newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Gautam Adani: सबको पछाड़ते हुए गौतम अडानी बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कहां से आ रहा इतना पैसा

Gautam Adani: नंबर वन की पोजिशन अभी भी टेस्ला के CEO एलन मस्क के पास है, एलन मस्क के पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद तीसरे स्थान पर बनार्ड अनॉर्लट हैं जो 155.2 डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं।

नई दिल्ली। भारतीय उद्दयोगपति गौतम अडानी दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के बाद गौतम अडानी ही हैं। फ़ोर्ब्स मैग्जीन की रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स में गौतम अडानी ने ये जगह बनार्ड अनॉर्लट को पछाड़ते हुए हासिल की है। हालांकि, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में अभी भी अडानी तीसरे स्थान पर ही हैं।

फ़ोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार आज दोपहर तक कारोबारी गौतम अडानी की कुल संपत्ति में 5.5 अरब डॉलर का इज़ाफ़ा हो चुका था। अब गौतम अडानी 155.7 अरब डॉलर के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। नंबर वन की पोजिशन अभी भी टेस्ला के CEO एलन मस्क के पास है, एलन मस्क के पास 273.5 अरब डॉलर की संपत्ति है। अडानी के बाद तीसरे स्थान पर बनार्ड अनॉर्लट हैं जो 155.2 डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। अगर रिलायंस चेयरमैन भारतीय कारोबारी मुकेश अंबानी की बात करें तो वो 92.6 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं।

कहां से आ रहा है अडानी के पास इतना पैसा

अडानी की दौलत का बड़ा हिस्सा अडानी समूह के पास सार्वजनिक हिस्सेदारी से प्राप्त होता है, जिससे उन्होंने इसकी स्थापना की थी। मार्च 2022 स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, अडानी इंटरप्राइजेज, अडानी पावर और अडानी ट्रांसमिशन में उनके पास 75% हिस्सेदारी है। वह अडानी टोटल गैस का लगभग 37%, अडानी पोर्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्र का 65% और अडानी ग्रीन एनर्जी का 61% मालिक हैं। ये सभी कंपनियां सार्वजनिक रूप से कारोबार करती हैं और अहमदाबाद में स्थित हैं।