newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Share Market Today: शेयर बाजार में बम-बम, 19000 अंक के साथ निफ्टी ने बनाया रिकॉर्ड

Share Market Today: आज प्री-ओपन में निफ्टी 19000 के ऊपर खुला। इससे पहले निफ्टी बीते बुधवार को 18900 के ऊपर खुला था। आपको बता दें कि इससे पहले ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 18,887.60 अंक का था।

नई दिल्ली। इंडियन शेयर मार्केट ने आज ऐतिहासिक बुलंदियों को छू लिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (Nifty 50) ने अपने सारे पुराने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड्स को पछाड़ते हुए नए रिकॉर्ड्स कायम किये हैं। आज प्री-ओपन में निफ्टी 19000 के ऊपर खुला। इससे पहले निफ्टी  बुधवार को 18900 के ऊपर खुला था। आपको बता दें कि इससे पहले ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड 18,887.60 अंक का था। अब पूरे 142 सेशन के बाद बीते बुधवार निफ्टी ने अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ते हुए इसे 18900 और अब आज 19000 कर दिया है।

शेयर बाजार में अपनी अहम भागीदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों की खरीददारी से भी बाजार पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स आज दिन में सबसे हाई 64,000 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी भी बढ़त के साथ 19,000 अंक की ऊंचाइयों को पार कर गया।

टाइटन, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, आईटीसी, लार्सन एंड टुब्रो, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील और इंफोसिस जैसी सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों के शेयर में बढ़ोतरी देखने को मिली।

वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयरों में शुरुआत में गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों की बात करें तो जापान का निक्की मुनाफे के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फ़िलहाल घाटे की मार झेल रहे रहे हैं।

आपको बता दें कि बीते मंगलवार को सेंसेक्स तीन दिनों की गिरावट से उबरते हुए 446.03 अंक यानी  63,416.03 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 126.20 अंक यानी 18,817.40 पर बंद हुआ था।