नई दिल्ली। 2 दिसंबर के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। आज गुरुवार को दिल्ली वालों के लिए राहत का दिन है क्योंकि दिल्ली के केजरीवाल सरकार की ओर से पेट्रोल 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर दिया गया है। हालांकि डीजल की कीमत में किसी तरह का कोई फेरबदल नहीं किया गया है। बात अब देश भर में आज लगातार 28 वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत का सिलसिला जारी है। आज भी सरकारी तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी नहीं की गई है। आज राजधानी दिल्ली में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) के पंप पर पेट्रोल 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल का ताजा दाम
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 112.11 | 95.26 |
पोर्ट ब्लेयर | 82.96 | 77.13 |
जयपुर | 107.06 | 90.70 |
दिल्ली | 95.41 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
चेन्नई | 101.40 | 91.43 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
भोपाल | 107.23 | 90.87 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 100.58 | 85.01 |
पटना | 105.90 | 91.09 |
चंडीगढ़ | 94.23 | 80.90 |
लखनऊ | 95.28 | 86.80 |
नोएडा | 95.51 | 87.01 |
हर दिन बदलती हैै तेल की कीमत
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।
घर बैठे ऐसे जानें अपने शहर में कीमत
तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।