
नई दिल्ली। बैंक हर किसी के जीवन का जरूरी हिस्सा होते है। आम इंसान से लेकर खास इंसान बैंक से जुड़ा होता है। चाहे बचत करना हो, लोन लेना हो या निवेश करना हो..तीनों ही चीजों में बैंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसलिए बैंक कब बंद रहने वाले हैं और कब खुले..ये जानना सबके लिए जरूरी है। इसी के साथ हर राज्य में बैंक की छुट्टियां लोकल फेस्टिवल पर भी निर्भर करती है, इसलिए कुछ राज्यों में छुट्टियां बाकी राज्यों से ज्यादा होती है। अगर आप बिहार में रहते हैं और बैंक के सेवाएं में बिना किसी परेशानी के उठाना चाहते हैं तो बिहार में बैंक की छुट्टियों की लिस्ट को ध्यान से देख लें।
बिहार में इतने दिन बंद रहेगा बैंक
1. 26 जनवरी 2025- रविवार, गणतंत्र दिवस
2. 8 मार्च 2025- शनिवार, महाशिवरात्रि
3. 14 मार्च 2025- शुक्रवार, होली
4. 22 मार्च 2025- शनिवार, बिहार दिवस
5. 26 मार्च 2025- बुधवार, होली
6. 27 मार्च 2025- गुरुवार, होली
7. 29 मार्च 2025- शनिवार, गुड फ्राइडे
8. 31 मार्च 2025- सोमवार, ईद उल फितर
6 अप्रैल 2025- रविवार, रामनवमी
7. 14 अप्रैल 2025- सोमवार, डॉ बी आर अम्बेडकर जयंती
8. 18 अप्रैल 2025- शुक्रवार, गुड फ्राइडे
9- 1 मई 2025- गुरुवार, मई दिवस
10. 7 जून 2025- रविवार, बकरीद/ईद अल अधा
11. 15 अगस्त 2025- शुक्रवार, स्वतंत्रता दिवस
12. 16 अगस्त 2025- शनिवार, जन्माष्टमी
13. 28 अगस्त 2025- गुरुवार, नुआखाई
14. 1 अक्टूबर 2025– बुधवार, महानवमी
15. 2 अक्टूबर 2025- गुरुवार, महात्मा गांधी जयंती
16. 12 अक्टूबर 2025- रविवार, दुर्गा पूजा
17. 20 अक्टूबर 2025- सोमवार, दिवाली
18. 21 अक्टूबर 2025- मंगलवार, दिवाली
19. 27 अक्टूबर 2025- सोमवार, छठ पूजा
20. 28 अक्टूबर 2025- मंगलवार, छठ पूजा
21. 8 नवंबर 2025- शनिवार, छठ पूजा
22. 25 दिसंबर 2025– गुरुवार, क्रिसमस