newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Bank holiday Today in hindi: 8 फरवरी को क्या खुले रहने वाले हैं बैंक, पहले ही कर लें पता

Bank holiday Today in Hindi: इसके अलावा पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुला होता है लेकिन कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में कई बार लोग बिना जानकारी के ही बैंक पहुंच जाते हैं और खाली हाथ लौटना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि 8 फरवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं या नहीं।

नई दिल्ली। भारत सरकार और भारतीय साल की सालाना छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है तो लगभग हर जगह सेम होती है लेकिन कभी-कभी राज्य के आधार पर कुछ अंतर भी देखा जाता है। इसके अलावा पहले और तीसरे शनिवार को बैंक खुला होता है लेकिन कुछ शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। ऐसे में कई बार लोग बिना जानकारी के ही बैंक पहुंच जाते हैं और खाली हाथ लौटना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कि 8 फरवरी को बैंक बंद रहने वाले हैं या नहीं।

8 फरवरी यानी शनिवार को बैंक बंद रहने वाले रहने वाले हैं क्योंकि 8 फरवरी को महीने का दूसरा शनिवार है। महीने के दूसरे शनिवार को देश के सारे बैंक बंद रहते हैं। इसके अलावा फरवरी में 22 फरवरी को भी बैंक बंद रहने वाले हैं।  22 फरवरी को को महीने का चौथा शनिवार है।

फरवरी में कब-कब बंद रहने वाले हैं बैंक

1. 2 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी है और इस दिन 2 फरवरी को बसंत पंचमी है और दिन रविवार का है।
2. 3 फरवरी 2025 को कई जगह वसंत पंचमी मनाई जाएगी, जिसमें हरियाणा, ओडिशा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल शामिल है।
3. 12 फरवरी 2025 को गुरु रविदास जयंती है। इस दिन चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में बंद रहेंगे।
4. 15 फरवरी 2025 को लुई-नगाई-नी है। इस दिन मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
5. 19 फरवरी 2025 को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है।
6.  20 फरवरी 2025 को अरुणाचल प्रदेश राज्य दिवस/मिजोरम राज्य दिवस है, इस दिन अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे।
7. 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि है और इस दिन देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा और बैंक बंद रहेंगे।
8. 28 फरवरी 2025 को लोसर है और इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहने वाले हैं।

 

https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx