आगे इस शो का हिस्सा रहेंगे। ये तीन शेफ जिन भी 16 कुक्स का चयन करेंगे उन्हीं को एप्रेन पहनाएंगे। ये सारे 16 कुक्स इस कॉम्पटिशन में भाग लेंगे और उनमें से किसी एक को चुनेंगे वहीं इस शो मास्टर शेफ इंडिया 7 का विजेता बनेगा। अब इस शो का विजेता कौन बनेगा इसके लिए तो आपको शो को देखना होगा।